यात्रीगण ध्यान दें!
यात्रा के दौरान संदिग्ध QR कोड स्कैन न करें और असुरक्षित चार्जिंग पॉइंट के बजाय अपने पावर बैंक का उपयोग करें।
किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत कॉल करें:
📞 साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
@MPPoliceDeptt@mohdept#mppolice#SafeClick2_0#MpPolice
रेलवे स्टेशन इंदौर पर मिले 12 वर्षीय असंरक्षित बालक का सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार संरक्षण दिलाया। एडीजी रेलवे श्री राजा बाबू सिंह सर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी ने बालक की काउंसलिंग, वैधानिक कार्रवाई एवं CWC के आदेशानुसार सुरक्षित संस्था में सुपुर्द किया
🌱 एडीजी रेलवे श्री राजा बाबू सिंह सर के निर्देशन में जीआरपी इंदौर का वृहद वृक्षारोपण अभियान। 282 अधि/कर्मचारियों ने सभी थाना/चौकी व आरआरपी लाइन में 800+ फलदार, छायादार व स्वदेशी पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 🌿
#MPPolice#GRPIndore@MPPoliceDeptt@mohdept
सायबर अपराधों की रोकथाम व आम जनमानस को अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किए जाने के उद्देश्य से “SAFE CLICK 2.0” अभियान चलाया जा रहा है।
महिलाओं हेतु साइबर अपराध से बचने के उपाय
✅क्या करें - क्या नहीं करें ❌
@MPPoliceDeptt@mohdept#mppolice#cybersafety
"माँ... मुझे तुरंत पैसे भेजो!"
हर परिचित आवाज़ असली नहीं होती।
AI Voice Cloning के दौर में किसी भी आर्थिक अनुरोध पर पहले सत्यापन करें, फिर निर्णय लें।
#SafeClick2_0#MPPolice@Cyberdost
जीआरपी उज्जैन ने 24 घंटे में ट्रेन में हुई मोबाइल चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया। मालवा एक्सप्रेस से चोरी हुआ ₹1.30 लाख का Samsung S25 Ultra बरामद, साथ ही 4 अन्य संदिग्ध मोबाइल जब्त। कुल बरामदगी ₹1.75 लाख @MPPoliceDeptt#grpujjain
जीआरपी इंदौर में सीसीटीएनएस, ई-रक्षक एप व ICJS विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू। 10 नवपदस्थ आरक्षकों को CCTNS, e-FIR, Cri-MAC व डिजिटल पुलिसिंग की तकनीकी जानकारी देकर कार्यकुशलता एवं नागरिकों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने हेतु प्रशिक्षित किया गया @MPPoliceDeptt#grpindore
जीआरपी उज्जैन ने त्वरित कार्रवाई कर महाराष्ट्र से अपहृत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को उज्जैन रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब किया। बालिका को सकुशल महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया। जीआरपी ने सतर्कता, संवेदनशीलता व मुस्तैदी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया @MPPoliceDeptt#grpujjain
बुजुर्गों की साइबर सुरक्षा, पूरे परिवार की जिम्मेदारी।
डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी और फर्जी वीडियो कॉल जैसे साइबर अपराधों से अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों को जागरूक करें।
एक छोटी-सी जानकारी, उन्हें बड़ी ठगी से बचा सकती है।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
#SafeClick2_0
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की प्रदेशवासियों से अपील—
सतर्क रहें, सोच-समझकर क्लिक करें। आपकी जागरूकता ही साइबर अपराधियों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।
#DGPMP#MPPolice
एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य....
डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता का सशक्त अभियान— #SafeClick2_0
सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए।
#MPPolice
#SafeClick2_0
मध्यप्रदेश के सागर जिले के सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री मुकेश तिवारी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हर क्लिक से पहले सोचें, संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखें।
#MPPolice
नींद का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर आरोपी को जीआरपी-आरपीएफ उज्जैन ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। ₹36,000 मूल्य के 2 चोरी के मोबाइल बरामद।CCTV व मुखबिर की सूचना से आरोपी पकड़ा गया, जिसे न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल उज्जैन भेजा गया।@MPPoliceDeptt#grpujjain
जब संदेश सुरक्षा का हो, तो हर आवाज़ मायने रखती है।
अभिनेता रणदीप हुड्डा का प्रदेशवासियों के नाम संदेश—
"सोच-समझकर क्लिक करें, सुरक्षित रहें।"
मध्यप्रदेश पुलिस के #SafeClick2_0 अभियान से जुड़िए और साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता फैलाइए।
#MPPolice@SPSagarmp