सेवा में,
श्रीमान अध्यक्ष/सचिव महोदय,
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (@upprpb), ��ुलसी गंगा कॉम्प्लेक्स, विधानसभा मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226001
विषय: UPSI भर्ती परीक्षा के परिणाम एवं नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों की चिंताओं को संज्ञान में लेने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों से उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में, विख्यात कोचिंग संस्थान RWA (रोज़गार विद अंकित) के संचालक श्री अंकित भाटी सर के दो वीडियो और संदेश सामने आए है, जिसे समस्त अभ्यर्थियों के अनुरोध पर आपके सादर संज्ञान में लाया जा रहा है।
वीडियो में अंकित भाटी सर ने भर्ती बोर्ड से बेहद शालीनता और संवेदनशीलता के साथ अभ्यर्थियों के हित में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करने का आग्रह किया है:
मुख्य चिंताएं और विसंगतियां:
एक ही शिफ्ट में अंकों का बड़ा अंतर: अंकित सर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की प्रथम पाली (First Shift) में OBC कैटेगरी के अभ्यर्थी दीपांशु का 130 प्रश्नों पर DV/PST (दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण) के लिए चयन हो गया है। इसके विपरीत, उसी समान शिफ्ट और समान कैटेगरी के एक अन्य अभ्यर्थी तिलकराम का 134 प्रश्नों पर भी चयन नहीं हुआ है। अंकित भाटी सर के अनुसार, इस तरह के उदाहरण लगभग प्रत्येक शिफ्ट में देखने को मिल रहे हैं।
नॉर्मलाइजेशन पर सवाल: यदि यह अंतर नॉर्मलाइजेशन (प्रसामान्यीकरण) प्रक्रिया के कारण आया है, तो अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल है कि एक ही शिफ्ट के दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के अंकों में नॉर्मलाइजेशन के बाद इतना बड़ा उलटफेर (कम या ज्यादा होने का अंतर) कैसे संभव है?
मानसिक तनाव: इस विसंगति और स्पष्टता के अभाव के कारण परीक्षा देने वाले हजारों योग्य अभ्यर्थी इस समय अत्यधिक मानसिक तनाव और असमंजस में हैं।
अ���्यर्थियों की ओर से भर्ती बोर्ड से विनम्र प्रार्थना:
भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता हमेशा से सराहनीय रही है। अतः इस पूरी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा लाखों युवाओं के संशय को दूर करने के लिए अंकित भाटी सर और समस्त अभ्यर्थियों की ओर से निम्नलिखित मांगें की जा रही हैं:
स्कोरकार्ड (Scorecard) जारी किया जाए: भर्ती बोर्ड सभी अभ्यर्थियों के रॉ मार्क्स (Raw Marks) और नॉर्मलाइज्ड मार्क्��� (Normalized Marks) के साथ आधिकारिक स्कोरकार्ड जारी करे।
कट-ऑफ और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का स्पष्टीकरण: चयन प्रक्रिया में अपनाए गए नॉर्मलाइजेशन के सटीक तरीके और शिफ्ट-वाइज कट-ऑफ को सार्वजनिक रूप से थोड़ा और स्पष्ट किया जाए, ताकि एक ही शिफ्ट में आ रहे इस अंतर का सच सामने आ सके।
"स्कोरकार्ड जारी होने से न केवल अभ्यर्थियों को अपनी वास्तविक स्थिति का पता चलेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर युवाओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा।"
महोदय, युवाओं के भविष्य, उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, कृपया इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार करने की कृपा करें। आशा है कि श्री अंकित भाटी सर के वीडियो संदेशों को संज्ञान में लेकर भर्ती बोर्ड जल्द ही इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम उठाएगा या आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर युवाओं को संतुष्ट करेगा।
धन्यवाद।
भवदीय,
समस्त पीड़ित एवं न्यायप्रिय अभ्यर्थी,
(UPSI) भर्ती परीक्षा।
दिनांक: [16/05/2026]
संलग्नक:
श्री अंकित भाटी सर के यूट्यूब वीडियो No 1 का लिंक ~ https://t.co/bBKOf51bM9
यूट्यूब वीडियो No 2 का लिंक ~ https://t.co/bBKOf51bM9
इंस्टाग्राम वीडियो No 1 लिंक ~ https://t.co/z86Dzv0yBA
@ankitbhati_rwa @rojgarwithankit
देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की आवाज़ आज बुलंद हुई और उसका परिणाम यह है कि #UPSI_GIVE_SCORECARD आज देश में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
उन युवाओं की पारदर्शिता की मांग है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस ��रीक्षा को दिया है।
हर अभ्यर्थी को अपने Raw Score और Normalization प्रक्रिया को जानने का अधिकार है।
सभी छात्रों, सोशल मीडिया साथियों और युवाओं की आवाज़ उठाने वाले हर व्यक्ति का हृदय से आभार।
जब युवा एकजुट होते हैं, तब व्यवस्था को सुनना पड़ता है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALSATION_DATA
@upprpb बोर्ड, UPSI 2025 के लाखों अभ्यर्थी आपसे निवेदन कर रहे हैं कि परीक्षा का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी किया जाए। फाइनल आंसर की (Final Answer Key) आने के बाद भी छात्र अपने सही नंबरों और नॉर्मला���जेशन (Normalization) की प्रक्रिया को लेकर बहुत परेशान हैं।
पारदर्शिता के लिए यह जरूरी है कि हर छात्र को उसके वास्तविक अंकों की जानकारी मिले और ये उनका हक ही तो है जो मांग रहे है । कृपया बात सुनें और पोर्टल पर स्कोर कार्ड का लिंक सक्रिय करें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb @myogiadityanath @dgpup @UPGovt
पारदर्शिता के दावों की बस इतनी सी हकीकत है,
मेरिट 92% पार है औ�� नंबरों की कोई खबर नहीं है।
ये कैसी पारदर्शिता है मेरे भाई? एक छात्र अपने मार्क्स मांग रहा है, कोई खैरात नहीं! आयोग तुरंत स्कोरकार्ड जारी करे। ✌️✨
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI अभ्यर्थियों की केवल एक मांग —
पारदर्शिता!
Section-wise Raw Score
Normalised Score
Shift-wise Data
Merit Transparency जारी करो।
मेहनत की है, अधिकार मांग रहे हैं।
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI का कटऑफ 92% से ज्यादा जाना अपने आप में साबित करता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ी हुई है। जब मेरिट मार्क्स के आधार पर बनी है, तो आयोग हमारा स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन का डेटा क्यों छिपा रहा है?
आज सुबह 9 बजे से हमारा ट्विटर अभियान शुरू हो रहा है। जो बच्चे सोच रहे हैं कि "��ेरा क्या", वो याद रखें—अगर आज आप शांत रहे, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है! सबको मिलकर आवाज़ उठानी है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI का कटऑफ 92% से ज्यादा ज��ना अपने आप में साबित करता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ी हुई है। जब मेरिट मार्क्स के आधार पर बनी है, तो आयोग हमारा स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन का डेटा क्यों छिपा रहा है?
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA @upprpb @gov
वित्त मंत्री से महंगाई नहीं संभल रही,
गृह मंत्री से मणिपुर नहीं संभल रहा…
शिक्षा मंत्री से पेपर लीक नहीं संभ��ा,
पर्यावरण मंत्री से प्रदूषण नहीं संभला…
रेल मंत्री से रेल हादसे नहीं संभलते,
कृषि मंत्री से किसानों की समस्या नहीं संभलती…
स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल नहीं संभलते,
खाद्य विभाग से मिलावट नहीं संभल रही…
और फिर कहा जाता है
देश सही हाथों में है…
#neet2026
UPSI 2025 में बैठने वाले कैंडिडेट अपना Raw Score, Normalized Score और Actual Performance देखना चाहते हैं।
Final Answer Key के बाद Scorecard मिलना उनका हक है।
उत्तर प्रदेश सरकार और @upprpb से अपील है, छात्रों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए
#Release_Score_Card@dgpup@myogiadityanath
UPSI 2025 अभ्यर्थी अभी भी अपने Raw Score और Normalization को लेकर असमंजस में हैं। Final Answer Key के बाद छात्रों को अपने वास्तविक अंक जानने का पूरा अधिकार है।
Score Card जारी न होने से लाखों अभ्यर्थियों में भ्रम और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। आयोग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द UPSI 2025 का Score Card जारी किया जाए।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
@upprpb@dgpup@myogiadityanath