आज पूरे पूर्वांचल मे गोंड जाति अपनी जनजाति प्रमाण पत्र के धरना प्रदर्शन चल रहा हम धन्यवाद देते अपने पार्टी को अपने आदरणीय विधायक जी श्री रिजवी साहब को आदरणीय श्री संग्राम सिंह यादव जी 🙏🏻🇧🇾🙏🏻
"इस बार के जो उपचुनाव होने जा रहे हैं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ऐतिहासिक वोटो से जीत कर जाएंगे। मैं करहल और मैनपुरी की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करूंगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
भारतीय संस्कृति, परम्परा और अखंड सौभाग्य के
महापर्व 'करवा चौथ' की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज का यह दिन आपके जीवन में दीर्घायु दाम्पत्��� जीवन का आशीर्वाद, खुशहाली, समृद्धि व सम्पन्नता लेकर आए।
#karvachauth
जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी - ये हमारे OBC, अनुसूचित जाति, जनजाति व आदिवासी भाई-बहनों का हक़ है!
Caste Census के आंकड़े अभी जारी करो, नई जनगणना जाति के आधार पर करो।
महिला आरक्षण को 10 साल बाद नहीं, अभी से लागू करो।
तथ्य: ये है उप्र में एकाधिकारी शासन के अंतर्गत निरंकुश नौकरशाही का असली चेहरा और उप्र के कमज़ोर-निर्बल लोगों के ऊपर किये जा रहे आधिकारिक-सरकारी अत्याचार की एक सच्ची तस्वीर।
सिद्धांत: तानाशाही ऊपर ��े नीचे आती है और देश की राज��ानी से प्रदेश की राजधानी होते हुए अधिकारियों के भी व्यवहार का हिस्सा बन जाती है।
अपेक्षा: सरकार स्वत: संज्ञान लेकर अधिकारी को निलंबित करके जाँच बैठाए या फिर न्यायलय इसका स्वत: संज्ञान ले।
चेतावनी: अधिकारी को किसी फ़रियादी को मुर्ग़ा बनाने से पहले उसके पहने ‘रंग’ पर तो ध्यान देना चाहिए था कहीं भाजपा सरकार ‘रंग विशेष’ का अपमान करने पर यह ‘अति विशिष्ट दंडात्मक शारीरिक मुद्रा’ अधिकारी से ��ी न बनवा दे।
किसी ने सवाल किया : G20 के लिए भाजपा सरकार ने निर्धारित बजट से 4 गुना 4100 करोड़ खर्च क्यों किया?
क���सी ने जवाब दिया : सच बस एक बार लेकिन झूठ को चार गुना बढ़कर बोलना पड़ता है तो बजट भी चार गुना बढ़ गया।
@UPGovt@myogiadityanath आदरणीय मुख्यमंत्री जी सादर प्रणाम
मैं गोंड जनजाति से हू लेकिन गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र इस शासनकाल में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सब कुछ रहते हुए नहीं जारी किया जा रहा आज़ाद भारत में गुलाम का जीवन जी रहे गोंड समाज माननीय जी सादर कृपा करें-राधे राधे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। वन ट्रिलियन डॉलर का झूठ फैलाकर जनता को झांसा दिया जा रहा है। भाजपा की इन चालों से सतर्क रहना है।
श्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को ��म्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी और सरकार में ही सुरक्षित है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजली बनाई, भाजपा ने बिजली महंगी की और लोगों को धोखा दिया। भाजपा ने मंडी नहीं बनाई। अस्पतालों में दवा नहीं है। भाजपा सरकार मे��� उद्योग नहीं लगे। विकास कुछ हुआ नहीं अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है। सांड़ों केे हमलों से राज्य में प्रतिदिन लोगों की जानें जा रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनसहयोग से कुछ विकास करना चाहे तो उसकी जांच होने लगती है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई ���ीछे लगा दी जाती है। जनता अब इस अत्याचारी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। लोग सन् 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिख���एंगे और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। मतदाता सूची पर निगाह रखे। जनता को बताएं कि 10 साल में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व मंत्री श्री आर.के. चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा श्री विकास यादव, श्री आसिफ बब्बू, श्री अनिल वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी देवी पूर्व विधायकगण आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
‘भाजपा द्वारा प्रायोजित घोसी की प्रवचन सभा’ में घोसी के रुके हुए विकास, यहाँ के बेरोज़गारों के लिए काम और मंहगाई की समस्या का कोई ज़िक्र ही नहीं किया गया. सपा के पक्ष में माहौल देखकर भाजपाई नेता केवल ‘भाषणिक औप��ारिकता’ निभा रहे हैं।
घोसी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए श्री सुधाकर सिंह जी जैसा काम करनेवाला विधायक चुनने जा रहा है.
सुधाकर घोसी के विकास के लिए सुधा साबित होंगे।
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुधाकर सिंह जी के समर्थन में प्रचार के दौरान घोसी की सम्मानित जनता के बीच।।
इतना प्यार मान-सम्मान व आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार।
उप्र के उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है। वैसे भी घोसी में भाजपा को गिनती के वोट मिल रहे हैं, इस साइकिलवाले का एक वोट और कम हो गया। घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया ��ै।