गढ़वाल की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते वहाँ के होनहार नौजवान छात्रों के हित में यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए श्रीनगर गढ़वाल को केंद्र बनाने के संबंध में संसद के शुन्य काल मे मुद्दा उठाया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 29 सितंबर को @cleanganganmcg कार्यक्रम के तहत राज्य में तैयार किए गए 8 सीवरेज शोधन संयत्र (STP) का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। हरिद्वार में 4, ऋषिकेश में 2 एवं मुनि की रेती तथा बद्रीनाथ में एक-एक एसटीपी का लोकार्पण किया जाएगा।
संसद में कृषि विधेयक पारित होने के दौरान राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंशनारायण सिंह जी को विपक्षी सांसदों द्वारा अपमानित किया गया।लेकिन उन्होंने अपनी महानता का परिचय देते हुए आज सुबह इन सभी को सुबह चाय पिला कर अपने उदार हृदय के व्यक्तित्व का परिचय दिया।आशा है सभी उनसे सीख लेंगे।
कोरोना को देखते हुए जरूरी है कि हम इस महामारी से बचाव के सभी मानकों का अनिवार्यता से पालन करें।मास्क का प्रयोग,सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा हाथों को निरंतर धोना/सैनिटाइज करना जैसी बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ-सतर्क रहें,सावधान रहें
जब तक नहीं दवाई, तब तक नहीं ढिलाई।
नौकरियाँ तो आएँगी लेकिन मैं आशा करता हूँ कि प्रदेश की युवाशक्ति अधिक से अधिक मात्रा में स्वरोज़गार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर रोज़गार सृजन में सरकार की भागीदारी करेंगे। https://t.co/BDYqClczzF
आगामी 17 सितम्बर को मा० प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का जन्मदिन है। मा० प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक 'सेवा सप्ताह' मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।
#SewaSaptah
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेहद जरूरी है कि हम इस महामारी से बचाव के सभी मानकों का अनिवार्यता से पालन करें । मास्क का सही से प्रयोग, दो गज की दूरी तथा नियमित हाथों को धोना व उन्हें सैनिटाइज करना जैसी महत्वपूर्ण बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भारत और भारतीयता के सम्मान को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान बद्रीविशाल से आपकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
130 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के केंद्र के रूप में एवं माँ भारती के वरद पुत्र के रूप में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आपका संकल्प सिद्ध हो ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।
#HappyBdayNaMo
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ!
माँ भगवती आपको सदैव सफल करें और माँ भारती आपके नेतृत्व में तेज गति से प्रगतिपथ पर आगे बढ़ती रहे
विकास की पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण से लेकर भारतवर्ष की एकता, अखंडता एवं गौरवशाली समृद्धि के लिए सदैव समर्पित एवं कृत्संकल्पित देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
#ModiJiAt70#SevaSaptah
कोविड19 से घबराएं नहीं बल्कि इस महामारी से बचाव के सभी मानकों का अनुपालन अनिवार्यता से करें।अपने हाथों को नियमित साबुन से धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें। कोरोना से हमें स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी बचाना है। हमारी एक छोटी सी लापरवाही कई लोगों को संक्रमित कर सकती है इसलिए सतर्क रहें
कोविड19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें अधिक सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के सभी मानकों का अनुपालन अनिवार्यता से करें। मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी तथा हाथों को धोना व सैनिटाइज करने से ही हम इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करने में सबकी मदद कर सकते हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त-से-सख्त जरूरत है।घर से बाहर निकलने पर मास्क/फेसकवर का सही से प्रयोग करें।दो गज की दूरी बनाए रखें।हाथ समय-समय पर धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें।मेरा आप सभी से हाथजोड़ अनुरोध है कि बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
उपनिषद संवाद और अक्षर यात्रा भी उसी भारतीय चिंतन की एक कड़ी के रूप में लोगों तक पहुंचेगी, ऐसी मेरी अपेक्षा है।
आज text और tweet के इस दौर में ये और ज्यादा जरूरी है कि हमारी नई पीढ़ी गंभीर ज्ञान से दूर न हो जाए: PM
अक्षर हमारी भाषा की, हमारी अभिव्यक्ति की पहली इकाई होते हैं। संस्कृत में अक्षर का अर्थ है, जिसका क्षरण न हो, यानि जो हमेशा रहे।
हजारों साल पहले जो विचार, जो ज्ञान किसी ऋषि, वैज्ञानिक ने हमें दिया, वो आज भी संसार को आगे बढ़ा रहा है: पीएम @narendramodi
टिहरी बांध बनने से प्रतापनगर की करीब 3 लाख की आबादी को जिला मुख्यालय लंबे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था।#DobraChanthiBridge निर्माण हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रखा। निर्माण कार्य मे विलंब न हो इसके लिए एकमुश्त धनराशि जारी की। अब प्रतापनगर वासियों को ये तोहफा मिलने वाला है।