बेटे की शर्मनाक करतूत, 85 साल के पिता को लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद हुई बेरहमी
उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर में एक बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने 85 वर्षीय पिता के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की. वायरल CCTV फुटेज में बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटने और घसीटने की घटना कैद हुई है. मामला 16 सितंबर का बताया जा रहा है.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/TyCL9LOn0j
#uttarpradesh #son #assaults #oldfather
2024 के लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सपा में हुए शामिल बांदा-चित्रकूट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी मयंक द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. मयंक के सपा में शामिल होने से पार्टी को बुंदेलखंड में एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा मिलेगा. इससे आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की स्थिति मजबूत हो सकती है.
पूरी खबर https://t.co/PnkKsvHeZU
#MayankDwivedi #SamajwadiParty #SP #BSP #BandaChitrakoot
(Mayank Dwivedi, Samajwadi Party, SP, BSP)
बांदा चित्रकूट में मयंक द्विवेदी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ी और समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह ज्वाइनिंग 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा को मजबूत कर सकती है। मयंक के साथ कई नेता भी पार्टी में लौट रहे हैं। ब्राह्मण वोट बैंक में वृद्धि की उम्मीद है। बहुजन समाज पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। 19 सितंबर को मयंक द्विवेदी की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है। जानिए, इसका नरैनी विधानसभा पर क्या असर पड़ा? #BandaPolitics #NarainiAssembly #MayankDwivedi #SamajwadiParty #AkhileshYadav #BSPCrisis
UP सरकार की इस योजना से किसान हो रहे हैं मालामाल
जिस बुंदेलखंड की पहचान कभी सूखे और पानी की कमी से होती थी, वहां किसान अब बारिश का पानी खेतों में रोक रहे हैं. बांदा में खेत तालाब योजना के जरिए खेतों में तालाब बनाए जा रहे हैं. सरकारी सब्सिडी से किसानों को मदद मिल रही है. इससे सिंचाई के लिए पानी बचाने और खेती को सहारा देने की कोशिश हो रही है. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट में बदलाव की कहानी
#UPGovernment #UttarPradesh #Bundelkhand #Banda #KhetTalabYojana #ATDigital
कभी जिस बुंदेलखंड में पीने के लिए ट्रेन से पानी मंगाना पड़ता था, आज उत्तर प्रदेश सरकार की 'खेत-तालाब योजना' ने वहाँ की पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी है। अकेले बांदा के मटौंध इलाके में इस योजना के जरिए सूखे की मार झेल रहे किसानों के दिन फिर गए हैं।
#KhetTalabYojana#Bundelkhand #UPFarmers #AgricultureNews #WaterConservation
[ Khet Talab Yojana, BundelKhand, UP Farmers, Agricultures, news, Water Conservation ]
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस कांस्टेबल से कथित अभद्रता और धक्का मुक्की करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
#UttarPradesh#Crime#ATDigital
बांदा में तीन बच्चों की मां के कथित प्रेम प्रसंग ने खूनी मोड़ ले लिया. आरोप है कि महिला के दो बेटों ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां के प्रेमी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, मृतक बरकत करीब दो साल से महिला के संपर्क में था। बच्चों ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर बरकत ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
#BandaNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #LoveAffair #MurderMystery #CrimeNews
लेखपाल संध्या सिंह ने ली रिश्वत, SDM ने वापस कराया पूरा पैसा,रिपोर्ट लगाने के नाम पर हुआ खेल
बांदा में बारिश और जलभराव से हुए नुकसान के सर्वे के दौरान लेखपाल पर ग्रामीणों से पैसे लेने का आरोप लगा है. वायरल वीडियो में ग्रामीण पैसे वापस करने की मांग करते नजर आए, SDM ने जांच कर पूरा पैसा वापस करवाया. प्रशासन ने लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया. मामले की विभागीय जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.
पूरी ख़बर: https://t.co/zkJO792ZCL
#SandhyaSingh #BriberyCase #Banda #Corruption #UPNews
दिल्ली से MP जा रही थी कोडीन सिरप की बड़ी खेप, UP STF ने ट्रक रोककर 4 आरोपियों को दबोचा
बांदा में यूपी STF और स्थानीय पुलिस ने कोडीन सिरप के अवैध परिवहन का भंडाफोड़ करते हुए 30 हजार बोतलों की खेप पकड़ी है. 250 पेटियों में भरी इस खेप की कीमत 60.45 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने DCM ड्राइवर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में सिरप दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है.
पूरी ख़बर- https://t.co/jSENucKmDc
#Banda #UP #STF #Codin #UPSTF
कल का मौसम: 3 सितंबर को यूपी के इन 7 जिलों में भारी बारिश, IMD का लेटेस्ट अलर्ट
UP Weather: यूपी में 3 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी में कई जगह बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 4 और 5 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
पूरी खबर : https://t.co/pxlIhSdwvM
#UPWeather #UttarPradesh #HeavyRainAlert #IMDAlert
उत्तर प्रदेश के बांदा में बारावफात के जुलूस के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक मिला. उसकी भाषा समझ में नहीं आने और अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बता पाने के कारण मौके पर हड़कंप मच गया. शुरुआती तौर पर उसके बांग्लादेशी होने की चर्चा होने लगी. मामला संवेदनशील होने पर पुलिस के साथ इंटेलिजेंस और IB की टीमें भी जांच में जुट गईं.
पूरी ख़बर: https://t.co/ir3yXy30Jx
#Uttarpradesh #Banda
बारिश आई, दीवार गिरी और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई... मलबे में दबकर पिता और 6 महीने की बेटी की मौत
बांदा के तरायां गांव में भारी बारिश के बीच पड़ोसी के घर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार का मलबा एक अन्य युवक राजेश सिंह के घर पर जा गिरा, जिसमें परिवार के चार लोग दब गए. हादसे में राजेश और उनकी 6 महीने की बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और 3 साल की बेटी घायल हैं. दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
पूरी ख़बर- https://t.co/gOjmSWj48b
#Banda #UPNews #HeavyRain #WallCollapse #RainTragedy #FamilyTragedy #ATCard #AajTakSocial
मलबे में दबे पिता-बेटी, मां और 3 साल की बेटी घायल
बांदा के तरायां गांव में भारी बारिश के बीच मिट्टी की दीवार गिरने से पिता और 6 महीने की बेटी की मौत हो गई. हादसे में मां और 3 साल की बेटी घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
#ATDigital#Banda #UttarPradesh #HeavyRain #WallCollapse #RainDamage
जंगल में ट्यूबवेल के कमरे में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची, फिर खुल गया पूरा खेल
#UttarPradesh#UPPolice#Banda
https://t.co/Crkk0tG5XS
बांदा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर UP Tak की मूड क्या है सीरीज बांदा पहुंची. बांदा के पत्रकारों ने जिले की 4 विधानसभाओं के समीकरण के बारे में बताया. बांदा में फिलहाल 4 में से 1 सीट पर सपा और 3 सीट पर भाजपा का कब्जा है. बांदा के पत्रकारों ने जहां भाजपा की मजबूत स्थिति बतायी लेकिन तिंदवारी और बबेरू में सपा की मजबूत स्थिति की बात कही. वहीं पत्रकारों के मुताबिक बांदा में बसपा का समीकरण किसी भी पार्टी का खेल बिगाड़ सकता है.
#banda #bundelkhand #BJP #samajwadiparty #nishad #kalinjar
उत्तर प्रदेश के बांदा में लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान दो युवकों को बात करने से मना करना एक छात्र को भारी पड़ गया. दबंग युवकों ने बाहर से गुंडे बुलाकर छात्र के साथ इस कदर बेरहमी से मारपीट की, कि आसपास के पढ़ने वाले बच्चे सकते में आ गए. आधे दर्जन दबंग युवकों ने लाइब्रेरी में घुसकर, थप्पड़ मार-मारकर, छात्र का चश्मा तोड़ दिया. उसे जमकर गंदी गालियां भी दी.
जब पीड़ित छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है तो दबंग युवकों ने छात्र को धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे. जिसके बाद उसने स्थानीय चौकी में पुलिस से शिकायत की. छात्र का कहना है चौकी में इंचार्ज जबरन समझौते का दबाव बना रहे हैं, न करने पर कैरियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं.
पूरी खबर: https://t.co/ZFl9zkfJDp
#Banda #BandaPolice #UttarPradesh #BandaNews
बांदा रोडवेज बस का वीडियो वायरल, हेडलाइट खराब होने पर ड्राइवर-कंडक्टर पर एक्शन
बांदा डिपो की बस चित्रकूट से लौटते समय हेडलाइट खराब होने के बावजूद चलती रही. वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने चालक और परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
#banda #Raoadways #ATDigital
छत्तीसगढ़ में प्यार हुआ, गर्लफ्रेंड को बांदा लाया... पत्नी ने विरोध किया तो दोस्त के हाथों 20 हजार में बेच दिया!
उत्तर प्रदेश के बांदा में मानव तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक छत्तीसगढ़ में मजदूरी के दौरान एक महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. युवक महिला को अपने गांव ले आया, जहां उसकी पत्नी ने विरोध कर दिया. इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को 20 हजार रुपये में एक दोस्त के हाथ बेच दिया.
पूरी खबर: https://t.co/fT1FlW2d6V
#UttarPradesh #Banda #Chhattisgarh #Crime