अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत रत्न मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राज्य में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं उन्नत तकनीकी क्षमता के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एस0के0एम0सी0एच0) परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में बुद्धा ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन तथा नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास किया। उद्घाटन के पश्चात अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों को कैंसर की चिकित्सा के लिए अब सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी। यहाँ मरीजों की ज्यादा संख्या को देखते हुए इसको और विस्तारित करने के लिए जमीन तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया है।
इंग्लिश के तो अक्षर भी साइलेंट हो जाते हैं,
हमारी हिन्दी की तो बिन्दी भी बोलती है।
मातृभाषा हिन्दी का प्रचार और प्रसार हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, माननीय मुख्यमंत्री जी तो अनेकों बार सार्वजनिक तौर पर हिन्दी के इस्तेमाल को बढ़ावा देते आये हैं।
#हिन्दी_दिवस#Bihar
#NitishKumar #हिन्दी
जब INDIA के नेता गोदी एंकर के शो में जायेंगे ही नहीं तो चैनल वाले डिबेट कराएंगे कैसे..??
डिबेट नहीं तो TRP नहीं, TRP नहीं तो Ads नहीं.
Ads नहीं तो उनका धंधा बंद.
रुबिका, अमीश, सुधीर भी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस करते दिखेंगे
इसे कहते हैं मास्टरस्ट्रोक🔥🔥🔥
महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने की घटना में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले चार मजदूरों की मृत्यु काफी दुखद है। इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। बिहार के मृतक मजदूरों के परि��नों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान ��ेने के निर्देश दिये हैं। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिये हैं।
आज नालंदा जिले के बड़गांव में 121 कर���ड़ रू० की लागत से 10 एकड़ क्षेत्र में बने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस नए भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय के साथ-साथ सेमिनार, सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास तथा अतिथिशाला की भी व्यवस्था है। भवन के निरीक्षण के दौरान परीक्षा भवन की क्षमता को बढ़ाकर 2500 विद्यार्थी की क्षमता ���े रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। इस विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति, प्रतिकुलपति, प्रोफेसर, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पहले किराये के भवन में चलने के कारण विश्वविद्यालय के काम-काज में काफी असुविधा होती थी। अब इसका अपना भव्य भवन बन गया है जिससे छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को काफी सुविधा होगी। (1/2)
आज नालंदा जिले के बड़गांव में 121 करोड़ रू० की लागत से 10 एकड़ क्षेत्र में बने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस नए भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय के साथ-साथ सेमिनार, सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास तथा अतिथिशाला की भी व्यवस्था है। भवन के निरीक्षण के दौरान परीक्षा भवन की क्षमता को बढ़ाकर 2500 विद्यार्थी की क्षमता के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। इस विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति, प्रतिकुलपति, प्रोफेसर, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पहले किराये के भवन में चलने के कारण विश्वविद्यालय के काम-काज में काफी असुविधा होती थी। अब इसका अपना भव्य भवन बन गया है जिससे छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को काफी सुविधा होगी। (2/2)
आज राजगीर मलमास मेला-2023 के समापन-सह-सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुआ। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में राजगीर मलमास मेला के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सभी लोगों ने राजगीर मलमास मेला-2023 को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उन सबको बधाई देता हूं। (2/2)
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में समीक्षा बैठक की। डेंगू रोधी दवा के छिड़काव तथा सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने को कहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि वे डेंगू से बचाव के लिए सचेत रहें। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में बेड, चिकित्सक और दवा की कोई कमी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करा���े का भी निर्देश दिया है।
आज सिंचाई भवन, पटना का जीर्णाद्धार, पुनर्विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पुराने सचिवालय परिसर में नवनिर्मित भूतल पार्किंग एवं ऊपरी तल पार्किंग का निरीक्षण किया। इन निर्माण कार्यों से कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मियों को काफी सहूलियत होगी��
(2/5) गया में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान) के मुख्य प्रशासनिक भवन एवं बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी (बी0टी0एम0सी0) के कार्यालय के नवनिर्मित भव���ों का उद्घाटन किया। सीताकुंड स्थित नवनिर्मित मां सीतापथ का लोकार्पण किया। गयाजी धर्मशाला का शिलान्यास किया। विष्णुपद मंदिर के आसपास पितृपक्ष मेला से संबंधित विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही, भगवान बुद्ध और बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
महाशय !
कदाचित् यह उचित होता कि आप अपने सवाल का जवाब ख़ुद अपने पोस्टर में ही ढूँढ लेते।
अगर माननीय मोदी सरकार ने कभी अपने पूरे कार्यकाल में इस देश में सुशासन दिया होता तो आज सुशासन बाबू के न��म से आपके महामहिम जाने जाते,ना कि पूरे देश के चहेते माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार।
महाठगबंधन की सरकार में बिहार में फिर होने लगा बंदूकों से फैसला!
2 महीने में 200 से ज्यादा फायरिंग।
फायरिंग में सेना-पुलिस को सप्लाई होने वाली गोलियों का भी इस्तेमाल।
#GundaRaj#MafiaRaj#Crime_State_Bihar