गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने वाले नायक आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लालू जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि उस सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक हैं, जिन्होंने सदियों से दबे-कुचले समाज को अपनी आवाज़ बुलंद करने का साहस दिया।
उन्होंने बिहार की राजनीति में उन वर्गों को सम्मान और भागीदारी दिलाने का काम किया जिन्हें लंबे समय तक सत्ता और व्यवस्था से दूर रखा गया था।
सामाजिक न्याय, मंडल आंदोलन, संविधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं, ताकि वे आगे भी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए अपना मार्गदर्शन देते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं लालू जी ❤️ 🎂💐
लालू जी के बारे में क्या बोले रौशन आनंद सर
पहले दलितों की क्या स्थिति थी खटिया और कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाता था
कितना घटिया सोच था मनुवादी लोगों का