आज बीजेपी कार्यालय में हमारे जिलाध्यक्ष श्री यतीन्द्र सिंह जी एवं नगर परिषद के चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी जी सहित पार्टी के गणमान्य सदस्यों के साथ बीजेपी + हलोपा (NDA) गठबंधन के सभी पार्षदों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का निरंतर प्रवाह बना रहे।
महा शिवरात्रि का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और श्रद्धा का संचार करे। भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य कृपा से आपके सभी कष्ट दूर हों, परिवार में खुशहाली बनी रहे
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र को 20 फरवरी से प्रारंभ करने पर सहमति बनी है।
हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने देश के यशस्वी, दूरदर्शी व ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विकास, जनकल्याण, कृषि, रोजगार व बुनियादी ढांचे सहित समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#NarendraModi#NayabSinghSaini
हरियाणा की बेटी, अंतरिक्ष की शान कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
अपने नाम को सार्थक करते हुए उन्होंने सुदूर ब्रह्मांड तक ऊँचे सपने देखे और उन्हें साकार कर दिखाया।
कल्पना चावला जी को देख आने वाली पीढ़ियों को सदैव आगे बढ़ने का साहस और विश्वास देती रहेगी
हरियाणा में आरम्भ हुआ #स्पर्श_कुष्ठ_जागरूकता_अभियान
कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक होने वाला रोग है और इसका इलाज निःशुल्क उपलब्ध है।
🗓️ 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2026
🔗 अधिक जानकारी के लिए देखें:
👉 https://t.co/6PWjOFNGJ1
#SparshAbhiyan
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वचनों से समाज को प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सत्य,भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
"मन चंगा तो कठौती में गंगा" जैसे अमर विचार आज भी हमें आत्मशुद्धि और अच्छे कर्मों की सीख देते हैं
सेवाभाव और सत्यनिष्ठा से किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते। संकल्प, समर्पण और सकारात्मकता से हम अपने साथ-साथ पूरी मानवता का भी भला कर सकते हैं।
सत्यं बृहदृतमुग्रं दीक्षा तपो ब्रह्म यज्ञः पृथिवीं धारयन्ति ।
सा नो भूतस्य भव्यस्य पत्न्युरुं लोकं पृथिवी नः कृणोतु॥
हरियाणा की बहन-बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत पहल।
'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत 8 लाख 64 हजार बहन-बेटियों को प्रतिमाह ₹2100 की सहायता दी जा रही है और अब तक ₹441 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी का विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। यह घटना न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त देश के लिए गहरा आघात है। परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें
ॐ शांति!
बधाई हो! सिरसा के गांव जोधकां की होनहार बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर के रूप में मजबूत दीवार बनकर देश का नाम रोशन करने वाली सविता पुनिया ने पद्म श्री सम्मान की घोषणा के साथ पूरे सिरसा का नाम चमका दिया है। यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है,आपको दिल से बधाई।
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिन हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लें
जय हिंद।
आज हमारे परिवार की लाडली, हमारी बड़ी बेटी Harsha Kanda Bindal का जन्मदिन है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उसे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और सफल बनाए रखें।
वह यूँ ही परिवार की शान बने, अपने संस्कारों और मेहनत से नई ऊँचाइयों को छुए
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ एवं अनंत आशीर्वाद, बिटिया।
अलख निरंजन भवन पहुंचे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री माननीय श्री @VipulGoelBJP
जी कांडा परिवार सहित सभी से आत्मीयता से मिले। इस दौरान उन्होंने बिटिया लाभांशी कांडा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर उसे स्नेहभरा आशीर्वाद प्रदान किया।
सिरसा के अलख निरंजन भवन में आयोजित रात्रि भोज में आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल शामिल हुए। कार्यक्रम में कांडा परिवार सहित शहर के पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर सिरसा के विकास को लेकर चर्चा हुई।
हमारे अत्यंत प्रिय मित्र श्री अजय जिंदल जी (कैश क्लॉथ हाउस) के सुपुत्र शुभम की रिंग सेरेमनी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस खुशी के अवसर पर परिवारजनों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात हुई।
नवयुगल को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं ।
घर-परिवार की सबसे लाडली बिटिया, नन्ही-सी परी रानी लाभांशी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई
ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और मुस्कान से भरी रहे। उसका जीवन ज्ञान, संस्कार और सफलता से रोशन हो। श्री बाबा तारा जी की कृपा सदा उस पर बनी रहे और हर कदम पर उसकी रक्षा करे
हरियाणा की जनता के अत्यंत प्रिय, आदरणीय मुख्यमंत्री माननीय श्री @NayabSainiBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।
#HappyBirthdayNayabSaini#CMHaryana#ViksitHaryan
सिरसा के वार्ड 26 शमशाबाद पट्टी में केलिनिया रोड से मिनी बाईपास को जोड़ने वाली मुख्य गली का 20 साल बाद निर्माण पूरा हुआ। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विकास कार्य के लिए श्री गोपाल कांडा जी, नगर परिषद सिरसा व चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी जी का आभार।