कानपुर देहात: रसूलाबाद में दो पक्षों के बीच बीच सड़क जमकर मारपीट। पुलिस पहुंचने के बाद भी नहीं रुके दबंग। पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर शांति भंग में कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
@kanpurdehatpol@Uppolice@adgzonekanpur@igrangekanpur
कानपुर देहात में साइबर गतिविधियों के आरोपों और मारपीट विवाद के बीच रुरा से जुड़े दो VIDEO वायरल।
कथित तौर पर वीडियो में कुछ युवक हथियारों के साथ डांस करते और विस्फोट जैसी गतिविधियां करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस जांच पर सबकी नजर।
@kanpurdehatpol@Uppolice@adgzonekanpur
फतेहपुर: चांदपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।
@fatehpurpolice@Uppolice
कल्याणपुर में गोलीकांड: रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली
पीड़ित का आरोप— फोन कर बुलाया, पहले हाथापाई फिर फायरिंग। तीन लोगों को किया नामजद। पुलिस जांच जारी।
📍 कानपुर नगर
@kanpurnagarpol@Uppolice@igrangekanpur
रुरा में साइबर नेटवर्क से जुड़े गंभीर आरोप।
युवक का दावा—ATM, आधार और सिम मांगने का विरोध करने पर हुआ हमला।
अब पुलिस जांच पर सबकी नजर।
@kanpurdehatpol@adgzonekanpur@Uppolice
फतेहपुर के अमौली ब्लॉक स्थित सराय धरमपुर गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी से जलापूर्ति बंद होने पर ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं।
टंकी और पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा। संबंधित अधिकारी संज्ञान लें।
@dmfatehpur@jaljeevan_@MoJSDDWS@myogiadityanath
कानपुर देहात के इटावा हाईवे पर कथित तौर पर नाबालिग के हाथों में डंपर की कमान! तेज रफ्तार वाहन का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
#KanpurDehat#EtawahHighway@uptrafficpolice@kanpurdehatpol
चकेरी में जुआरियों की महफिल के 2 वीडियो वायरल!
शिवकटरा और सनिगवां में कथित जुए के फड़ संचालित होने के आरोप। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सांठगांठ का भी आरोप लगाया।
⚠️ वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं।
#Kanpur#Chakeri#KanpurBreaking@kanpurnagarpol@Uppolice
कानपुर के कल्याणपुर में भाजपा नेत्री के घर लाखों की चोरी।
चोर गेट फांदकर घर में घुसा, लाखों का सामान लेकर फरार। घर में मौजूद दोनों बहनों को भनक तक नहीं लगी। पूरी वारदात CCTV में कैद।
@kanpurnagarpol@Uppolice
जरौली में स्कूल के पास संचालित पेट्रोल पंप पर फिर उठे सवाल।
पहले कार्रवाई हुई, अब फिर संचालन। स्थानीय लोगों का आरोप है कि NGT और PESO के सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर प्रश्न हैं।
@IndianOilcl @DMKanpurNagar @fireserviceup@UppcbN@UPGovt
कानपुर देहात के ऋद्धि सिद्धि वाटर पार्क का वीडियो वायरल!
स्वीमिंग पूल के अंदर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में। आरोप है कि पानी के भीतर युवक को डुबोकर पीटने की कोशिश की गई। घटना के बाद वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
@kanpurdehatpol
नो-एंट्री में फिर दौड़े भारी वाहन!
दादानगर में संकरी सड़क और मेट्रो निर्माण के बीच नो-एंट्री के दौरान ट्रक-डीसीएम की आवाजाही जारी। पहले भी सुविधा शुल्क लेकर एंट्री दिलाने के आरोप में गार्ड जांच में दोषी पाए जा चुके हैं।
@kanpurnagarpol@Uppolice@uptrafficpolice
बरईगढ़ गांव, कानपुर में रामगंगा नहर पर बना ब्रिटिशकालीन पुल बीच से टूटकर नहर में गिर गया। ग्रामीणों ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी। अब निर्माणाधीन पुल से आवागमन शुरू कराया गया है, जिस पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
@DMKanpurNagar @UPPWD@IrrigationUP@InfoDeptUP
गोविंद नगर में दुकान लगाने को लेकर विवाद
बर्रा निवासी करन ने पड़ोसी आर्यन उर्फ अंशु और उसके साथियों पर मारपीट, लोहे की रॉड से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी।
@kanpurnagarpol@Uppolice#Kanpur