समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
मराठा साम्राज्य के संस्थापक, अद्वितीय योद्धा, युवाओं के प्रेरणाश्रोत एवं राष्ट्र की रक्षा पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन
#छत्रपति_शिवाजी
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात 'हिन्दू नव वर्ष' नव संवत्सर विक्रम संवत् 2079 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में उत्साह,उमंग व नई उर्जा का संचार करे ऐसी कामना करता हूं ।
वनों का अव्यावहारिक कटान रोकने हेतु सन 1974 में आज ही के दिन चमोली जिले की रैणी गाँव की महिलाओं ने गौरा देवी जी के नेतृत्व में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनसे चिपककर अपना जीवन दांव पर लगाया। इस प्रकार पर्यावरण रक्षा हेतु #चिपको_आंदोलन की शुरुआत हुई।
ऐसी मातृशक्ति को सादर नमन
महान स्वतंत्रता सेनानी ,आजीवन राष्ट्रीय जागरण के प्रति संकल्पबद्ध, निडर व निष्पक्ष पत्रकार तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#गणेश_शंकर_विद्यार्थी https://t.co/ACBmrWEZEg
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।
मातृभूमि के प्रति अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर कोटि कोटि नमन !
#ShaheedDiwas
“जल है तो कल है"
विश्व जल दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
आइए, प्राणी मात्र की रक्षा के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार 'जल' की हर बूंद को संरक्षित करने का संकल्प लें क्योंकि जल ही जीवन है।
भारतीय शास्त्रीय संगीत में अमिट योगदान देने वाले महान संगीत साधक, विश्व को शहनाई की मधुर धुन से परिचित कराने वाले प्रख्यात शहनाई वादक, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां साहब की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#बिस्मिल्ला_खां#BismillahKhan
पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है , अत: धरती पर जीवन को संभव बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए | आप सभी को विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ||
#विश्व_वानिकी_दिवस#forestday
भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए, देश के लिए प्रथम महिला शहीद वीरांगना के रूप में अपनी शहादत देने वाली महान रानी अवंतीबाई लोधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करते हैं।
ईश्वर आपके परेशानी और दुखों का दहन कर जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करे, यही कामना है।
अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की विजय के प्रतीक होलिका दहन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyHoli
"दिल से दी गयी शिक्षा समाज में क्रांति ला सकती है।"
प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान शिक्षाविद् एवं प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजली।
#AbulKalamAZad
मानव जीवन को शिक्षा व संस्कार के माध्यम से मातृ भाषा ही हमें एक सांस्कृतिक सांचे में ढाल कर नए आयाम के सतग समाज प्रदेश व देश को विकसित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाती है ।
आप सभी की अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।