GST अपडेट
अब Normal Taxpayers के लिए GST Portal पर Multi-State Registration का विकल्प लाइव हो गया है।
यानी एक ही PAN के तहत अलग-अलग राज्यों में GST Registration से जुड़ी प्रक्रिया अब पोर्टल पर और आसान होगी।
@NPoltical बिल्कुल….अक्टूबर और मार्च सिर्फ महीने नहीं, मौसमों के बीच खड़े वो खूबसूरत पड़ाव हैं, जहाँ एक मौसम विदा लेता है और दूसरा दस्तक देता है
शायद जिंदगी भी ऐसी ही है-कुछ चीज़ों को अलविदा कहकर ही कुछ नया स्वागत करने की जगह बनती है
गोण्डा
2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान -गांधी जयंती के अवसर पर जिले में विशेष सफाई अभियान, फल वितरण और मूर्तियों की सफाई जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
आज से 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब ₹62.50 से ₹71.50 तक बढ़ोतरी
दिल्ली में अब ₹2,810, जबकि कोलकाता में करीब ₹2,954 प्रति सिलेंडर।
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार पर बढ़ेगा ईंधन खर्च।
घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
हाईकोर्ट में नई बेंच व्यवस्था -आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 से इलाहाबाद और लखनऊ बेंच में नई बेंच व्यवस्था लागू होने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।
16 साल में 178 तारीखें-एक मामले में 16 साल गुजरने के बावजूद आरोप तय नहीं होने पर हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में मामलों की धीमी गति पर चिंता जताई और रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण सहित निगरानी के निर्देश दिए
पुलिस स्टेशन में CCTV 24×7 अनिवार्य - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि थानों में CCTV साल के 365 दिन चालू रहना चाहिए। CCTV खराब हो तो पूछताछ/हिरासत में लिए गए हर व्यक्ति का समय और विवरण GD में दर्ज करना होगा
कॉफी दुनिया में सबसे ज्यादा कारोबार होने वाली कमोडिटी में से एक है
कमोडिटी (Commodity) का मतलब है ऐसी बुनियादी वस्तु/कच्चा माल जिसे बड़े पैमाने पर खरीदा-बेचा जाता है और जिसकी कीमत बाजार में मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है