नित्यानंद त्रयोदशी की शुभकामनाएं,😊
से सम्बन्ध नाही जार, बृथा जन्म गेलो तार।
सेइ पशु बोड़ो दुराचार ॥
जीवात्मा होने के नाते हम सभी सुख की खोज में है। परंतु सुख क्षणिक है, वास्तविक सुख है नित्यानंद, शास्वत सुख जो नित्यानंद की शरण में नही है वे मनुष्य पशु के समान है।
#nityanand
#शरदपूर्णिमा महामहोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं,😊
शरद पूर्णिमा की रात शरद ऋतु का प्रारंभ होता है इस दिन, भगवान कृष्ण वृंदावन में अपने सबसे प्रिय भक्तों, गोपियों के साथ "रास लीला" नामक सुंदर नृत्य करते हैं। इस समय जितनी गोपियों होती है उन सभी के साथ कृष्ण अनेक रूप धारण करते हैं।
जो लोग जगत् के कारणस्वरूप कृष्ण को नमन करते हैं उनसे अधिक श्रेष्ठ पुण्यवान कोई तीर्थ नहीं है वही ज्ञान है जिसका मूल विषय कृष्ण हो, जो हाथ कृष्ण की सेवा में है वही हाथ है, जिसके हाथ में जीव दया नहीं वह नरकगामी है।
#HareKrsna#MondayMotivation#mondaythoughts
नमस्ते देवदेवेश सर्वव्यापिञ्जनार्दन ।
सत्त्वादिगुणभेदेन लोकव्य़ापारकारणे ॥ १ ॥
है अनन्त कोटि ब्रह्माण के स्वामी है सर्वव्यापी परमात्मा है जगत्पत्ये है करूणानिधि आपके गुणोंका का ज्ञान देवताओं के देव व स्वयं ब्रह्मा के लिए भी दुर्लभ है आपको प्रणाम है।
#VamanJayanti#Ekadashi
राधाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 🙇♂️🙏
अनंत कोटि बैकुंठो की स्वामिनी श्रीलक्ष्मी जी आपकी पूजा करती हैं, श्रीपार्वती जी, इन्द्राणी जी और सरस्वती जी ने भी आपकी चरण वन्दना कर वरदान पाया है। ऐसी कृपा मयी आपको प्रणाम है!
#RadhaAshtami2021#RadhaRaniKaBarsana#Radharani
श्री नारायण उवाच-
संहर्ता भव हे शम्भो मम तुल्यो भवे भव।।
शिव आप मेरी आज्ञा से संहार कार्य करो और मेरे समान शक्तियों से सम्पन्न होओ।
वास्तविकता मनुष्य की कल्पना से परे है अल्पज्ञों और इस जगत की वस्तु के सुख को जो भोगता है वह श्री हरि को किसी भी जन्म में न जान पाते हैं।
नन्दमहोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙇♂️🥰
नन्द महाराज के यहाँ भगवान श्री कृष्ण उनके पुत्र के रूप में प्रकट हुए, तो वे खुशी से अभिभूत हो गये इसलिए उन्हें स्नान करके स्वयं को पवित्र किया था जन्म समारोह का आयोजन किया था।
#Nandotsav#Nandmahotsav#Touesdymorning
श्री कृष्ण जन्माष्टमी हमें उम्मीद दिलाती है कि, हालात चाहे कितने भी विपरीत हों, यदि ईश्वर की कृपा है तो, कारागार के दरवाजे भी खुल जाएंगे, घनघोर अंधकार में भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा, उफनती नदी भी रास्ता दे देगी और अंततः दुःख परमानन्द में परिवर्तित हो जाएगा।
जन्माष्टमी की शुभकामनाए
श्री कृष्ण की ईश्वरत्वता स्पष्ट है : यद्यपि कालिया अपराधी था, फिर भी श्री कृष्ण ने उसे अपने चरण चिन्ह प्रसाद रूप में प्रदान किए। जबकि ब्रह्मा के दोष पर उनकी ओर देखा तक नहीं था।
#1daysleftJanmashtami#HareKrsna#janmashtami#Jagannathswami
श्री कृष्ण सर्वसम्मत है वे जो लीला करते उसकी कल्पना ब्रह्मा,शिव एवं स्वयं महालक्ष्मी भी नहीं कर सकती है✍
द्वारका महलों में कोई ऐसी वस्तु नहीं थी जिसका अभाव हो यहाँ तक कि शिव, कुबेर, इन्द्र आदि की भी कल्पना परास्त हो जाती थी।
#2daysleftJanmashtami#janmashtami#SaturdayMorning
श्री विष्णु की माया से ब्रह्मा तथा शिव आदि देवता भी मोहित रहते हैं
जिनके हाथ पैर तथा सब को देखने वाले नेत्र सर्वत्र विद्यमान हैं जो सबके अंतरात्मा रूप से प्रत्यक्ष है तथापि दुरात्मा पुरुष जिन्हें देख या समझ नहीं पाते।
#4daysleftjanmashtami#GodMorningFriday#Chaturmas
श्री कृष्ण के रूप लावण्य पर करोड़ों कामदेव निछावर किए जा सकते हैं उनका मनोहर रूप विविध लीलाओं का धाम है उनकी नित्य किशोरावस्था रहती है ऋषि मुनि जिन निराकार ज्योति मई रूप का ध्यान करते हैं वे ही परब्रह्म श्री कृष्ण है।
#5daystogo#5daysleftjanmashtami
उमा कहउँ मैं अनुभव अपना।
सत हरि भजन जगत् सब सपना।।
हे उमा! मैं तुम्हें अपना अनुभव कह रहा हूँ हरि का भजन ही एकमात्र सृष्टि में सत्य है, यह सारा जगत तो स्वप्न की भांति झूठा है। वास्तव में केवल एक परम सत्ता हरि की ही है।
#6daysleftjanmashtami#harekrishna#GovindGopal
श्रीकृष्णकी सुंदरता को देखकर स्वयं देवता गण एवं स्वयं कामदेव मोहित हो जाते हैं वास्तव में श्री कृष्ण स्वयं किसी से आकर्षित नहीं होते, स्वयं हजारों गोपिया जिनके रूप लावण्य के बारे में क्या कहा जाए, कृष्ण तो केवल अपने भक्तों की प्रेम भाव से आकर्षित होते हैं
#7Daysleft#janmashtami