"ये तो इक रस्म-ए-जहाँ है जो अदा होती है,
वरना सूरज की कहाँ सालगिरह होती है"
कांग्रेस महासचिव, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री @SachinPilot जी आपको जन्मदिन पर अनेकों अनेक शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और गौरवपूर्ण जीवन के लिये मंगलकामनायें।
AICC महासचिव, @INCPunjab प्रभारी, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जन-जन के हृदय सम्राट श्री @SachinPilot जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
@lalarambairwaa जी मेरे में अपनी विधानसभा क्षेत्र बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निम्बाहेड़ा कलां से हु मेरे मेरा गांव निम्बाहेड़ा खुर्द हे यहाँ की उच्च प्राथमिक विद्यालय जमादोज हुई दो साल होने को आए हे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हे
प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत, जर्जर भवनों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पार्टी सरकार को घेर रही है।
सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने और छात्रों की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए।कई दुखद घटनाओं के बावजूद सरकार ने केवल खानापूर्ति की है और आज भी स्कूलों की स्थिति खराब है।
छात्रों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार सोई हुई है और फरमान जारी करके अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है और बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल भी है।
@TikaRamJullyINC@GovindDotasra@INCRajasthan
धर्मवीर आदरणीय बड़े भाई साहब धीरज जी गुर्जर को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भगवान श्री देव दरबार का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे में आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामनाएं करता हूं #krishangurjar@dgurjarofficial@IYC@INCIndia@RahulGandhi@SachinPilot
स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को मैं हृदय से नमन करता हूँ। मातृभूमि की आजादी और उसकी प्रगति के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों के आदर्श और देशप्रेम हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
नई पीढ़ी के सपनों, सामर्थ्य और आधुनिक सोच को शक्ति बनाकर एक विकसित, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत रहेंगे, यह हमारी ज़िम्मेदारी है।
आप सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳
#IndependenceDay
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद @ShayarImran जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप जनसेवा के पथ पर सदैव अग्रसर रहें। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
अपने ओजस्वी विचारों एवं नारों के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
कांग्रेस संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी सहित पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ेगी।
@DeepakBaijINC@DrCharandas@SampathKumarINC@szarita@VijayJangidINC@INCIndia@INCChhattisgarh
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
डरो मत!
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विराटनगर के पूर्व विधायक श्री इंद्राज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका अनुभव, नेतृत्व एवं जनसेवा का भाव निरंतर समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देता रहे।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@IndrajGurjarinc
⦿ जब हम संसद में चर्चा चाहते हैं, चर्चा नहीं की जाती है
⦿ जब नेता विपक्ष संसद में अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें मौका नहीं दिया जाता
⦿ जब हम विरोध करने के लिए धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो उसकी परमिशन नहीं दी जाती है
इसलिए आज हम वहां पहुंच गए, जहां सरकार को उम्मीद ही नहीं थी।
: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद @priyankagandhi जी
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा होना चाहिए। आज खरगे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी सहित कई सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
कल छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर किए गए लाठीचार्ज की पूरे देश में कड़ी निंदा हो रही है। देश का युवा वर्ग आहत और व्यथित है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
छात्रों की आवाज़ सुनी जाए और उनकी माँगों को स्वीकार किया जाए। छात्रों के न्याय और उनकी माँगों के समर्थन में सभी को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
छात्रों की माँग को लेकर धरने पर बैठे राहुल गांधी जी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
छात्रों और युवाओं के कदम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। पिछले एक महीने से लाखों छात्र और युवा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और दमनकारी रवैया अपनाने में लगी हुई है।
पेपर लीक का मुद्दा घर-घर की चर्चा बन चुका है। पूरा देश चाहता है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जवाबदेही तय हो, सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कठोर सज़ा मिले। लेकिन इस भावना के ठीक विपरीत प्रधानमंत्री मोदी और सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है।
छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब भाजपा को ज़रूर मिलेगा।
The demand was simple — ensure accountability and justice for the students.
The barbaric treatment meted out to students—and today, to the LoP Rahul Gandhi ji, MPs, and other Opposition leaders—is completely unacceptable.
It is the responsibility of the Opposition to ensure that students are heard and that their demands for accountability and justice in the paper leak are addressed.
Students were physically assaulted, beaten, and FIRs registered against them. And for what? For raising an issue that directly affects their future, their aspirations, and their lives. The use of brutal force on students to silence them only exposes the government’s failure to address their concerns.
Dharmendra Pradhan should RESIGN.
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी को जिस बर्बरता के साथ घसीटा गया, उन्हें चोट पहुंची, ये स्वीकार्य नहीं है।
राहुल गांधी जी लोक कल्याण मार्ग पर लोगों की भलाई के लिए बैठे थे, लेकिन उन्हें और प्रियंका गांधी जी समेत कई अन्य नेताओं को वहां से उठा लिया गया।
आज जो हुआ, वह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।
: @SachinPilot जी
मेरे विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष @SaudSaidiTonk जी सहित सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।