फ़सल नुकसान 100%, फिर भी क्लेम के नाम पर धोखा!
प्रीमियम किसानों से पूरा, लेकिन सर्वे और औसत उपज के खेल में मुआवजा शून्य! यह बीमा योजना किसानों का सुरक्षा कवच है या बीमा कंपनियों के मुनाफे की 'डबल इंजन' योजना? #KisanVirodhiPMFBY
कल देर शाम जयपुर में आदरणीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूंदी जिला प्रभारी के रूप में भाग लिया।
बैठक में निकाय चुनावों को लेकर जिला सह-प्रभारी एवं विधानसभा को-ऑर्डिनेटर्स (बूंदी, पाटन एवं हिंडोली) के साथ प्रत्याशियों के संबंध में विस्तृत फीडबैक दिया व रणनीतिक चर्चा की।
और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। @INCRajasthan
#INC #Rajasthan #Bundi
2016 में जब RAS इंटरव्यू हुए, तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। फिर भी राजनीतिक द्वेष और छवि धूमिल करने के लिए अनर्गल आरोप डोटासरा जी पर लगाए जाते रहे।
आज पीसीसी चीफ @GovindDotasra जी ने तथ्यों से विरोधियों के झूठे एजेंडे और भ्रामक दावों की धज्जियां उड़ा दीं। सच्चाई की हमेशा जीत होती है! #GovindDotasra
जब साहिल जैसे घायल छात्र और उनकी मां FIR दर्ज कराने के लिए भटक रहे हों, तब गृह मंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। लाठियों, आंसू गैस और Pellet Gun के हमलों से युवाओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
श्री @RahulGandhi और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित छात्र के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। न्याय की यह लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी, 'छात्रों की गूँज' रुकने वाली नहीं है! ✊🇮🇳
#JusticeForStudents #YouthPower #StudentsVoice #rahulgandhi
दावे बड़े-बड़े किए, फिर नीति अपनी बदल दी।
'वन स्टेट, वन इलेक्शन' कहकर रीति अपनी बदल दी।
वादे करके मुकर जाना ही अगर सियासत है आपकी,
तो जनता देख रही है कि आपने कैसे नीयत अपनी बदल दी। #onestateoneelection
टिकट वितरण का नया 'डिजिटल व सामूहिक निर्णय' फार्मूला: निकाय चुनाव में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक साबित होगा।
कार्यकर्ता QR कोड स्कैन कर सीधे PCC को आवेदन भेज सकते हैं। इससे स्थानीय हेरफेर की गुंजाइश खत्म होगी। सामूहिक मंथन से पक्षपात की शिकायतें कम होंगी, कार्यकर्ताओं का असंतोष रुकेगा। तीन स्तरों की समीक्षा और PCC के प्रामाणिक डेटा से लोकप्रिय व जिताऊ कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। तकनीक और सामूहिक नेतृत्व का यह मॉडल निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा।
थार राजस्थान की धरा पर सरहद की गंगा-जमुनी भाईचारे और सौहार्द की संस्कृति को समर्पित कांग्रेस की #संविधान_सद्भावना_पदयात्रा
इस सफलता ने न सिर्फ #धार्मिक_सौहार्द को मजबूत किया है, बल्कि कांग्रेस की आपसी #राजनीतिक_एकजुटता की भी नई मिसाल दी है।
दोनों सद्भावनाओं का यह मजबूत रूप देखकर भाजपा के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है!
#BadmerCongress #SamvidhanSadbhavnaPadyatra #CongressUnite #RajasthanCongress #SamvidhanSadbhavnaPadyatra @Barmer_Harish@LaxmanGodaraINC@Chetan_Barmer
नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ हर वार्ड और बूथ स्तर पर पार्टी को अभेद्य बनाने की रणनीति पर विस्तृत मंथन हुआ। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने तथा पार्टी का परचम लहराने का दृढ़ संकल्प लिया है।
#RajasthanCongress #LocalBodyElections #PCCJaipur #CongressVijay
संगरिया विधायक @AbhimanyuP00NIA ने भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के सवाल पूछे तो #संगरिया भाजपा का नया 'नवाचार'—कोई भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे तो उसका पुतला जलाओ! धुआँ उड़ेगा, सवाल गायब!
जब संगठन या नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो आमतौर पर प्रेस वार्ता कर तथ्यों के साथ सफाई दी जाती है। लेकिन संगरिया भाजपा ने जिलाध्यक्ष व नेताओं पर लगे आरोपों के जवाब में नया तरीका अपनाया—"सफाई देने के बजाय सवाल पूछने वाले का पुतला जलाओ!"
आरोपों का खंडन या तथ्यात्मक सफाई की अब जरूरत नहीं। आरोप लगेंगे, माचिस जलेगी और मान लिया जाएगा कि सारे जवाब मिल गए!
सफाई के बजाय माचिस लेकर सड़कों पर उतरने से भ्रष्टाचार के सवाल खत्म नहीं होते। सवाल वहीं खड़े हैं, बस पुतला बेवजह राख हो गया!
छात्र शक्ति की बुलंद आवाज़, NSUI राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे भाई महेश चौधरी जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप यूँ ही ऊर्जा और निष्ठा के साथ युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ। 🎈🎉🙌
@MAHESHCHODHRYRU
@GovindDotasra संविधान से मिले आरक्षण की धज्जियां उड़ाकर सामाजिक न्याय की हत्या कर रही है सरकार!
50% की सीमा में भी वंचितों को अधिकार न देना सीधे-सीधे अधिकारों पर हमला है।
बाहु-पाश नीति (#BahuPaashNiti)
बिना चेतावनी अचानक सामने वाले नेता पर बाहें फैलाकर किया कूटनीतिक हमला! इसमें 'गले मिलने के एंगल' और 'कैमरा फोकस' पर जोर। इसे "आलिंगन-अतिक्रमण नीति" या "हग-स्ट्राइक" (#HugStrike) भी कह सकते हैं! #foreignpolicy
सामाजिक न्याय स्वाभिमान की नींव पर टिका है, याचना पर नहीं!
हल्द्वानी की घटना पर @kharge जी का यह वक्तव्य उनकी अटूट निडरता और आत्मसम्मान को दर्शाता है। यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान और समतामूलक भारत के मूल्यों की रक्षा की है।
छुआछूत जैसी कुप्रथा के खिलाफ इस लड़ाई में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय होना ही चाहिए। #MallikarjunKharge #SocialJustice #Equality #ConstitutionFirst
युवाओं की आवाज़, लोकतंत्र की ढाल!
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी ऊर्जावान युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे गर्व है कि मैं देश के इस सबसे बड़े और सशक्त युवा संगठन Indian Youth Congress का एक हिस्सा रहा हूँ, जिसने हमेशा जन-हित, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। @IYC
#YouthCongressFoundationDay #IYC #YouthPower
भाजपा राज में चरमराई राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था का यह सबसे खौफनाक चेहरा है।
रातभर कॉल... सुबह तक इंतजार!
जोधपुर MDM अस्पताल में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली और मां वेंटिलेटर पर है।
@BhajanlalBjp जी, क्या यही आपकी 24x7 स्वास्थ्य सेवा का सच है? जवाबदेही किसकी? @RajCMO@GajendraKhimsar जी कागजी कमेटियां बनाना बंद कीजिए और दोषियों पर तुरंत सख्त एक्शन लीजिए!
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@ashokgehlot51@iRishabhKSharma
#Jodhpur #RajasthanGovernment #HealthSystemFail
कोई @RubikaLiyaquat मेम को समझाओ आपके हिंदी में 'क्ष' में दिक्कत नहीं है, असली दिक्कत 'श' में है!
शिक्षा' में 'श' की घुंडी खुली रहनी चाहिए। इसे ढँकना मानक वर्तनी का उल्लंघन है।
हिंदी में 'श' लिखते समय घुंडी (ऊपरी गोल भाग) पर पूरी शिरोरेखा (डंडा) लगाना अशुद्ध है।
केंद्रीय हिंदी निदेशालय के मानकों के अनुसार श, ध, भ, थ जैसे घुंडीदार वर्णों के शीर्ष (Loop) पर शिरोरेखा नहीं खींची जाती।
गलत: ❌ (पूरा डंडा)
सही: श ✅
#Hindi #HindiVyakaran #Devnagari
राजस्थान कांग्रेस वॉर रूम चेयरमैन व पीसीसी महासचिव श्री @JaswantGurjar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। 🎂🎉
#JaswantGurjar#HappyBirthday@jaswantgurjar