🌳 विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 🌳
अडूसा जो खांसी मिटाता था,
इमली जो छांव लुटाती थी,
चारोली जो त्योहार मीठे करती थी,
हर्र-बहेड़ा जो उम्र बढ़ाते थे,
कवीट (केथा) स्वाद बड़ाता था
आज ये सब IUCN की रेड लिस्ट में हैं।
संकटग्रस्त। खत्म होने के कगार पर।
#WorldEnvironmentDay
जन समर्थ पोर्टल के 4 वर्ष
6 जून 2022 को लॉन्च किए गए जन समर्थ पोर्टल ने डिजिटल वित्तीय समावेशन और सरल क्रेडिट वितरण के चार वर्ष पूर्ण किए है। एक एकल-विंडो प्लेटफॉर्म के तौर पर माना जाने वाला यह पोर्टल प्रौद्योगिकी-आधारित और उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रक्रियाओं के माध्यम से संस्थागत क्रेडिट तक पहुंच को सरल बनाता है। यह पोर्टल कृषि, कारोबार, आवास, नवीकरणीय ऊर्जा और आजीविका सहित कई क्षेत्रों को कवर करता है।
यह देश भर में विविध लाभार्थी समूहों का सहयोग करता है। कई भाषाओं में उपलब्ध, जन समर्थ एक एकीकृत डिजिटल इकोसिस्टम के तौर पर उभरा है। यह मंच उद्यमियों, किसानों और आजीविका चाहने वालों के लिए सुगमता, पारदर्शिता और कुशल क्रेडिट सुविधा को प्रोत्साहन देता है।
विस्तृत जानकारी: https://t.co/G0A4iLneXr
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम की कंपनी ग्रीन एसएम की टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस दौरान 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों का बेड़ा व कैब एग्रीगेटर का मोबाइल एप्लिकेशन भी लांच किया गया।
सिरसा ने कहा, 'दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाली हरित पहलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।'
उन्होंने आगे कहा कि विद्युतीकरण की दिशा में उठाया गया हर कदम स्वस्थ पर्यावरण एवं हमारे नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर की ओर एक कदम है।
पंकज सिंह ने कहा, ग्रीन मोबिलिटी दिल्ली की बेहतर शहरी परिवहन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह दिल्ली की ईवी नीति के उद्देश्यों के अनुरूप स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधानों को बढ़ावा देने, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में ग्रीन एसएम की ऐप-आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को एक वर्ष के भीतर 10,000 वाहनों तक विस्तारित करने की योजना है। इस टैक्सी किराया ओला और उबर टेक्सियों से कम रहने का दावा भी किया गया है।
#DelhiNCR #GreenSM #ElectricTaxiService #JagranNews
विकसित भारत का सपना बड़ा है और उसे पूरा करने में बड़े उद्योगों की भूमिका बड़ी है। मेरी भारत के युवाओं से अपील है कि भारत में बनाएं, भारत के लिए बनाएं, भारत में रहकर पूरी दुनिया के लिए बनाइये। - श्री कुमार मंगलम बिरला
#RSSNagpurVarg2026
हमारी सरकार देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। इसलिए देश का भरोसा भाजपा पर है, भाजपा के विकास कार्यों पर है और इसीलिए देश की जनता बार-बार भाजपा को जनादेश दे रही है।
हाल में ही हुए बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव में भाजपा और NDA को बहुत बड़ा जनादेश मिला है। इसके अलावा जो पंचायतों और कॉर्पोरेशन के भी चुनाव देश भर में हो रहे हैं, वहां भी भाजपा को विजय मिल रही है।
ऐसे हर चुनाव का एक ही संदेश है कि देश अराजकता, अनिश्चितता और निराशा को पसंद नहीं करता।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/isnrcngrD1
सोना बेचने का झूठ फैलाने वाले माफी मांगेंगे?
बिना पड़ताल विदेशी रिपोर्ट को सच क्यों मान लेता है विपक्ष?
ब्लूमबर्ग ने तो झूठ फैलाकर खबर हटायी, अब राजनीति थमेगी?
#Gold#India#RBI#BlackAndWhiteOnAajTak | @anjanaomkashyap
इंटरनेशनल मीडिया भारत के खिलाफ साजिश कर रही है!
ब्लूमबर्ग ने पहले झूठ फैलाया की RBI ने बड़ी मात्रा में सोना बेच दिया है, ये झूठ इसलिए फैलाया गया कि भारत की जनता पैनिक हो और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर जाए और देश को अस्थिर करे।
अब ब्लूमबर्ग ने झूठी खबर फैलाने के लिए माफी मांग ली है, RBI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया था कि सोना नहीं बेचा गया है।
RSS हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा है।
83 हजार शाखाएं, 60 लाख स्वयंसेवक, 1 लाख 77 हजार सर्विस प्रोजेक्ट, और सभी भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में एकसाथ काम कर रहे हैं।
भूकंप, सुनामी, बाढ़, युद्ध, महामारी, हर स्थिति में RSS ने आगे आकर काम किया है।
: कुमार मंगलम बिड़ला, उद्योगपति
E85 Petrol Launch: लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला फ्यूल, रेगुलर पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता! कीमत है इतनी
E85 Petrol Price: दिल्ली में अब E85 फ्यूल की एंट्री हो चुकी है. इसे भारत के वैकल्पिक ईंधन मिशन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली के पुसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर देश की राजधानी के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही हाई-एथेनॉल फ्यूल की आधिकारिक बिक्री की शुरुआत हो गई है. जैसा कि केंद्रीय मंत्री ने बीते कल देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार (Wagon R Flex Fuel) के लॉन्च के वक्त कहा था, नया E85 फ्यूल रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता है.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/eV0yrslWJm
#ATCard #AajTakSocial #E85Fuel #fuel
भारत पर बेकार दबाव बना रहा।
भारत किसी के दबाव में नहीं आने वाला।
अमेरिका के साथ भारत की बढ़ती साझेदारी मॉस्को के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को कमज़ोर नहीं कर सकती।
: व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति
जापान बना रहा दांत उगाने वाली दवा
जापान के वैज्ञानिकों ने एक प्रायोगिक एंटीबॉडी दवा (TRG035) विकसित की है, जो USAG-1 प्रोटीन को निष्क्रिय करके नए, प्राकृतिक दांतों के विकास को बढ़ावा देती है; यह प्रोटीन आमतौर पर दांतों के विकास को सीमित करता है। इस दवा के मानव परीक्षण चल रहे हैं, और शोधकर्ताओं का लक्ष्य 2030 तक इस चिकित्सा को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध कराना है।
जापान की टोरेजेम बायोफार्मा ऐसी दवा बना रही है, जिससे इंसानों के दांत दोबारा उगाए जा सकें . कंपनी ने इसके लिए करीब 53 लाख डॉलर की नई फंडिंग जुटाई है। इस दवा का नाम TRG035 है ये USAG-1 नाम के प्रोटीन को रोकती है, जो नए दांत बनने की प्रक्रिया को दबाता है। बड़े ट्रायल सफल होने के बाद ही पता चलेगा कि ये तकनीक भविष्य में इम्प्लांट का विकल्प बन पाएगी या नहीं।
#Japan #TeethRegrow #Research #MedicalField #Trials | #ZeeNews
जाते-जाते अनिल चौहान ने दिया 'Goodbye Note', रिटायर हुए CDS के पद से
◆ आज उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ तीनों सेनाओं ने विदाई दी
#AnilChauhan | CDS Anil Chauhan | जनरल अनिल चौहान
पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री @narendramodi का देशवासियों से आह्वान - 7 संकल्प, एक भारत! 🇮🇳
- ईंधन बचाएं
- सोना खरीदना टालें
- विदेश यात्रा स्थगित करें
- सार्वजनिक परिवहन अपनाएं
- स्वदेशी को प्राथमिकता दें
- WFH अपनाएं
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें
"राष्ट्र पहले, सुविधा बाद में!"
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें 🙏🏽
#NationFirst #PMModi
#WestAsiaCrisis
राजनीति में समय अनुकूल परिवर्तन स्वाभाविक है। नए लोगों की ऊर्जा और पुराने लोगों के अनुभवों के समन्वय से ही संगठन चलता है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
प्रतिनिधिमंडल के साथ हम आज पवित्र मां वैष्णो देवी धाम पहुंचे हैं। हमारा उद्देश्य यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और भोजशाला सहित मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, जनसेवा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए एक आदर्श मॉडल विकसित करना है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी