हर जनपद में रोजगारपरक शिक्षा की समुचित व्यवस्था भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सुनिश्चित की है।
फिरोजाबाद के सिरसागंज में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण इस ध्येय की पूर्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आपकी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है।
भाजपा सरकार वृद्धों, दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिलाओं को वार्षिक ₹12,000 पेंशन की सुविधा प्रदान कर 'अंत्योदय' के प्रण को साकार कर रही है।
जनपद कन्नौज में विगत 5 वर्षों में इन लाभार्थियों की संख्या में क्रमश: 25.17, 24.71 व 70.40% की वृद्धि हुई है।
यही है लोक कल्याण!