महोदय, किसी भी प्रकरण के बारे में लिखने से पहले सही तथ्यों की जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए। यह दो पड़ोसी पक्षों की महिलाओं के बीच हुआ आपसी विवाद है, जिसमें दोनों पक्षों की भूमिका सा��ने आई है। कुछ लोगों द्वारा बिना पूरी जानकारी के घटना को बढ़ा-चढ़ाकर और जातीय रूप देकर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कहना गलत है कि युवती के धरने में जाने के कारण उसके साथ मारपीट की गई।
जिम्मेदार पत्रकारिता से अपेक्षा है कि संवेदनशील विषयों को अनावश्यक रूप से जातीय रंग देने के बजाय तथ्यात्मक एवं संतुलित ढंग से प्रस्तुत किया जाए।
कांवड़ यात्रा-2026 में अथक परिश्रम, सेवा और समर्पण से मेरठ पुलिस ने जीता जन-जन का विश्वास। सोशल म��डिया पर सराहना के साथ ट्रेंड हुआ #DhanywadMeerutPolice—यह सम्मान प्रत्येक ड्यूटीरत पुलिसकर्मी की दिन-रात की मेहनत को समर्पित है। #meerutpolice