राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद मुंबई में उनके आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
*कार्यकर्ताओं ने इसे 'विश्वासघात' बताते हुए सड़क पर बैठकर नारेबाजी की.
पुलिस ने रोकते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया—
एक दिन में 96 फोन कॉल, फिर छात्र की मौत; लोन ऐप पर क्यों घिरा विवाद
केरल के कन्नूर में दलित मेडिकल छात्र नितिन राज की आत्महत्या ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानें कैसे कॉलेज में जातिगत भेदभाव और एक ऑनलाइन लोन ऐप की धमकियों ने एक होनहार छात्र की जान ले ली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2026 में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है।
इस बार कुल पुरस्कार राशि को बढ़ाकर $8,764,615 (भारतीय रुपयों में 81 करोड़ 83 लाख) कर दिया गया है।
जो 2024 के संस्करण की तुलना में 10% अधिक है।
उत्तर प्रदेश के में वंदे भारत ट्रेन पर अब पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं होगी। उनकी फोटो रेलवे स्टेशनों पर चस्पा की जाएगी। यह कदम पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की 2023 से अब तक पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में भारत आएंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी है। रूबियो ने अमेरिका दौरे पर गए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात भी की है। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से रूबियो का यह पहला भारत दौरा होगा
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली NCR में अगले 5-6 दिनों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। अगले सात दिनों के दौरान बारिश की संभावना भी नहीं है। 20 अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है।
असम विधानसभा की 126 सीट के लिए मतदान आज 9 अप्रैल को हो रहा है। जबकि परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी बनाम कांग्रेस का है।
दिल्ली HC ने अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका खारिज की, जिसमें उसने इस आधार पर जेल से रिहाई की मांग की थी कि वह उन अपराधों के लिए अधिकतम सजा पहले ही काट चुका है, जिनके लिए उसे प्रत्यर्पित किया गया था।
कैंसर को मात देकर फिर से राजनीति में सक्रिय हो रही पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी का लगभग ऐलान कर दिया है। नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नए राजनैतिक दल के पोस्टर के बाद बड़ी पोस्ट साझा की है।
पश्चिम एशिया में संकट गहराने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 22,750 अंक से नीचे चला गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती घुसपैठ को गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब तलब किया है। अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया।
▶️आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है।
▶️दोपहर में खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी के 51 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी और मुकेश कुमार समेत सभी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की मदद से डीसी ने यह कारनामा किया।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आज शाम को 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन की शुरुआत करेंगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनावों की सरगर्मी के बीच देश के टेनिस आइकॉन लिएंडर पेस ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। वह चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक हो सकते हैं। पेस पहले टीएमसी के सदस्य थे। उन्होंने पांच साल पहले गोवा में टीएमसी की सदस्यता ली थी।
CM योगी ने ट्रांसफर की छात्रवृत्ति 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे टोल
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों के खाते में 3350करोड़ रुपये छात्रवृत्ति ट्रांसफर किए वहीं 1 अप्रैल से यूपी के कानपुर-झांसी हाईवे और दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ेंगे।