“छात्रों की गूँज” देश के करोड़ों छात्रों की आवाज़ बनकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई को मजबूती देगा।
लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की विफलताओं और शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ते संकट के खिलाफ यह अभियान छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करेगा।
कांग्रेस पार्टी और NSUI छात्रों के भविष्य, उनके अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से करती रहेगी।
हमारी मांग स्पष्ट है कि पेपर लीक पर सख़्त कानून बनाओ और धर्मेन्द्र प्रधान को पद से हटाओ ।
#ChhatronKiGoonj
आज जयपुर के प्रताप नगर में सुश्री रेशु गुप्ता जी के आवास पर पहुँचकर उनसे मुलाकात की। उनके झुलसे हुए हाथ की हालत देखकर रूह काँप उठी। दर्द से कराहती रेशु गुप्ता जी की आँखों में अपनी रोज़ी-रोटी उजड़ने का दर्द साफ़ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार के सामने एक गरीब की आजीविका और सम्मान को VIP संस्कृति की भेंट चढ़ा देने की बेहद पीड़ादायक कहानी है।
कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के वीआईपी काफिले को निकालने के दौरान पुलिस द्वारा उनके फूड स्टॉल को जबरन धक्का देकर पलट दिया गया, जिससे वे गर्म पानी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।
मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूँ, क्या आपका वीआईपी काफिला किसी गरीब की रोज़ी-रोटी और उसकी जान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है? आखिर किस अधिकार से एक मेहनतकश महिला की आजीविका को इस तरह रौंद दिया गया ? भाजपा राज में गरीब की रोज़ी-रोटी उजाड़ दी जाती है, लोग घायल हो जाते हैं और सरकार कार्रवाई तो दूर, एक शब्द तक बोलने को तैयार नहीं है। सत्ता के अहंकार का इससे बड़ा जीवंत उदाहरण और क्या हो सकता है? यह घटना केवल अत्यंत पीड़ादायक ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक संवेदनहीनता का शर्मनाक उदाहरण भी है।
मुख्यमंत्री जी, मेरी मांग है कि इस घटना के दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता को उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनकी आजीविका के लिए संविदा पर नौकरी दी जाए।
मैं ईश्वर से सुश्री रेशु गुप्ता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। सुनिए, पीड़िता की जुबानी उसकी दर्दभरी आपबीती...
@RajCMO@BhajanlalBjp
नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानने वाले RSS के लोग के भी नहीं हैं। ये विध्वंसक प्रवृत्ति के लोग हैं, जो असहमति की आवाज़ को गोली से दबाने की विचाराधारा में विश्वास रखते हैं।
दुर्भाग्य की बात है कि ये RSS के लोग स्कूलों में सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहे हैं, धार्मिक उन्माद फैलाने की बातें करते हैं, ध्रुवीकरण करते हैं। 9वीं, 10वीं कक्षा के बच्चे को कहते हैं कि RSS और मोदी नहीं रहा तो पाकिस्तान हमारे हिंदुस्तान पर कब्जा कर लेगा।
ये कैसी सोच है.. जो वोट के लिए पाकिस्तान का डर और दहशत की राजनीति कर रही है।
और अगर ऐसा है तो फिर 12 साल आपने सत्ता में रहकर क्या किया?
राजस्थान में व्यापक चर्चा है कि खाद-बीज व्यापारियों को कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि मंत्री से जुड़े लोगों द्वारा करोड़ों रुपये की वसूली की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है l
हम माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से आग्रह करते है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाए। @GovindDotasra@INCRajasthan
Epic Roasting At Jantar Mantar !
Renowned YouTube teacher Abhinay Sir took a sharp dig at union health minister JP Nadda during the CJP protest, saying —
JP Nadda's only job is to take care of PM Narendra Modi's health. That's why Modi ji is getting younger day by day.....😂😂😂
The crowd couldn't stop laughing !
RSS की विचारधारा हमेशा से समाज में नफ़रत, विभाजन और वैचारिक असहिष्णुता फैलाने की रही है। जो लोग सच बोलते हैं, सवाल पूछते हैं और सत्ता के सामने आईना दिखाते हैं, उन्हें डराने और चुप कराने का प्रयास कोई नई बात नहीं है।
झुंझुनूं पुलिस द्वारा श्री नवीन पायल की गिरफ्तारी एवं उनका मोबाइल जब्त किया जाना बेहद शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। यह कार्रवाई कानून के राज की नहीं, बल्कि सत्ता के दबाव में काम कर रहे तंत्र की तस्वीर पेश करती है।
यदि किसी संगठन, विचारधारा या सरकार की आलोचना करना अपराध माना जाएगा, तो यह लोकतंत्र नहीं बल्कि दमनकारी शासन का प्रतीक है। युवाओं की आवाज़ को कुचलना, असहमति को अपराध बनाना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करना संविधान की मूल भावना का अपमान है।
सरकार और प्रशासन यह भ्रम पालना छोड़ दें कि गिरफ्तारी और जब्ती से को सच दब जाएगा। इतिहास गवाह है कि सत्ता के बल पर आवाज़ों को दबाने की कोशिशें हमेशा असफल हुई हैं। व्यक्ति को कैद किया जा सकता है, लेकिन उनके विचारों को नहीं; मोबाइल जब्त किए जा सकते हैं, लेकिन जनआक्रोश और सच को नहीं।
सरकार मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर श्री नवीन पायल को बिना शर्त रिहा करे। लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। जो सरकार सवालों से डरती है, वह जनता का विश्वास खो चुकी है। @RajCMO
राहुल गांधी जी पर फिल्म आ रही है।🔥⚡️✊
RT रुकनी नहीं चाहिए साथियों ताकि राहुल गांधी पर आधारित यह मूवी तहलका मचा दे...🙌🏻
देखता हूं राहुल गांधी को कितने लोग पसंद करते हैं।
वो RSS जिसने संविधान को स्वीकार नहीं किया जो धर्म के आधार पर नफरत फैलाता है उसकी हकीकत अब युवा पीढ़ी समझ रही हैं ये छात्रों की गूँज अब देश में गूँज रही हैं ! इन आवाज़ों का दमन कब तक करोगे सरकार ?
मंडावा के नवीन को झुंझुनूं पुलिस ने इस वीडियो के लिए गिरफ्तार कर उसका मोबाइल तक अपने कब्जे में ले लिया गया। नवीन के वीडियो में एक तरफ RSS की शाखा दिखाई दे रही है, और दूसरी तरफ मैदान में पसीना बहाते बच्चे, जो खेल और मेहनत के जरिए देश का भविष्य गढ़ रहे हैं.. तो ऐसा क्या कसूर कर दिया नवीन ने?
गिरफ्तारी करके मोबाइल जब्त किए जा सकते हैं, लेकिन आवाज़ नहीं दबाई जा सकती। सच बोलना अपराध नहीं, लोकतंत्र का अधिकार है।
सरकार अविलंब नवीन को रिहा करें।
@RajCMO@PoliceRajasthan@JhunjhunuPolice@RahulGandhi@1K_Nazar@8PMnoCM@INCIndia@bhanwarmegh@DrJaihind@CMORajsthan@sarvodayasangam