जम्मो छत्तीसगढ़ के भाई-बहिनी मन ला छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ शुभकामना! 🌾
हरियाली, खुशहाली अऊ किसानी के ये पावन तिहार आप मन के जीवन में सुख-समृद्धि लावे।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!
जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं।
देशभर में LPG की भारी कमी है, और लोग कतारों में खड़े हैं। कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाज़ा भुगतने पर मजबूर हैं। पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं। केवल झूठे दावे हैं।
कूटनीति की विफलता गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है।
@narendramodi जी,
बहुत हुई “मन की बात”
जरा संसद में आकर करिये “मुद्दे की बात” !
देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालीं इंदिरा गांधी जी को शत्-शत् नमन 🙏🏼
📍 दिल्ली
हम सभी के मुखिया- मार्गदर्शक पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरगुज़ा महाराजा आदरणीय श्री टी.एस सिंह देव जी को जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई और शुभकामनाएं..
माँ कुदरगढ़ी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घायु जीवन होने की कामना करता हूँ..
@TS_SinghDeo
एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव एवं हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, यूथ आइकॉन लाखों कांग्रेस जनों के ऊर्जा स्रोत श्री @SachinPilot साहब जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐🙏
जीवेत शरद:शतम्
मेरा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एक खास रिश्ता है। रायपुर में मेरी अध्यक्षता में फरवरी 2023 में कांग्रेस महाधिवेशन हुआ था। यहां 15,000 प्रतिनिधियों ने मेरे चयन पर अपनी मोहर लगायी थी।
रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ, उसने 2024 में मोदी सरकार के अहंकार को रोका। संविधान बदलने की उनके इरादे पर जबरदस्त चोट की। देश की जनता ने विपक्ष को ऐतिहासिक विजय दी।
हमारे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ता, नेताओं को डराने की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरे नहीं, उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर अधिवेशन को सफल बनाया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए 'नेशनल हेराल्ड' की शुरुआत की थी। जिसे बाद में सोनिया गांधी जी ने शुरू किया तो उनपर भी फर्जी केस कर दिया, जिसकी जांच में कुछ नहीं निकला।
कांग्रेस की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, और हर वर्ग के लिए काम किया था। धान का MSP बढाया, कर्जमाफी की। आदिवासियों को हक दिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल और हाट-बाजार क्लीनिक शुरू किया। महिलाओं नौजवानों से लेकर लोक संस्कृति और त्यौंहारों तक का ध्यान रखा।
लेकिन बीजेपी सरकार बनते ही अपने वादों को भूल गयी। छत्तीसगढ़ में आज किसान से लेकर नौजवान सभी धोखा महसूस कर रहे हैं।
सवाल ये है कि भाजपा के लोग ऐसा क्या कर रहे हैं जिसके लिए 2024-25 और 2025-26 में इनको 37 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लेना पड़ा है।
शराब घोटाले पर बड़ी बातें भाजपा ने की थी। अब इनकी सरकार में शराब की 67 दुकानें और खोल दीं।
एक ओर ये शराब को बढावा दे रहे हैं दूसरी ओर 10,463 स्कूलों को बंद करने जा रहे हैं जिसका सबसे बड़ा नुकसान बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों में होगा। भाजपा यही चाहती है कि गरीब, दलित और आदिवासी के बच्चे न पढें, और सवाल न पूछें।
मैं छत्तीसगढ़ की जनता से अपील करता हूँ कि चुप न बैठें। अपने प्यारे प्रांत छत्तीसगढ़ को फिर से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए मैदान में उतरें।
अपने हक और हकूक के लिए लड़ाई लड़ने का काम करें। इस सुंदर राज्य को स्वार्थी पूंजीपतियों को चारागाह न बनने दें।
छत्तीसगढ को बचाने, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की इस जंग में आप हमारा साथ दीजिए।
हम मिलकर इस राज्य को और देश को मजबूत बनाएँगे।
📍रायपुर, छत्तीसगढ़
#किसान_जवान_संविधान_जनसभा
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाली, गोंडवाना की शेरनी वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका अदम्य शौर्य सदैव हम सभी को मातृभूमि की रक्षा में सर्वस्व न्यौछावर करने को प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा की फैलाई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है।
हरियाणा की कुछ बहनों ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान आश्रय दिया, बहुत प्यार से घर की रोटी खिलाई और साथ ही प्रदेश की जटिल समस्याएं समझाईं।
आज, भारत में सबसे अधिक बेरोज़गारी हरियाणा में है। इसका कारण है - भाजपा ने एक दशक में प्रदेश के युवाओं को रोज़गार देने वाली हर प्रणाली की रीढ़ तोड़ दी है।
- गलत GST और नोटबंदी से छोटे व्यापारों की कमर तोड़ दी
- अग्निवीर से सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौंसला तोड़ा
- काले कानूनों से कृषि व्यापार करने वालों की हिम्मत तोड़ी
- खिलाड़ियों से समर्थन छीनकर उनका सपना तोड़ा
- परिवार पहचान पत्र से सरकारी भर्ती रोककर परिवारों को तोड़ा
इसका नतीजा:
- नशे के गिरफ्त में बर्बाद होता युवा हुनर
- अपराध की राह पकड़ते निराश नौजवान
- डंकी जैसे खतरों के सफर से तबाह होते परिवार
प्रदेश में आने वाली कांग्रेस सरकार 2 लाख पक्की नौकरियों की भर्ती करेगी और हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी।
हरियाणा की बहनों को वचन दिया है कि इस तबाही को रोकूंगा, उनके बच्चों की रक्षा करूंगा - रोज़गार वापस आएगा, और हर परिवार खुशहाल होगा।
नमन बापू!
पूज्य बापू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के अवसर पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं।
देशवासियों के स्वाभिमान को जगाकर, अभूतपूर्व आत्मविश्वास से जनमानस को सिंचित कर, महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को ताकत बनाकर देश और देशवासियों की स्वतंत्रता के आंदोलन का नेतृत्व किया और हम भारतवासियों को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाया।
भारत माता की सेवा में समर्पित उनका जीवन विश्व भर के लिए सदैव एक प्रेरणा रहेगा।
न कोई “गारंटी”
न कोई “सुशासन” है
विज्ञापन का “च्वनप्राश”
और सिर्फ़ झूठा “भाषण” है
बहन-बेटियाँ डर में हैं
सोया हुआ “प्रशासन” है
कौन यहाँ है “मुख्यमंत्री”
किसका यहाँ “शासन” है❓
मुख्यमंत्री निवास घेराव| रायपुर
विनेश फोगाट के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उस बेटी ने देश का नाम रोशन किया है, राजनीति में आना यह उसका अधिकार है।
देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत सीमित है ऐसी स्थिति में अगर कोई भी महिला सक्रिय राजनीति में आती है तो उसका स्वागत होना चाहिए।
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, AICC महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ.
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ. @SachinPilot