पेरिस 2024 पैरालिंपिक में तीरंदाजी प्रतियोगिता की इन दो तस्वीरों को देखिए।
ऊपर जो तस्वीर है, वो तुर्की की पैरा-खिलाड़ी ओज़नूर क्यूर गिर्डी की- 720 में 704 अंक (वर्ल्ड रिकॉर्ड)
नीचे जो तस्वीर है, वो भारतीय पैरा-खिलाड़ी शीतल देवी की- 720 में 703 अंक।
सिर्फ एक तीर का अंतर!
शीतल देवी के दोनों हाथ नही है, वो अपने पैरों से निशाना लगाती हैं।
शीतल देवी की कहानी कड़ी मेहनत, समर्पण और इच्छा शक्ति की बेमिसाल उदाहरण है। 🇮🇳 🏹