मेरठ के दौराला क्षेत्र के अझौता गांव में एक 5 रुपये के आलू भुजिया पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पैकेट बच्चों के लिए खरीदा गया था और अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती थी। मामले को लेकर उपभोक्ता ने संबंधित कंपनी और खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#MeerutNews #UPNews #FoodSafety #AlooBhujia #Contamination #HealthAlert #UPIndia #ViralNews #LocalNews #Investigation #FoodQuality #ConsumerRights #primenews #primenewsnetwork
[Meerut, Uttar Pradesh, food safety, contaminated food, aloo bhujia, snack packet issue, health concern, viral news, investigation, consumer complaint, rural news, India news, food quality check]
मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दूसरी पाली की परीक्षा के समय राम सहाय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उस पर शक हुआ, जिसके बाद जांच में उसकी पहचान संदिग्ध पाई गई। आरोपी को संतोष कुमार के रूप में चिन्हित किया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #reelsfacebook #primenewsnetwork #meerut #upnews #policeexam #fraud #examnews #breakingnews #uttarpradesh #fakecandidate
मेरठ
मेरठ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है, एक युवक ने SSP से शिकायत कर आरोप लगाया है कि किठौर क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने गलत दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल किया
शिकायत में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान तथ्यों को छिपाने और प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
#Meerut #PassportFraud #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #Primenews #Primenewsnetwork @PrimeNewsInd@meerutpolice@gulranak
मेरठ
मेरठ कांकरखेड़ा क्षेत्र में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के पीछे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर कॉलोनी की सड़कें बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। मेडा के अनुसार बिना स्वीकृत लेआउट के प्लॉटिंग और जमीन बिक्री की जा रही थी।
#Meerut #BulldozerAction #MDA #BreakingNews #UttarPradesh #Primenews #Primenewsnetwork @PrimeNewsInd@mdameerut
मेरठ
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में 7 माह के मासूम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मां पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
#Meerut #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceInvestigation #Primenews #Primenewsnetwork @PrimeNewsInd@meerutpolice
मेरठ
मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को CBI ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, आरोप है कि उन्होंने पार्किंग ठेके के नवीनीकरण के बदले एक ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी, ठेकेदार की शिकायत पर CBI की गाजियाबाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया
गिरफ्तारी के बाद कैंट बोर्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
#Meerut #CBIRaid #CorruptionCase #Bribery #BreakingNews #Primenews #Primenewsnetwork
@PrimeNewsInd@gulranak