पिछले एक दशक में भारत रेल कोच निर्माण के क्षेत्र में भी एक प्रमुख निर्माता के रूप में उभरा है।
2014 के बाद भारत ने 50,000 से अधिक आधुनिक रेल कोचों का निर्माण किया है।
पिछली सरकारें 50,000 शौचालय भी नहीं बनवा पाईं, जबकि आज भारत आधुनिक रेल कोच निर्माण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#LIVE: माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी मुंबई, महाराष्ट्र में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में.. https://t.co/Kx8CqDtSta
हर जरूरतमंद तक भोजन और अपनत्व पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता।
सहयोग और संवेदना के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास।
#स्वास्थ्य_शिविर#सामुदायिक_रसोई
यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बीते 12 वर्षों में देश की कार्यसंस्कृति में आए बदलाव का साक्षी है।
इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विचार वर्ष 2004 में शुरू हुआ। 2006 में इसके निर्माण के लिए एक विशेष कंपनी भी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक जगह से दूसरी जगह घूमती रहीं। दुर्भाग्य देखिए, इन फाइलों को भी ‘डेडिकेटेड कॉरिडोर’ नहीं मिल पाया।
आज वही भारत तेज गति से अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है और विकास की नई रफ्तार तय कर रहा है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
हाल ही में जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘A’ कैटेगरी में अपग्रेड किया है।
यह उपलब्धि तीन दशक बाद मिली है। यह भारत के ग्रोथ मोमेंटम, मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता और वर्षों में किए गए स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स पर दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#GlobalFintechFest2026
वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बीच जब भारत 7.8% की दर से विकास करता है, तो दुनिया को नया भरोसा मिलता है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#GlobalFintechFest2026
विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक महामहर्षि केशवराम काशीराम शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#KeshavRamKashiramShastri
‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ जैसे अमर झंडा गीत के रचयिता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ जी की जयंती पर सादर नमन।
राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके योगदान को राष्ट्र हमेशा कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।
#ShyamlalGuptaParshad
आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक, महान साहित्यकार एवं युगद्रष्टा भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर सादर नमन।
हिंदी भाषा और साहित्य को नई दिशा देने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#BharatenduHarishchandra
भारत में श्वेत क्रांति के जनक एवं पद्म विभूषण डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।
#VergheseKurien
कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
#CaptainVikramBatra
जिसने हमें सवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा!
17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर देश की माताओं-बहनों ने दीप जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करने का संकल्प लिया है।
#आशीर्वाद_का_दीया
कल दिनांक 09 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित "सहयोग कार्यक्रम" के माध्यम से बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर जी एवं श्री @mkrtiwari_bjp जी प्रदेश की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
समय - सुबह 11:00 बजे
स्थान - प्रदेश कार्यालय, पटना
#SahyogSeSamadhan
पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा-यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं आशा दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना विचार-विमर्श की गई।
इस अवसर पर माननीय बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी, श्री राम चंद्र प्रसाद जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शोभा सिंह जी तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
#BJP4Bihar
वीर शहीद गंगू मेहतर जी के शौर्य और बलिदान को शत-शत नमन!
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, बिहार द्वारा आयोजित शहादत दिवस एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने सहभागिता कर वीर शहीद गंगू मेहतर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को विशेष रूप से मनाने के लिए 26 अक्टूबर को ‘वाल्मीकि के राम’ कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। यह आयोजन भगवान वाल्मीकि जी के जीवन, उनके विचारों और श्रीराम के आदर्शों से समाज को परिचित कराने के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती देने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री राजेश कुमार वाल्मीकि जी सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए समाजबंधु एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
#NDA4Bihar
सीतामढ़ी की कल्याणी ने बढ़ाया बिहार का मान!
पंजाब के लुधियाना में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की होनहार बेटी कल्याणी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।
शानदार खेल कौशल, मेहनत और लगन से प्रदेश का मान बढ़ाने वाली बिहार की बेटी की ऐतिहासिक जीत पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।
#NationalKurashChampionship2026
हाल ही में जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘A’ कैटेगरी में अपग्रेड किया है।
यह उपलब्धि तीन दशक बाद मिली है। यह भारत के ग्रोथ मोमेंटम, मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता और वर्षों में किए गए स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स पर दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#GlobalFintechFest2026
संगठन की असली ताकत, कार्यकर्ताओं का समर्पण!
पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और सेवा का संकल्प ही संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करता है। यही ऊर्जा जनसेवा के संकल्प को नई गति देती है।
#NDA4Bihar