आप कितना भी रो लो , गिड़गिड़ा लो,चीख चीख कर माँग लो ,
सामने वाला उतना ही देगा जितना उसके हृदय में होगा ,
फिर चाहे वो प्यार हो ,सम्मान हो ,अपनापन हो या चिंता
जो हृदय में ही नहीं वो मांगने से भी मिलेगा नहीं ......
ज्यादा की इच्छा नहीं है जीवन में अब, बस कुछ या कोई सच्चा साथी जो दिखावे से दूर हो जिसे प्रेम की समझ हो, जो अनुभव कराए कि वो मैं अलग नहीं एक हैं कि जिसके साथ एक लंबा सुकून मिले जो कभी खत्म न हो, बस अनंत सा सुकून...!!!
एक दिन कुछ पाने की ख़ुशी और कुछ खोने का दुःख, दोनों ही अर्थविहीन हो जाते हैंl बचते हैं सिर्फ कुछ लोग, कुछ यादें , थोड़े सपने, थोड़ी कसक और बहुत सारा 'काश'!
- वत्स