कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों ��े अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी।
@BhajanlalBjp @RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
@ExposeNowNews पहले से प्रताड़ित शिक्षकों को और कितना प्रताड़ित करेगी ये गूंगी बाहरी सरकार।।।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में हैं।
@ExposeNowNews पहले से प्रताड़ित शिक्षकों को और कितना प्रताड़ित करेगी ये गूंगी बाहरी सरकार।।।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में हैं।
#तृतीय_श्रेणी शिक्षक ट्रांसफर की मांग को लेकर जयपुर में धरने पर
सरकार को शपथ पत्र सौंपे कि वरिष्ठता नहीं तबादले चाहिए
आरोप कि सरकार #तबादला नीति बनाने के बजाय पिक एंड चूज से पहुंच वालों के डेपूटेशन से तबादले
लेकिन आम शिक्षकों के आठ साल से तबादले नहीं
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले तबादले के लिए धरना, शहीद स्मारक जयपुर पर शिक्षक अपनी तबादलों की मांग पर अड़े या तो तबादला करना होगा वरना मदन दिलावर को जाना होगा, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग उठी।
@BhajanlalBjp@madandilawar#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_स्थानांतरण