LIVE: देहरादून में उत्तराखण्ड जज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कांफ्रेन्स 'Judicium 2.0 : Inclusion, Access and strengthening' का शुभारम्भ सत्र
https://t.co/P0Uuy92Fg2
किसानों से आग्रह है कि वे मिट्टी परीक्षण अवश्य कराएं, पानी का संतुलित उपयोग करें और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, माननीय विधायक श्री @mohanmaharabjp जी, डॉ. प्रमोद नैनवाल जी, श्री @mjeenabjp49 जी उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा "खेत बचाओ अभियान" आज पूरे देश में एक जन आंदोलन बन चुका है। हमारी सरकार भी प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।
उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कांग्रेस को यही सबसे ज्यादा खल रहा है। जनता सुविधाओं, रोजगार और तेज़ विकास के साथ खड़ी है, लेकिन कांग्रेस आज भी सिर्फ विरोध की राजनीति में उलझी है।
- मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी
हमारी सरकार स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने तथा अमर शहीदों के सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में सालम क्रांति के वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु जनपद अल्मोड़ा के सालम-जैंती क्षेत्र में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह स्मारक न केवल स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को संजोने का कार्य करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।
"प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस वर्ष चार धाम यात्रा में बीते 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की है,जो एक नया रिकॉर्ड है। हमारी प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सरल, सुगम, सुरक्षित हो।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
देवभूमि में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने अब तक 12,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि सरकारी संपत्तियों की रक्षा और कानून के राज को स्थापित करने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। जनता से किया गया वादा निभाते हुए सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की भूमि पर अवैध कब्ज़े करने वाले बख्शे नहीं जाएँगे।
डीडीहाट (पिथौरागढ़) में स्थित श्री मलयनाथ स्वामी जी का पावन मंदिर श्रद्धा, आध्यात्मिकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर अपनी ऐतिहासिक गौरवगाथा, धार्मिक महत्व और मनमोहक प्राकृतिक परिवेश के लिए विशेष पहचान रखता है।
आप भी पिथौरागढ़ जनपद आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
हमारी सरकार के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप विकास पथ पर तेजी से अग्रसर उत्तराखंड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार राज्य के बजट का आकार ₹1 लाख 11 हजार 703 करोड़ तक पहुंचा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश के मजबूत वित्तीय प्रबंधन, समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक बजट के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन तथा युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
जनपद पिथौरागढ़ में स्थित मोस्टमानु मंदिर लोक देवता मोस्टा को समर्पित है, जिन्हें समृद्धि और जनकल्याण के देवता के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मोस्टा देवता क्षेत्र के रक्षक एवं लोकआस्था के प्रमुख देवता हैं, जिनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है।
पिथौरागढ़ जनपद आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
पूर्व सैनिकों के सम्मान और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम ।
“वीर उद्यमी योजना” के तहत अब पूर्व सैनिक सिर्फ नौकरी नहीं करेंगे, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे।
"आज का अवसर केवल नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का अवसर नहीं है। आज आपके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।