ग्रामोन्नति संस्थान बुंदेलखंड के महोबा जिले में महिलाओं,लड़कियों और महिला किसानों के पहचान और सशक्तिकरण के लिए विगत 30 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत है।
महोबा जिले के जिला स्टेडियम में आज महिलाओं ने कबड्डी और लड़कियों ने फुटबाल खेलकर अपनी खुशी को जाहिर किया।तिंदौली गांव से आई 30 वर्षीय सुमन ने बताया, "शादी के 12 साल बाद आज कब्बडी खेल रहे हैं।
कबड्डी खेलकर ऐसा लग रहा है कि जैसे हमने दुनिया जीत ली हो।"@ThinkCREA#16DaysOfActivism
महिला हिंसा के विरुद्ध चलने वाले 16 दिवसीय अभियान का आज तीसरा दिन था। सुमन की तरह शामिल कई महिलाओं ने मिलती जुलती प्रति���्रिया दी। यहां आई कई लड़कियों ने कहा कि पहले हम लोगों को ऐसे स्टेडियम में फुटबॉल खेलने की इजाजत नहीं थी। अब तो संस्थान से जुड़कर खेलने का मौका मिल गया है।
मीडिया कवरेज में 16 दिवसीय अभियान की एक झलक देखिए ... महोबा जिले में महिला हिंसा के विरुद्ध चलने वाले 16 दिवसीय अभियान को अपने समाचार पत्रों में महिला मुद्दों पर विशेष संवेदनशीलता के साथ जगह देने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का तहे दिल से आभार। @ThinkCREA#protectiondoesntprotect
संस्था की कल्पना खरे ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए क���ा,"हिंसा या रेप जैसी घटनाओं की खबरों में नारीवादी नजरिया दिखना चाहिए। अभी ज्यादातर रेप जैसी खबरों में प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उस मामले की गंभीरता को कम कर दिया जाता है।" #16Days #16DaysofActivism2022 @ThinkCREA
मानना गांव से आई 20 वर्षीय गीता ने आत्मविश्वास के साथ कहा,"आज से कुछ साल पहले तक हमें घर से स्कूल तक ही जाने की इजाजत थी लेकिन संस्था की दीदी लोगों ने गांव में बैठकें कर करके हम लोगों को घर से निकालने में मदद की।अब तो अपनी बात मंच पर बोलने लगे हैं जो कभी हमारे लिए सपने जैसा था।"
16 दिवसीय अभियान अंतरराष्ट्रीय संस्था क्रिया के WGG प्रोग्राम के तहत संपन्न किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को उनके हक और अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव में बैठकें, चौपालें, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, नारे समेत कई तरह की गतिविधियां की जा रही हैं।
आज बुंदेलखंड के महोबा जिले में ग्रामोन्नति संस्था द्वारा विश्वभर में चलने वाले महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
मुख्य अतिथि चरखारी उप जिलाधिकारी स्वेता पांडेय और कुछ महिलाओं ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। #16DaysActivism#crea
ये सब तभी संभव है जब इसकी शुरुआत अपने घर से करेंगे।"एमएलसी जितें��्र सिंह सेंगर ने उपस्थित महिलाओं का हौसला बढ़ाया और कहा, "आपकी उपस्थिति बदलाव की एक सुगबुगाहट है। मुझे बेहद खुशी है कि जो अभियान विश्वभर में मनाया जा रहा है उसमें महोबा जनपद भी शामिल है।" #womengainingground
महोबा जिले में अंतराष्ट्रीय संस्था @ThinkCREA एवं WGG प्रोग्राम के तहत ग्रामोउन्नति संस्था आज से ��हिला हिंसा विरोधी 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत कर रही है।
आज का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे चरखारी मेले में होना तय हुआ है।
अगर आप महोबा जिले के हैं तो हमारे कार्यक्रम का हिस्सा जरूर बनें।
आप भी बनें हमारे इस 16 दिवसीय अभियान का हिस्सा। महोबा जिले के दो ब्लॉक के 20 से ज्यादा गांव और कॉलेज में हम और आप मिलकर हिंसा के विरोध में करेंगे चर्चा। तो आइए कल यानि 25 नवंबर से करते हैं इसकी शुरुआत। #16daysofactivism2022#16DaysOfActivism#16Days@ThinkCREA@DmMahoba