कृषि विभाग अंबेडकरनगर द्वारा ब्लॉक कटेहरी के ग्रामसभा यरकी में आयोजित किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान भाइयों/बहनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह जी व पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, उपनिदेशक कृषि डॉ० अश्वनी सिंह जी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
@myogiadityanath@spshahibjp
जनपद अंबेडकरनगर में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा कटेहरी/मंडल कटेहरी में प्रबुद्ध वर्ग से अध्यापक/अधिवक्ता/समाज सेवी एवं व्यवसायियों सहित ग्रामवासियों से मिलकर मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कटेहरी श्री सर्वेश सिंह जी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
@BJP4India@BJP4UP@myogiadityanath@idharampalsingh
जनपद अंबेडकरनगर की विधानसभा आलापुर के रामबाग गांव (जहांगीरगंज) में स्थित परमपूज्य बाबा श्री रामअवध दास जी की समाधि स्थली पर जाने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। इस ऐतिहासिक स्थल के बगल में सरयू नदी प्रवाहित हो रही हैं। जिससे काफी मनमोहक/मनभावन दृश्य उपस्थित हो रहा है।
इस स्थल के पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा। जिससे इस महत्वपूर्ण स्थान को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा सके।
श्रवण क्षेत्र धाम अंबेडकरनगर में वन विभाग द्वारा आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में मा० प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी एवं मा० जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद शुक्ला जी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। पर्यावरण को हरा-भरा रखने की प्रतिबद्धता में वन विभाग पूरी तन्मयता से भाग लेता रहा है और आगे भी प्रतिबद्ध रहेगा।
कलेक्ट्रेट सभागार अंबेडकरनगर में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक प्रदेश में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जन जागरूकता अभियान के संबंध में मा० प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुआ।
इस बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
विकास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के संवाहक, गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री पूज्य श्री @myogiadityanath जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा, दीर्घायु एवं अखंड यश प्रदान करें तथा आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए इतिहास रचता रहे।
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, अयोध्या महानगर उपाध्यक्ष श्री रणधीर सिंह डब्लू का निधन ह्रदयविदारक है।
ईश्वर से उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।
ॐ शांति शांति!!
भाजपा अंबेडकरनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पटेल देव जी का पार्टी कार्यालय अटल भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।
@BJP4UP
जनपद अंबेडकरनगर में जल संरक्षण के लिए #तमसा, #बिसुही और #मझुई नदी पर 04 चेकडैम निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं मा० जलशक्ति मंत्री श्री @swatantrabjp जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनपद अंबेडकरनगर में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 04 परियोजनाओं हेतु ₹15.32 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। किसान भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@myogiadityanath@swatantrabjp@girishyadavbjp@BJP4UP
भारतीय जनता पार्टी अंबेडकरनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, अत्यंत सरल व्यक्तित्व व मृदुभाषी श्री दिलीप पटेल देव जी आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी जनपद में नये आयाम स्थापित करेगी, ऐसा मेंरा विश्वास है।
भाजपा अम्बेडकरनगर के प्रथम जिलाध्यक्ष डॉ० राजितराम त्रिपाठी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
भाजपा अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कपिलदेव वर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कर्मठ एवं जनप्रिय राजनेता, मा० केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।
@nitin_gadkari
श्रीमती रमा पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल और मैटरनिटी होम, सया, अंबेडकर नगर के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भीटी ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांवों की जरूरतमंद हजारों महिलाओं को वस्त्र वितरण किया गया और आशा बहनों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भारत विकास परिषद) के राष्ट्रीय महासचिव श्री विक्रांत खंडेलवाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद चतुर्वेदी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम प्रकाश यादव जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय कुमार शैवाल जी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० पी एन यादव जी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० मुकेश यादव जी सहित क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं।
#12YearsOfModiGovt