राधा तू बड़ भागनी कोन तपस्या कीन, तीन लोक के तारण - तरण वो तेरे आधीन।
वृंदावन के व्रक्षन को मर्म न जानत कोई, डाल - डाल और पात - पात पे श्री राधे - राधे होय।
श्री लाड़ली जू राधा रानी मंदिर बरसाना 🙏🙏
आदरणीय पायलट साहब, आपका हृदय से आभार!
पार्टी ने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना और सम्मान का सदैव आदर करते हुए सभी को साथ लेकर पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
आपके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए पुनः हृदय से आभार, पायलट साहब।
@SachinPilot
आज कोटपूतली पहुँचकर पूर्व संसदीय सचिव एवं कोटपूतली के पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप कसाना जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री मुकेश कसा��ा जी(खुर्दी)द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की एवं सभी रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर नगर निकाय प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष श्री हनुमान सैनी जी, सरपंच संघ ज़िलाध्यक्ष श्री मेहरसिंह धनकड़ जी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री प्रदीप गुर्जर जी, जिला सचिव श्री पवन गुर्जर जी एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री रामस्वरूप मुक्कड़ जी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रक्तदान महादान है।
पूर्व संसदीय सचिव एवं कोटपूतली के पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप कसाना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
@Ramswaropkasana
''संवाद करना इस सरकार की फितरत में नहीं है'' : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के मामले में कहा।
संवाददाता देव अंकुर वधावन ने कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जी से की खास बात.....
#SachinPilot#Congress#SonamWangchuk #JantarMantar #protest @SachinPilot
मेरे विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष @SaudSaidiTonk जी सहित सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
हर ब��लिका हो शिक्षित 📖
देश की प्रगति में हो उनका सार्थक योगदान ✍️
ग्राम पंचायत अलियारी के लक्ष्मीपुरा जाटान ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक मद की राशि से दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
मैं आशा करता हूँ कि इन नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से वि��्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
📍पं.स. टोडारायसिंह। टोंक
क्षेत्र का हो सर्वांगीण विकास,
हर जन तक पहुँचे बेहतर सुविधाएँ।
तरक्की करे टोंक,
इसी संकल्प के साथ विकास निरंतर जारी।
ग्राम पंचायत हमीरपुर में अनेक विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। मेरे विधायक मद एवं जिला मद से लग���ग
₹33.50 लाख की लागत से संपन्न इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों ��ो बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
📍हमीरपुर , टोंक
जनता के लिए, जनता को समर्पित,
विकास की राह पर,
हर कदम जनहित के लिए समर्पित।
ग्रा.पं. इंदौकिया में विधायक मद एवं पंचायत समिति मद से ₹30 लाख की लागत से तालाब की पेशवाल निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
📍पं.स. टोडारायसिंह , टोंक
क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से भेंट कर उनके प्रियजनों के निधन पर अप���ी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
ॐ शांति।
टोंक जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित होकर संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ चरमरा रही हैं और भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खुल रही है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मंत्र��गण असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं।
आदिवासी समाज के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ हम सभी कार्य करेंगे।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला आदिवासी कांग्रेस को शुभकामनाएं देता हूँ।
📍टोंक
सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
साथ ही, क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करके उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
📍टोंक
महिलाओं और उनके परिवारों को ���नका हक तथा उनकी मेहनत की कमाई दिलाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चाकसू के पूर्व विधायक @Ved_Solanki1 जी कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।
आज इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर महिलाओं और उनके परिवारों के न्याय की इस लड़ाई में शामिल हुआ तथा सोलंकी जी को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
📍चाकसू