Top Tweets for #FirstLevelCheck
ચૂંટણી પંચનું દળ આજે પશ્ચિમ બંગાળના પ્રવાસે
પુન: નિરિક્ષણની કરશે સમિક્ષા
ECIની ટીમ પ્રથમ સ્તરીય તપાસ પણ કરશે
#ElectionCommission #ECIReview #FirstLevelCheck #FirstLevelCheck
#EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 26.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वेयरहाउस गोदाम में आज पूर्ण किए जा रहे सभी इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा कल से प्रारंभ किए जानेवाले लोड टेस्टिंग एवं मॉक पोल कार्य के सफल संचालन हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#EVM #firstlevelcheck #mockpoll #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
27 से 30 तक आयोजित किया जाएगा इवीएम का मॉक पोल
छपरा
आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव के निमित्त इवीएम-वीवीपैट के एफएलसी को अंतिम रूप मॉक पोल के साथ दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने शनिवार को सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस में जारी एफएलसी कार्य का निरीक्षण करने के दौरान दीं। उन्होंने एफएलएसी में सही पायी गयी मशीनों का विवरण प्राप्त करने के बाद बताया कि लगभग ढाई सौ मशीनों पर मॉक पोल किया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री समीर ने बताया कि मॉक पोल की तैयारियां समानांतर रूप से पूरी कर ली गयीं हैं। सभी राजनीतिक दलों को इसकी सूचना पत्र के माध्यम से देने के साथ ही उनके साथ बैठक कर विस्तार से जानकारी दे दी गयी है। उन्हें रैंडमली मशीनों का चुनाव करने और मॉक पोल के दौरान स्वयं वोट डालने और मिलान व निगरानी करने के लिए इस अवधि में उपस्थित रहने को कहा गया है। वहीं इस कार्य में सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति भी कर ली गयी है।
पांच प्रतिशत मशीन पर होगा मॉक पोल
मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल ऑफ इवीएम के प्रावधानों के अनुसर एफएलसी में कुल सही पायी जाने वाली मशीनों के पांच प्रतिशत पर मॉक पोल किया जाना है। जिनमें से एक फीसद पर 12 सौ, दो फीसद पर एक हजार और दो फीसद पर पांच सौ वोट डाल कर मशीनों के क्षमता की जांच की जाएगी। पोल के दौरान बैलेट यूनिट में लगे डमी सिम्बल से वीवीपैट के प्रिंट का सतत मिलान किया जाएगा। पोल पूरा होने पर कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट से वीवीपैट की पर्ची का मिलान भी किया जाएगा।
एक प्रतिशत मशीनों की होगी लोड टेस्टिंग
इवीएम सेल के नोडल पदाधिकारी सह डीएमडब्लूओ रवि प्रकाश ने बताया कि मॉक पोल के दौरान एक फीसद यानी लगभग 50 मशीनों की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी। इसमें 64 अभ्यर्थी मान कर मशीन की क्षमता जांची जाती है। इसके लिए चार बीयू को सीरीज कर जोड़ा जाता है। उनमें 64 अभ्यर्थियों वाले डमी सिम्बल के बैलेट पेपर लगाने के साथ ही वीवीपैट में भी 64 डमी सिम्बल अपलोड किया जाता है। तत्पश्चात वोट डाल कर लोड चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारण में एफएलसी कार्य पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ की गयी है। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षणों ने भी सारण के व्यवस्था और कार्य पर संतुष्टि जाहिर करते हुए सराहना की है। राज्य के अन्य जिले भी सारण को उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 21.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 20.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVMs #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @CEOBihar @IPRDBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 17.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @CEOBihar @IPRDBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 16.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @CEOBihar
@IPRDBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 15.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है इवीएम का एफएलसी कार्य: डीएम
इवीएम एसओपी और चुनाव आयोग के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन
छपरा
आसन्न विधानसभा आम चुनाव के लिए इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफ. एल. सी) विगत 10 दिनों से सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस के एफ. एल. सी. हॉल में जारी है। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने रविवार को कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहीं। उन्होंने बताया कि अभी तक 1220 बीयू, सीयू और विवि पैट एफ. एल. सी. ओके किए गए हैं। वहीं 19 बीयू, 9 सीयू और 19 वीवी पैट को रिजेक्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को विनिर्माता कंपनी इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद निर्मित एम-थ्री मॉडल की 6210 बैलेट यूनिट, 4993 कंट्रोल यूनिट और 6134 वीवी पैट का एफ. एल. सी. किया जाना है। एफ. एल. सी. ओके मशीनों को ही चुनाव में उपयोग किया जाएगा। वहीं आयोग के निदेशानुसार रिजेक्टेड मशीनों को एफ. एल. सी. कार्य समाप्त होने के फौरन बाद विनिर्माता कम्पनी को वापस कर दिया जाएगा।
पारदर्शिता का रखा जा रहा है विशेष ध्यान
जिलाधिकारी श्री समीर ने मौके पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीड बैक लिया। उन्होंने बताया कि आयोग के निदेशानुसार प्रत्येक दिन राजनीति दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उनसे सीयू पर लगाए जाने वाले पिंक पेपर सील पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। साथ ही उनकी उपस्थिति प्रपत्र व खोलने बंद करने की हस्ताक्षरित प्रोसीडिंग को प्रतिदिन चुनाव आयोग के साइट पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन एफ. एल. सी. ओके मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रिसीव करा कर उनकी पावती के साथ सूची को भी आयोग के साइट पर अपलोड किया जा रहा है। मौके पर जेडीयू के ब्रजेश कुमार, आरजेडी के उपेन्द्र कुमार, बीजेपी के सत्यानन्द सिंह, बीएसपी के सोहन कुमार, एलजेपी के दीपक कुमार सिंह, आरएलएसपी के डॉ अशोक कुशवाहा और सीपीआईएमएल के कुणाल कौशिक आदि उपास्थि थे।
अब तक राजनीति दलों को 13 स्मार पत्र हुए हैं जारी
उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल ने बताया कि प्रतिदिन राजनीतिक दलों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से एफ. एल. सी. में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। इसके लिए प्रत्येक दल के चार-चार अधिकृत प्रतिनिधियों को आई कार्ड जारी किए गए हैं। मुख्य रूप से कांग्रेस, भाजपा, राजद, जदयू, बसपा, सीपीआईएम, एलजेपी, सीपीआई एमएल, रालोसपा आदि के प्रतिनिधि दैनिक रूप से उपस्थित हो रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निदेश पर प्रति दिन अनुपस्थित रहने वाले दल को स्मार पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। अब तक 13 स्मार पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा 26 अप्रैल को दलों के साथ बैठक कर एफ. एल. सी. के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी थी। वहीं इस सम्बंध में उन्हें एफ. एल. सी. की प्रक्रिया, एजेंडा, कार्यवाही आदि की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी नोटीफाईड आरओ और एआरओ को भी रोस्टर के अनुसार कार्य का अवलोकन करने और रिवीजन के लिए बुलाया जा रहा है। इस क्रम में डीडीसी यतेंद्र कुमार पाल, एडीएम मुकेश कुमार, डीसीएलआर रश्मि कुमारी और सभी प्रखण्डों के बीडीओ आदि उपस्थित हो चुके हैं।
सीधे चुनाव आयोग कर रहा है निगरानी
एफएलसी की प्रक्रिया के निगरानी के लिए तीन सतह की व्यवस्था की गयी है। हाईटेक आईपी कैमरे से वेब टेलीकास्ट किया जा रहा है। जिसे कंट्रोल रूम में पदस्थापित दंडाधिकारी, जिला पदाधिकारी अपने कार्यालय वेश्म में और राज्य व भारत निर्वाचन आयोग माॅनिटर कर रहे हैं। वहीं दूसरे सतह पर वेयरहाउस का अपना सीसीटीवी कैमरा चप्पे-चप्पे की रिकार्डिंग कर रहा है। इसके साथ ही वीडियोग्राफी के माध्यम से भी सभी कार्रवाइयों को रिकार्ड किया जा रहा है। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ती हॉल में प्रवेश नहीं कर सकता है। हॉल में मोबाईल या किसी प्रकार का इलेक्ट्रिक गजेट ले जाना सख्त वर्जित है। मौके पर मौजूद एफएलसी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह नगर आयुक्त श्री सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि यह कार्य कड़ी सुरक्षा वयवस्था में संपन्न कराया जा रहा है। वेयरहाउस के अपने स्टैटिक सुरक्षा कर्मी के साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्बारा अलग से मजिस्ट्रेट और आधा सेक्शन फोर्स प्रतिनियुक्त किया गया है

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #inspection #DM #saran #chapra @IPRDBihar @CEOBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 11.05.2025 को आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#election2025 #EVM #firstlevelcheck #Inspection #DM #saran #chapra @BiharHomeDept @IPRDBihar
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज दिनांक 10.05.2025 को उप विकास आयुक्त के साथ संध्या में आसन्न विधानसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान में वेयरहाउस गोदाम में चल रहे इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

#evmwarehouse #firstlevelcheck #inspection #saran #DM #chapra @CEOBihar @IPRDBihar
डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
इसीआईएल अभियंताओं को एफएलसी कार्य को संयम से करने की दी सख्त हिदायत
छपरा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिखर चौधरी ने सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस का सोमवार को मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार हर माह वेयरहाउस का निरीक्षण करना अनिवार्य है। संबंधित प्रतिवेदन और तस्वीरें ऑन दी स्पॉट आयोग के वेबसाइट पर पोर्टल के माध्यम से अपलोड किया जाता है। अभी वेयरहाउस में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए इवीएम का एफएलसी कार्य हो रहा है। इसलिए सुरक्षा और आयोग के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था और कार्य की सराहना आयोग के प्रेक्षक ने भी की है। डीएम ने एफएलसी कार्य का अवलोकन कर रहे राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया।पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल को बिजली, पानी, भवन के रख-रखाव और साफ-सफाई को नियमित करने का निदेश दिया। उन्होंने मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव आयोग के एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने, सीसीटीवी के परिचालन का निरीक्षण करते हुए उसके रिकार्डिंग का नियत समय तक बैकअप रखने का निदेश दिया। एसपी श्री चौधरी ने वेयरहाउस पर तैनात स्टैटिक एवं अतरिक्त फोर्स को सख्त निदेश देते हुए 24 घंटा सन्तरी ड्युटी करने और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कैम्पस में प्रवेश नहीं करने देने, आगंतुक अधिकारियों और पुलिस ड्यूटी लाॅगबुक का नियमित संधारण करने, प्रतिस्थापित अग्निशमन यंत्रों को अपडेट रखने का आदेश दिया। मौके पर डीडीसी श्री यतींद्र कुमार पाल ने प्री एफएलसी डायग्नोस, सिम्बल लोडिंग, माॅक पोल, ईएमएस पोर्टल पर मशीनों की स्कैनिंग, विभिन्न एनेक्चर को इसीआई के साइट पर अपलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बनियापुर व मशरक के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांगेस के प्रतिनिधि फिरोज इकबाल, बीएसपी के मनोज राम, जदयू के मो फिरोज, लोजपा के दीपक कुमार सिंह, राजद के उपेन्द्र कुमार, भाजपा के अर्द्धेन्दु शेखर, सीपीआई एमएल के कुणाल कौशिक समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

#elections #EVM #firstlevelcheck #inspection #saran #chapra @CEOBihar
@IPRDBihar
सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव और केरल के डिप्टी सीइओ पहुंचे जांच में
छपरा
सारण में इवीएम के प्रथम स्तरीय जांच में निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है। उक्त टिप्पणी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सारण के लिए प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आयोग के सचिव श्री एसके मिश्रा और केरल के डिप्टी सीइओ अमिष टी ने अपनी टिप्पणी में कहीं। दोनों अधिकारी शनिवार को सारण में जारी इवीएम के एफएलसी कार्य का पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार भौतिक और तकनीकी पहलुओं पर जांच किया। सबसे पहले उन्होंने इंट्री गेट पर डीएफएमडी की कार्यशीलता, फ्रिक्सिंग, मोबाईल जमा केंद्र और सुरक्षा बल के मानक को चेक किया। उन्होंने स्वयं अपनी इंट्री लॉगबुक में करने के साथ ही पंजी के तिथि लोगों की संख्या और इन-आउट का समय जांचा। अधिकारी द्वय ने सीसीटीवी के अधिस्थापना को देखते हुए यह सुनिश्चित किया कि प्रवेश से लेकर काम के स्थान तक कोई ब्लैक स्पॉट तो नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी के पुराने बैकअप को भी रैंडम समय के अनुसार जांचा। इसके अतिरिक्त फायर एलार्म और अग्निशामक यंत्र, शौचालय, ड्रिंकिंग वाटर, चाय, नाश्ता, आदि सहूलियत को देखा। उन्होंने एफएलसी हॉल के डस्टफ्री, प्रकाशित और हवादार होने के बिंदुओं को देखा। श्री अमिष और मिश्रा ने एफएलसी के तकनीकी पहलूओं का गहनता से परीक्षण किया। चल रहे काम में उन्होंने मशीनों की सफाई यूनिट में स्वयं जा कर देखा। ईस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल को जांचा कि आईएसओ प्रोफाइल एल्कोहल है अथवा नहीं। उसके बाद उन्होंने एफएलसी के पूर्व मशीनों को पीएफएलसी यूनिट से जांचने की प्रक्रिया को देखा। साथ ही एसएलयू से वीवी पैट में सिम्बल लोडिंग और सभी यूनिट को जोड़ कर मॉक वोटिंग की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने प्रश्न किया कि सभी वोटिंग बटन पर छह-छह वोट डालने के दौरान सिम्बल की प्रिंटिंग देखी जा रही है या नहीं। 96 वोटिंग पूरी होने पर पर्ची की गिनती कर उन्हें उसी समय श्रेडिंग मशीन से कतरन किया जा रहा है। एफएलसी ओके मशीन की ईएमएस पोर्टल पर स्कैनिंग कार्य को जांचने के साथ ही उन्होंने ठीक और खराब मशीन को सेपरेट वेयरहाउस में स्टोरेज को जाकर देखा। वहां पर उन्होंने पीएफएलसीयू से रैंडम तरीके से इवीएम और वीवी पैट की ओके और रिजेक्शन की जांच की। लगभग तीन घंटे के निरीक्षण के पाश्चात उन्होंने सारण की व्यवस्था को अति संतोषप्रद और शानदार बताया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को 45 बिंदुओं के एनेक्चर 14 में की जाएगी। इस दौरान एफएलसी कार्य के निरीक्षक सह नगर आयुक्त श्री सुनील कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल, नोडल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश, डीपीआरओ श्री रतन परवेज आदि उपस्थित थे।

Last Seen Hashtags on Sotwe
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.5M followers

Barack Obama 
@barackobama
119M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
113.8M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.2M followers

Rihanna 
@rihanna
98.6M followers

NASA 
@nasa
92.4M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.7M followers

KATY PERRY 
@katyperry
89.6M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
83.6M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.1M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
72.8M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.7M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
65.8M followers

Bill Gates 
@billgates
64.9M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
62.7M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.3M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

X 
@x
60.7M followers

































