विराटनगर एवं पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड विजय पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही, कांग्रेस पार्टी के सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🎉
यह ऐतिहासिक जीत जनता के कांग्रेस के प्रति विश्वास, जनसेवा और विकास की नीतियों पर मुहर है।
जनसेवा और विकास के प्रति जनता का यह विश्वास सदैव कायम रहे और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
कांग्रेस की जीत — जनता की जीत।
जनता का विश्वास — कांग्रेस के साथ। ✋
#Congress #Viratnagar #PavtaPragpura
नया दिन, नया प्लान आपको लूटने का!
अब ₹2,000 से ऊपर के हर UPI पेमेंट पर सरकार 0.5% का चार्ज वसूलेगी
• अगर आपने ₹5,000 की खरीदारी की तो ₹25 का चार्ज लगेगा
• अगर ₹10,000 की खरीदारी की तो ₹50 वसूला जाएगा
अभी तक UPI पेमेंट पूरी तरह फ्री था, लेकिन मोदी जी से यह बर्दाश्त नहीं हुआ
तो बस अब वसूली करेंगे
स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
समाज हित एवं जनसेवा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
#KirodiSinghBainsla
AICC महासचिव पंजाब प्रभारी श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।
@SachinPilot@IndrajGurjarinc
आज पावटा एवं विराटनगर नगर पालिका के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल चुनाव अधिकारी को विधिवत जमा करवाए गए।
कांग्रेस पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी प्रत्याशी कांग्रेस की विचारधारा, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर विजय हासिल करेंगे।
कांग्रेस का हाथ — आमजन के साथ।
जिनके सानिध्य में NSUI में काम करने का अवसर मिला, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सहज स्वभाव के धनी, जहाजपुर के पूर्व विधायक एवं बड़े भाई श्री धीरज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी तरह समाज एवं संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहें। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मिलता रहे।
@dgurjarofficial
एआईसीसी सचिव, हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी, बड़े भाई जितेंद्र बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं!
@JitendraBaghel_
25 साल की राजनीति में मैने हमेशा से युवाओं को आगे लाने की कोशिश की है। क्योंकि मुझे खुद 26 साल की उम्र में सांसद जाने का मौका मिला, मेरा सपोर्ट प्रधान, सरपंच, जिला प्रमुख जैसे सैकड़ों साथियों ने किया:- श्री @SachinPilot जी।
|| श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ||
भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व सावन शिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति दें।
#SawanShivratri
यूथ कांग्रेस के जुझारू अध्यक्ष एवं संघर्ष के साथी भाई हरदान पोसवाल जी (विराटनगर) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂🎉
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहें l
@hardan_poswal@SachinPilot@IndrajGurjarinc
आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटपूतली, नारेहडा, बहरोड, माजरी कंला, नीमराणा, बानसूर, नारायणपुर, विराटनगर व पावटा द्वारा देश में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफे की माँग को लेकर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया व इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करवाने की माँग की।
NEET पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस जनआंदोलन में शामिल सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का हार्दिक आभार।
युवाओं की आवाज़ बुलंद थी, है और रहेगी।
#Congress #Kotputli_Bahroad #INC #RajasthanCongress @INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@SachinPilot@GovindDotasra
आज मोरिजावाला धर्मशाला, कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री राजपाल शर्मा जी, सहप्रभारी श्रीमती सरलेश राणा जी, पूर्व मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत जी, मुण्डावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व विधायक श्री महिपाल यादव जी, पूर्व विधायक श्री रामचन्द्र रावत जी, पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप कसाना जी, बहरोड़ कांग्रेस प्रत्याशी श्री संजय यादव जी, डॉ. आर.सी. यादव जी, पूर्व चेयरमैन राजस्थान सरकार श्रीमती उर्मिला योगी जी, पीसीसी सचिव श्री जगदीश मीणा जी, श्री विजय यादव जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामनिवास यादव जी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पारीक जी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष श्री मेहरसिंह धनकड़ जी, पूर्व चेयरमैन श्री प्रकाश सैनी जी,प्रधान प्रतिनिधि श्री कन्हैयालाल गुरुजी, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए जनहित की आवाज़ को और बुलंद करेंगे।
जय हिंद। जय कांग्रेस।
@INCIndia@SachinPilot@kharge@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
#IndrajGurjar #Kotputli_Bahroad #INC
दौसा के लोकप्रिय सांसद श्री मुरारी लाल मीना जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@AapkaMurarilal
पूर्व संसदीय सचिव एवं कोटपूतली के पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप कसाना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
@Ramswaropkasana
आज जयपुर में NSUI राजस्थान द्वारा आयोजित "Run Against Paper Leak" 🏃 मैराथन में भाग लिया।
इस मैराथन में छात्रों का उत्साह और सहभागिता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि देश का युवा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक बदलाव चाहता है। छात्र पारदर्शी एवं जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की भी मांग उठा रहे हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी, चोमू विधायक शिखा मील जी, शाहपुरा विधायक मनीष यादव जी NSUI के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सुमित भगासरा जी महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी पीसीसी महासचिव श्री देशराज मीना जी, श्री राहुल भाकर जी श्री पुष्पेन्द्र भारद्वाज जी ओबीसी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरसहाय यादव जी तथा NSUI और कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पेपर लीक जो छात्र हित में पूरे देश जो शानदार लड़ाई भाई विनोद जाखड़ जी लड रहे है इसके लिए उनको बहुत बहुत धन्यवाद।
#ChhatronKiGoonj #RunAgainstPaperLeak #NSUI #Marathon #Jaipur
श्री दिलराज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉🎂
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
@DilrajGurjar20
कोटा से उठी आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी।
हजारों छात्रों की मौजूदगी और लाखों लोगों के समर्थन ने साबित कर दिया कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर देश जागरूक है।
यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है। अब समय है कि हर छात्र अपनी बात रखे और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के निर्माण में भागीदार बने।
अपनी राय दें, @RahulGandhi जी की आवाज से अपनी आवाज जोड़े और इस मुहिम का हिस्सा बनें।
#ChhatronKiGoonj #StudentsFirst #EducationForAll #Kota