"भ्रातरं दीर्घायुं कुरु सुखसंपदाम्।
सर्वरोगनिवृत्तिं कुरु मंगलं भवेत्॥"
भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक महापर्व भाई दूज की मंगलकामनाएँ…
सत्य, सद्भाव और अहिंसा के अद्भुत मंत्र द्वारा भारतवासियों को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने वाले सादगी एवं सदाचार के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं "जय जवान जय किसान" के नारे के उदघोषक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत् शत् नमन।
देश के पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
देश के प्रति उनका समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
मेरे दादा जी श्री राम किशन लाल गुप्ता जी का निधन आज दिनांक 02|03|2026 को चंद्र वाटिका कॉलोनी बिलारी स्थित उनके आवास पर हो गया है...
भगवान दादा जी को आत्मा को शांति दें, एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें...
ॐ शांति 🙏
@myogiadityanath@kpmaurya1@Raghuraj_Bhadri
बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता श्री @NitinNabin को @BJP4India के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं।
13 दिसंबर, 2001 को लोकतंत्र के पावन मंदिर संसद हमले में हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा में उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।
सरलता और समर्पण के प्रतीक, लोकप्रिय राजनेता, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म भूषण' मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर सतत गतिशील रहने की प्रेरणा देती है।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
1949 में आज ही के दिन संविधान को अपनाया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है।
#ConstitutionDay
वंदे मातरम्’, केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। इस अमर राष्ट्रगीत ने देश को एक सूत्र में बाँधा, आज़ादी की लौ को प्रज्वलित किया और हर भारतीय के हृदय में मातृभूमि के प्रति प्रेम, गर्व और त्याग की भावना जगाई।
#VandeMatram150
आप सभी को #देवउठनी_एकादशी एवं #तुलसी_विवाह के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#भगवान#श्री_हरि_विष्णु और #माता_तुलसी का दिव्य आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
हर घर में मंगलमय वातावरण रहे, हर आँगन में श्रद्धा और आनंद का संचार हो।
"हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा!" 🌺
शीश के दानी, कलयुग के अवतारी खाटू नरेश श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा श्याम जी की असीम कृपा से सबका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। 🙏✨
#KhatuShyamJi#जयखाटूश्याम
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
देश की एकता, अखंडता और साहस के प्रतीक सरदार पटेल जी ने जिस दृढ़ता और दूरदृष्टि से भारत को एक सूत्र में बाँधा, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#SardarPatel150#SardarVallabhbhaiPatel
मुगलों के अत्याचार को समाप्त कर पंजाब में पुन: खालसा राज की स्थापना करने वाले महान सेनानायक और अजेय योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम!
उनके शौर्य व बलिदान की गाथा सदैव ही अविस्मरणीय रहेंगी।
लोक आस्था एवं भगवान भास्कर के प्रति अगाध श्रद्धा को समर्पित छठ महापर्व की आप सभी को कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
आस्था, लोक संस्कृति, समर्पण और त्याग का संगम यह महापर्व सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति, मानव का सबसे पवित्र संबन्ध को दर्शाता है।
जय छठी मैय्या
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन के अनुष्ठान खरना की सभी तपोनिष्ठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूं।
भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया आप सभी को सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई!
यमुना मैया की कृपा से हर बहन का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से आलोकित हो और हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे, यही प्रार्थना है।