अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महँगी fees का दर्द झेला है
अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं
अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है
तो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।
यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुँचाने का ज़रिया है। सस्ती शिक्षा। निष्पक्ष परीक्षा। सम्मानजनक रोज़गार।
और इसमें जुड़ना सिर्फ़ 30 सेकंड का काम है:
1️⃣ नीचे दिए लिंक पर जाइए
2️⃣ अपना नाम भरिए, अपने सुझाव दीजिए
3️⃣ पिटिशन sign कीजिए - बस।
आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।
👉 अभी sign कीजिए: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
'भारत जोड़ो यात्रा' में मुझे लाखों युवा मिले, जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, IAS और सेना में जाना चाहते थे।
उस दौरान मेरे मन में सवाल आया कि हमारे देश का एजुकेशन सिस्टम इन युवाओं को सिर्फ 5 ऑप्शन ही क्यों दे रहा है?
फिर मैंने यात्रा के दौरान कुछ लड़कियों से बात की और पूछा- आप सच में दिल से क्या करना चाहती हैं तो सभी ने इन 5 प्रोफेशन के अलावा अलग-अलग जवाब दिए।
यानी देश का एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सपने पूरे नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें ऑप्शन दे रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
छात्रों और युवाओं के हक, सम्मान और अधिकार की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आज कोटा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का स्वागत किया।
आज शाम राहुल जी छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर उनसे महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद करेंगे।
कोटा से चालू हुआ यह संवाद देशव्यापी है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से राहुल जी ने यह महत्वपूर्ण पहल की है।
#ChhatronKiGoonj
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@ashokgehlot51@INCIndia@INCRajasthan
समय का चक्र हमेशा पूरा घूमता है। सत्ता स्थायी नहीं होती और न ही राजनीतिक परिस्थितियाँ। आज जो लोग इस अवसरवाद की मंडी के सबसे बड़े खरीदार बने हुए हैं, कल उन्हें भी इसी मंडी से होकर गुजरना पड़ा तब क्या होगा?
जनता के विश्वास को व्यापार की वस्तु समझने वाले यह न भूलें कि लोकतंत्र में जनादेश कोई बिकाऊ माल नहीं, बल्कि जनता की अमानत है। इतिहास गवाह है कि राजनीति में अवसरवाद से तात्कालिक लाभ तो मिल सकता है, लेकिन स्थायी सम्मान कभी नहीं।
Aree!!! What is happening to our politics? You contest elections on one party’s symbol and then join another party without resigning as an MP. If a neta no longer has faith in the party, resign, step down, join another party, and seek a fresh mandate from the people.
Have some spine and integrity. Or is there none left in politics? The #anti-defection law needs far greater moral, ethical and legal strength.
#Politics #Defection #Netas #Turncoats #EnoughIsEnough
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
कल नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी छात्रों और युवाओं के साथ NEET 2026 पेपर लीक तथा अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर संवाद करेंगे।
मैं सभी छात्रों और युवाओं से निवेदन करता हूँ कि वे कोटा, राजस्थान में आयोजित इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
🗓️ 17 जून । 📍दशहरा मैदान, कोटा
Tomorrow in Kota, the LoP Rahul Gandhi ji, will interact with young people and students in particular, regarding the NEET 2026 paper leak and several other important issues concerning their future.
It is deeply concerning that more than 22 lakh students were affected by this paper being leaked. Additionally, lakhs of students suffered due to CBSE evaluation system.
I urge students and young people to join Rahul ji for this important conversation and give strength to the demand for accountability and fairness.
#ChhatronKiGoonj
भारत को जोड़ने का रास्ता संविधान, सामाजिक न्याय और बराबरी से जाता है, न कि विभाजन, भेदभाव और श्रेष्ठता की राजनीति से।
कल्याण कर्नाटका के लिए Article 371 (J) जैसे कदमों ने लाखों लोगों को अवसर दिए, लेकिन आज भी सबसे बड़ी लड़ाई संविधान की उस भावना को बचाने की है जो हर भारतीय को समान अधिकार और सम्मान देती है।
जो विचारधारा समाज को जोड़ने के बजाय बाँटने का काम करती है, वह देश को मजबूत नहीं, कमजोर करती है। भारत की असली ताकत उसकी विविधता, समावेशिता और भाईचारे में है।
#DilSeWithKapilSibal
“The Congress Party’s role as many of you have stated, is to unite all of you together with love and affection.”
My speech to the INDIA Alliance leadership on 8th June.
https://t.co/Ct3STc5BM8
भण्डाना,📍दौसा में किसान मसीहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गाँव, गरीब, किसान और मजदूर की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाने वाले स्व. राजेश पायलट जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण था। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनहित के प्रति निष्ठा उन्हें जनमानस के दिलों में सदैव अमर बनाए रखेगी।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
@SachinPilot
किसानों, जवानों और आमजन की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने वाले, स्पष्टवादी, ओजस्वी वक्ता, उदार हृदय, कुशल प्रशासक एवं देश के लोकप्रिय जननेता स्व. राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
राजेश पायलट जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि किसानों के सच्चे हितचिंतक, गरीबों के संरक्षक और जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले कर्मयोगी थे। उनकी बेबाक सोच, दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत प्रशासनिक पकड़ और जनता के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें देश की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।
उनका संघर्ष, उनके विचार, उनकी सादगी और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
विनम्र श्रद्धांजलि।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे #RajeshPilot
@SachinPilot
ये @sachinpilot की मेहनत, सादगी, शालीन व्यक्तित्व और मर्यादित राजनीतिक शैली की कमाई है। आज जब राजनीति में कटुता, व्यक्तिगत हमले और विद्वेष और कुटिल चाले देखने को मिलती है, तब भी पायलट संयम और गरिमा के साथ अपनी बात रखते हैं।
शायद यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है कि वे विषैली राजनीति से दूर रहकर लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं, और जनता भी उसी विश्वास को इस उत्साही जनसमर्थन के रूप में लौटाती है।
आप काँग्रेस महासचिव सचिन पायलट से चाहे सहमत हों, असहमत हों या उन्हें कुछ भी मानते हों; लेकिन अब इस सम्मोहन का आप क्या करेंगे? यह जुटाई हुई होती तो इसमें ऐसा उफ़ान होता? क्या आपको याद आता है कि पिछले कुछ दशक में ऐसा आकर्षण काँग्रेस में किसी नेता के प्रति राजस्थान में रहा है? @SachinPilot
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि एवं प्रेरणा दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
@SachinPilot
कांग्रेस उम्मीदवार का नॉमिनेशन बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया। हमारे उम्मीदवार के ऊपर कोई मुक़दमा नहीं है, फिर भी जानबूझकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
@SachinPilot