राजस्थान पुलिस की मांगे को लेकर कई बार आवाज उठाई गई है, लेकिन पुलिस की कोई यूनियन न होने की वजह से राजस्थान पुलिस की मांगे पूरी नहीं हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजन लाल @BhajanlalBjp जी से निवेदन है कि अपनी पुलिस की मांगों को पूरा करेंगे।
#राजपुलिस_डिमांड
राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान से जुड़े सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सहकारिता मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमान SP और SDM को ज्ञापन सौंपकर मंत्री को पद से हटाने तथा मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
@Radhemahwa राजस्थान पुलिस के जवान दिन-रात हमारी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं, लेकिन आज कुछ मंत्रियों द्वारा उनके साथ जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, वह निंदनीय है।
सवाल उन बड़े अधिकारियों (DG, IG, SP) से है जो इस अभद्रता पर चुप हैं। महोदय, आप विभाग के मुखिया हैं। 1/1
सभी साथी लिखेंगे ✌️🙏🙏
राजस्थान पुलिस के सम्मान में,
आपका भाई राधे मीणा मैदान में,
मंत्रियों द्वारा लगातार राजस्थान पुलिस को मां बहन की गालियां दी जा रही है और बड़े बड़े IPS IG SP DG इन मंत्रियों की गुलामी करके अपने विभाग के छोटे-छोटे कर्मचारियों की मांग बहन एक करवा रहे हैं।
राजस्थान पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों अपने विभाग की इज्जत ना लुटवाए।
#Stand_With_Rajasthan_Police
@SanwarBishnoi29@jpk_11 राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस को तो व्यहवार सुधारने के पत्र जारी कर दिए हैं, इन मंत्री जी की भाषा तो देखो इनको सुधारने का पत्र कब जारी होगा।
बहुत ही बेहूदा बाते बोली है कि तेरी पत्नी को ले आ इसके साथ सुला दे,,,,
सिपाही पर सिर्फ आरोप था..
मंत्री जी क्या सिद्ध कर रहे थे ?
सिपाही को तो कोई भी मंत्री बर्खास्त करवा सकता है सवाल यह की मंत्री को कोन बर्खास्त करेगा ?
राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने 3 मिनट में दीं 17 गालियां…
ऑडियो भी है लेकिन में सभ्य हूं शेयर नही करूंगा
@jpk_11
देश बदल रहा है, अब पुलिस कानून भी बदलना चाहिए।
केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से मांग है कि 1861 के पुराने औपनिवेशिक पुलिस एक्ट की जगह आधुनिक, जवाबदेह और जनहितकारी कानून लागू किया जाए।
“एक देश – एक कानून”
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि। 🇮🇳✊
@PMOIndia@HMOIndia@AmitShahOffice@RajCMO
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: शुभकामनाएं बनाम जमीनी हकीकत 👮♂️🚩
आज सोशल मीडिया राजस्थान के मुख्यमंत्री जी, मंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं की 'शुभकामनाओं' से भरा पड़ा है। हर कोई #RajasthanPoliceDay पर जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथाएं गा रहा है।
लेकिन एक कड़वा सवाल: क्या केवल शुभकामनाओं से जवानों का पेट भरता है या उनके परिवार की मुश्किलें कम होती हैं?
प्रदेश की कानून व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी "कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर" तक का जवान है, लेकिन उनके वेलफेयर पर सब मौन हैं:
❌ ग्रेड पे का मुद्दा: वर्षों से लंबित 3600 ग्रेड पे की मांग पर आज कोई नेता क्यों नहीं बोलता?
❌ ड्यूटी के घंटे: क्या कभी किसी ने सोचा कि 24-24 घंटे की ड्यूटी करने वाले जवान का मानसिक स्वास्थ्य कैसा है? क्या पुलिस में 'शिफ्ट सिस्टम' सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा?
❌ छुट्टियों का अभाव: त्यौहार हो या घर का कोई मांगलिक कार्य, जवान हमेशा ऑन-ड्यूटी रहता है। क्या उनके परिवार और सामाजिक जीवन का कोई हक नहीं?
❌ संसाधनों की कमी: फील्ड में काम करने वाले जवानों के लिए बुनियादी सुविधाओं और बेहतर आवास (Barracks) की स्थिति आज भी चिंताजनक है।
नेताओं के लिए पुलिस अक्सर एक टूल है, लेकिन समाज के लिए वो सुरक्षा की ढाल है। असली बधाई तब होगी जब ट्वीट के शब्दों में नहीं, बल्कि कैबिनेट के फैसलों में पुलिस वेलफेयर दिखे।
केवल फोटो खिंचवाने और 'सैल्यूट' करने से पेट नहीं भरता, जवानों को उनका हक और सम्मान चाहिए।
#BhajanlalBjp
#KumariDiya
#Dr_PremBairwa
#Ra_THORe
#DrKirodilalBJP
#madandilawar
#JogarampatelMLA
#TikaRamJullyINC
#SachinPilot
#hanumanbeniwal
#ashokgehlot51
#RajCMO
#HomeDeptRaj
😭 दिल दहला देने वाला अन्याय...**
जिन कांस्टेबलों ने अपनी जवानी पुलिस की ड्यूटी में झोंक दी,
रात-दिन सड़कों पर पहरा दिया,
परिवार की खुशियाँ कुर्बान की,
उन **22 कांस्टेबलों** की 2019-20 वाली पदोन्नति सूची आज भी धूल खा रही है।
**13 रिटायर** हो चुके...
**2 इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए**...
फिर भी विभाग की आँखें नहीं खुलीं।
अब कह रहे हैं — “सेवानिवृत्ति और मौत के बाद भी पदोन्नति दे देंगे”।
अरे भाई!
जब वे जिंदा थे, जब उनके बच्चे शिक्षा के लिए तरस रहे थे,
जब उनकी पत्नियाँ बेहतर जीवन की उम्मीद लगाए बैठी थीं,
तब क्यों सोया रहा ये विभाग?
आज मृतक साथियों की विधवाएँ क्या करेंगी इस प्रमोशन से?
रिटायर बाबा अब किस उम्मीद में जीएँगे?
**ये सिर्फ पदोन्नति नहीं, सपनों का कत्ल है!**
पुलिसकर्मियों का खून-पसीना एक तरफ...
और सरकारी लापरवाही दूसरी तरफ...
**बहुत हो चुका अन्याय!**
जिन्होंने देश की सेवा की, उनके साथ ये क्रूर खेल अब बंद करो!
#RajasthanPolice
#पुलिस_पदोन्नति_अन्याय
#PromotionForDead
#नागौर_पुलिस
मुझे उत्तम सेवा चिन्ह मिला लेकिन मैं लेने नहीं गया
फिर मुझे अति उत्तम चिन्ह मिला फिर भी मैं लेने नहीं गया
फिर मुझे सर्वोत्तम सेवा चिन्ह मिला फिर भी मैं लेने नहीं गया
क्योंकि मैं सूफी संत निजामुद्दीन औलिया के उस कथन से बहुत प्रभावित हूं कि जब गयासुद्दीन तुगलक ने सूफी संत से मिलने की ज़िद्द की तो निजामुद्दीन औलिया ने कहा कि मेरे घर के दो दरवाजे हैं अगर सुल्तान सामने से आएगा तो मैं पीछे के दरवाजे से निकल जाऊंगा इसलिए बड़े लोगों से मिलने की ईच्छा कभी नहीं रखनी चाहिए अगर सम्मान ही देना है तो पदोन्नति दीजिए।
ऐसा कोई आईपीएस/आरपीएस ऑफिसर बताओ जो 28 साल की नौकरी के बाद भी बिना परीक्षा, बिना पीसीसी किए हुए डीआईजी नहीं बना हो
एक राजा का यह कर्तव्य होता है कि उसकी प्रजा को पहले मिले बाद में उसे ग्रहण करना चाहिए
एक पीड़ित सिपाही का दर्द
समझ सकता है कोई मर्द...
#DPC_टाइम_बॉन्ड
@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@jawaharbedam
"हज़ारों की भीड़ में भी अकेले खड़े रहकर हमारी सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों के दिल का दर्द शायद ही कोई समझ पाता है। 'मेस की दाल' और 'रातों की गश्त' के बीच उनकी अपनी ज़िंदगी कहीं खो सी जाती है।
बृजेश कुमार मीणा जी की यह पंक्तियाँ झकझोर देने वाली हैं। 🫡🙏
@PoliceRajasthan@DrKirodilalBJP@BhajanlalBjp
@jawaharsbedham
@RajCMO
#PoliceForce #PoliceLife #HumanBehindTheUniform #DutyFirst"