Top Tweets for #IndianIdo
#Paatallok સિરીઝ આપે જોઈ હશે!
સ્નાઈપરની ભૂમિકામાં જોવા મળેલા #PrashantTamang નું ૪૩ વર્ષની ઉંમરે હાર્ટએટેક થી મોત થયું છે.
પ્રશાંત #IndianIdol07 નો વિજેતા પણ રહેલો.
भारतीय धर्मों का उत्थान कैसे हो?
भाजपा की सरकार आने से, भारतवासियों को प्रत्यक्ष रूप से यह लाभ हुआ है कि भारतीय धर्मों की सुरक्षा हेतु तथा विदेशी धर्म-परिवर्तन के विरुद्ध कुछ जाग्रति आई है। परन्तु, विचारणीय बात तो यह है कि विदेशियों ने हमारे देश में आ कर, धर्म-परिवर्तन कर कैसे लिया? हमारे देश के चार मुख्य धर्म हैं, जो भारतीय संस्कृति से उपजे हैं: हिन्दू, सिख, जैन तथा बुद्ध। इन चारों धर्मों का मूल सिद्धांत ��एक’ है। फिर भी यह चारों धर्म दिन-प्रतिदिन कम हो रहे हैं एवं विदेशी धर्म बढ़ रहे हैं, इस के पीछे क्या कारण है? भाजपा सरकार के आने से भारतीय धर्मों में आत्म-रक्षा हेतु कुछ जागृति आई है। परन्तु, जब तक हम चारों धर्मों वाले स्वयं जागृत हो कर, धर्मांतरण हुए लोगों को वापिस लाना आरंभ नहीं करेंगे तथा अपने धर्मों को बढ़ाना शुरू नहीं करेंगे, तब तक भाजपा सरकार तथा उन के कानून क्या करेंगे?
हमें विचार करने क��� आवश्यकता है: आज तक हम सोये क्यों रहे है? हमारे देश में ही, हमारे धर्मों की गिनती कम होती जा रही है और विदेशी धर्म बढ़ रहे हैं। लोग विदेशी धर्मों में जा रहे हैं। क्यों?.. जब तक कारण दूर नहीं होता, तब तक उस का निवारण भी नहीं हो सकता। जैसे: कोई विशेष वस्तु खाने से, किसी व्यक्ति के पेट में पीड़ा हो रही है; जब तक वह व्यक्ति, पीड़ा उत्पन्न करने वाली उस वस्तु को खाना नहीं छोड़ेगा; तब तक बढ़िया से बढ़िया औषधि ��े भी, उस की पेट-पीड़ा कम या समाप्त नहीं हो सकती। इसी प्रकार, धर्म परिवर्तन रोकने के उपरांत ही, धर्म उत्थान हो सकता है।
भारतीय धर्म उत्थान के लिए, सर्वप्रथम तो धर्म-परिवर्तन के कारणों का विश्लेषण कर के जानना एवं उन का निवारण करना: अत्यंत आवश्यक है। जिस के लिए, मैं संक्षेप में कुछ सुझाव प्रस्तुत कर रहा हूँ। सब से पहले, धर्म परिवर्तन के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:-
1. हम ने अपने धर्म के लोगों को नहीं सम्भाला। मे��ा तात्प्रय है कि हम ने अपने निर्धन भाई-बहनों की आवश्यकताएं पूरी नहीं की। हम भारतीय धर्मों वालों ने, अपने-अपने मन्दिरों में कथा-कीर्तन किया और बढ़िया कीमती प्रशाद बाँटा तथा खाया; परंतु बाहर निकल कर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार नहीं किया।
2. यदि कोई विदेशी धर्मों वाले हमारे धर्म में शामिल होना भी चाहते थे, तो हमारे धर्म-आचार्यों ने उन्हें अपने धर्म में शामिल करने से इनकार कर दिया। इतिहास गवाह ह�� कि 1320 में, जब लद्दाख का राजा रिनचिन, कश्मीर में ‘हिन्दू’ बनने आया; तो हमारे धर्म-आचार्य ‘देव स्वामी’ ने उसे दीक्षा देने से मना कर दिया तथा उसे ‘हिन्दू’ नहीं बनाया। वह मुसलमानों के पीर, बुलबुल शाह के पास चला गया, जिस ने रिनचिन को ‘मुसलमान’ बना लिया। इस्लाम ग्रहण करते ही, उस ने कश्मीर का बड़ा भाग मुसलमान बना दिया। जो कश्मीरी हिन्दू, मुसलमान नहीं बनें; उन में से अधिकतर लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
कश्मीर के म���सलमानों ने 600 वर्ष पूर्व, महाराजा गुलाब सिंह की शरण में प्रार्थना की “मुसलमान शासन की विवशता में, हमें ‘मुसलमान’ बनना पड़ा था। अब हम पुनः ‘हिन्दू’ बनना चाहते हैं”। जब महाराजा ने हिंदुओं से मुसलमान बन चुके लोगों को, पुनः हिन्दू धर्म में अपनाने की विनती, कश्मीर स्थित हिन्दू आचार्यों से की; तो आचार्यों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा “यदि हिंदुओं से मुसलमान बन चुके लोगों को, फिर से ‘हिन्दू’ बनाया ���या; तो हम झेलम नदी में डूब कर अपने प्राण त्याग देंगे तथा आप को ‘ब्रह्म हत्या’ का पाप लगेगा।” महाराजा डर गया। इस तरह, हमारे आचार्यों की संकीर्ण सोच कारण, हिन्दू से मुसलमान बने लोग, वापस ‘हिन्दू’ न बन सके।
3. छूआ-छूत के कारण भी, हम ने लोगों को अपने साथ नहीं मिलाया तथा उन्हें अपने से दूर किया। जिस कारण, हमारे धर्मों के अनुयाइओं की गिनती कम हो गई। विशेष रूप से हिंदुओं ने, जिन ‘अछूत’ कहे जाते लोगों को दूर कर दिया था; उन्हें ईसाई एवं इस्लाम धर्म वालों ने, अपने में मिला कर अपना लिया।
4. इसी प्रकार से, बुद्ध धर्म के बिना बाकी धर्मों के बड़े आचार्य, किसी कारण अपने धर्म को बढ़ाने का ‘लक्ष्य’ ही तय नहीं कर पाये। भारतीय धर्म-आचार्यों ने यह तो तय कर लिया कि “हमें अपने जन्म मरण का निवारण करना है तथा चौरासी लाख योनि में वापस नहीं आना है।” परन्तु, "हम ने अपने धर्म को बढ़ाना कैसे है?” यह लक्ष्य तो हमारे आचार्यों ने कभी तय किया ही नहीं । इसी कारण, उन्होंने अपने शिष���य राजाओं को, अपना धर्म फैलाने का आदेश भी नहीं दिया। दु:ख की बात है: हमारे अधिकतर भारतीय राजाओं ने भी अपने धर्म को प्रफुल्लित करने का, कोई विशेष प्रयत्�� नहीं किया। यहाँ तक कि महाराजा रणजीत सिंघ ने भी, सिख पंथ को बढ़ाने के लिए, सम्राट अशोक की तरह कोई विशेष प्रयास नहीं किए।
5. हमारे चारों धर्मों के ह्रास का एक कारण यह भी है कि हम अपने मन्दिर-गुरुद्वारों पर सोना, चाँदी तथा कीमती पत्थर आदि बहुत पैसा लगाते हैं। परन्तु, उसी पैसे को अपने गरीब भाई-बहनों में वितरण कर के; उन की आवश्यकताएं पूरी नहीं की, जो कि करनी चाहिये थी। क्योंकि, किसी भी धर्म व धर्म-स्थ��न का विशेष कार्य तो “अपने आस-पास के लोगों तथा अपने अनुयाइओं का जीवन हर प्रकार से सुखी करना है।” धर्म स्थानों में लोगों द्वारा दी गई माया लोग-भलाई तथा धर्म-प्रचार हेतु लगनी चाहिए; धर्म स्थानों में बड़ी मात्रा में सोने-जवाहरात आदि को, भंडार के रूप में संभाल कर नहीं रखना: यह धर्म-कार्य नहीं है। धर्म-कार्य है: उस वस्तु से गरीबों की सहायता करनी।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के अनुसार: पद्मनाभ स्व��मी मंदिर, तिरुपति बाल���जी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर में 40,00,000 किलो सोना रखा हुआ है। थायलैंड के वाट ट्रेमिट (Wat Traimit) मंदिर में 5500 किलो की महात्मा बुद्ध की सोने की प्रतिमा लगाई गई है। अमृतसर के हरिमंदर साहिब की इमारत पर 750 किलो सोना लगा है। इस के अतिरिक्त, वहाँ सोने से बने छत्र, चँवर आदि बहुत सी वस्तुएं, भंडार के रूप में संचित की गई हैं। इसी तरह, श्रवणबेलगोला, शंखेश्वर, पावापुरी, पालिताना, मुंबई स्थित जैन मंदिरो�� में कई सौ किलो सोने के छत्र, मुकुट, रथ आदि के भंडार संचित हैं।
भले ही धर्म-स्थान सुंदर होने चाहिए; परंतु, मंदिर-गुरुद्वारे में सोना-जवाहरात आदि लगा कर भगवान को खुश करने वाले सज्जनों को यह विचार करने की आवश्यकता है: भगवान श्री राम चंद्र जी तो भीलनी की झुग्गी में जा कर एवं बेर खा कर प्रसन्न होते थे, भगवान कृष्ण जी बिदर की झुग्गी में जा कर नमक रहित साग खा कर उस से प्रसन्न थे, भगवान महावीर जी तो कोई भी क��ड़ा तन पर नहीं रखते थे, भगवान बुद्ध जी केवल एक कपड़ा ही पहनते थे, भगवान गुरु नानक देव जी भाई लालो की झुग्गी में रह कर एवं कोधरे की रोटी खा कर खुश होते थे। विचार कीजिए! हम सोने-जवाहरात से तथा कीमती पदार्थों के भोग लगा कर, किस भगवान को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?
मुख्य रूप से , इन उपरोक्त कारणों से ही हमारे भारतीय धर्मों का ह्रास हो कर , हमारे धर्मों के अनुयाइओं की गिनती कम हुई है तथा उन का विदेशी धर्मों में धर्मांतरण हुआ है। हम ने लोगों को प्रेम तथा सेवा से संभाला नहीं एवं अपने धर्म का प्रचार-प्रसार नहीं किया। हमारे धर्मों के मन्दिर-गुरुद्वारों में पैसे की कमी नहीं है। परन्तु हमारी, अपने धर्म को प्रफुल्लित करने की सोच में कमी रही है। क्योंकि, हम ने अपने धर्म को प्रफुल्लित करने का लक्ष्य ही तय नहीं किया। लक्ष्य तय करना तो दूर की बात है; अपने धर्म को प्रफुल्लित करने की सोच ही नहीं बनाई। हम ��े तो बड़े-बड़े राजाओं को उपदेश दिये हैं कि “राज-सत्ता व धन पदार्थ: सब मिथिया हैं, यह आप को नहीं रखने चाहिए। यहाँ तक कि आप का सब परिवार भी झूठा है, सब कुछ त्याग दो। इन्हें छोड़ कर जंगल में चले जाओ, वहाँ जा कर तप करो।” हम ने तो त्याग, जीवन-मुक्त, ब्रहमज्ञान आदि के शुभ उपदेश दिये हैं। भ��े ही यह शुभ उपदेश उत्तम हैं तथा त्याग करना अच्छा है। परंतु, इन शुभ उपदेशों तथा त्यागमई कार्यों का फल: भारतीय धर्मों का विघटन हो कर, हमारे समक्ष है। उपरोक्त लिखे शुभ कर्मों का प्रचार करने हेतु भी तो, सम्राट अशोक जैसी राज-सत्ता की आवश्यकता है। राज सत्ता के बिना प्रचार संभव नहीं। धर्म का प्रचार करने के लिए राज्य सता की, धन की आवश्यकता है। त्याग व तपस्या की आवश्यकता नहीं है। यदि राजा जंगल में जा कर ���प करेगा, तो उस के तप करने से किसी भी धर्म का प्रचार नहीं हो सकता। उस को तो मुक्ति प्राप्त हो सकती है; परंतु, उस के धर्म का प्रचार नहीं हो सकता एवं उस के देश में अराजकता भी फैल जाएगी।
सम्राट अशोक ने एक सोच बनाई थी कि "मैंने बुद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करना है।” राज सत्ता आरूढ़ होने कारण ही, बुद्ध धर्म का प्रचार करने में उस को सफलता प्राप्त हुई। राज सत्ता को मिथिया मान कर, यदि सम्राट अशोक राजसत्ता त���याग देता; तो बुद्ध धर्म का प्रचार किसी भी प्रकार से संभव नहीं था। आज बुद्ध धर्म के दस देश हैं। और, हिन्दू धर्म (सनातन) के पास अपना देश तो क्या बचना था; अपना नाम ‘सनातन’ भी नहीं बचा। ‘सनातन’ नाम छीन कर, विदेशियों ने सनातनियों को ‘हिंदू’ नाम दे दिया। यहाँ तक कि सनातन (हिन्दू) धर्म का जन्म स्थान ‘भारत’ भी उन के पास ‘अपना’ नहीं बचा है। क्यों? हिन्दू भाइयो! आप का क्या है? कुछ भी नहीं। आप तो धर्म निरपेक्षता के रोग से ग्रस्त हो कर, अपने ही देश में, अपने ही धर्म की विरोधता कर रहे हैं। अधिकतर ईसाई देश, स्वयं को धर्म-निरपेक्ष कह कर, अपने ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। ईसाई तथा इस्लाम धर्म का विश्व में सब से अधिक फैलने का एकमात्र कारण ही यही है कि ईसाई तथा मुसलमान राजाओं ने, राज सत्ता के साधनों का प्���योग कर के, अपने धर्मों का प्रचार किया था।
यदि राजसत्ता एवं जगत झूठ है: तो जिन्होंने राज-भाग का लालच किया, कपट किया तथा क्रूरता की; वह आज पूरे विश्व में क्यों छा गये हैं? हम ने त्याग किया, और हम अपने ही घर में आज समाप्त होने की कगार पर पहुँचे हुए हैं। हमारे उस तप व त्याग का फल हमारे समक्ष है। अपने धर्म को जीवित रखने के लिए, हम सरकार से कानून की भीख मांग रहे हैं। कितने आश्चर्य की बात है: धर्म-निरपेक्षता का नारा देने वाले लोग, राजनीतिक (सियासी) दल-निरपेक्षता का नारा क्यों नहीं देते? यदि हमें धर्म-निरपेक्ष होना चाहिए; तो हम���ं पहले, राजनीतिक दल-निरपेक्ष (पार्टी निरपेक्ष) भी होना चाहिए।
मेरी इन विनतियों तथा शब्दों का कृपया गलत अर्थ न निकालें। मेरे इन शब्दों का तात्पर्य जान कर व मेरी भावना को समझते हुए विचार कीजिए। जब तक हम कारण का निवारण नहीं करेंगे, हमारे चारों धर्मों का उत्थान नहीं हो पाएगा।
भारतीय संस्कृति से उपजे चारों धर्म, जिन का मूल सिद्धांत एक ही है कि “84 लाख योनि से बड़ी कठिनाई से हमें मनुष्य जन्म मिला है। इस जन्म में गुरु धारण कर के, नाम जप कर, कीर्तन कर के, शुभ कर्म कर के, अपना जन्म-मरण का चक्र समाप्त करो तथा जीवन-मुक्त बन जाओ।” इस सिद्धांत का प्रचार हमें अवश्य करना चाहिए। परन्तु, इस सिद्धांत को प्रचारने हेतु, भारत के चारों धर्मों को आपस में एक-जुट हो कर, अपने प्रचार में बढ़ोतरी लानी चाहिए। आपसी नफरत को छोड़ देना चाहिए। जहाँ आवश्यकता हो, विदेशी धर्मों का मुकाबला एवं विरोध करना चाहिए। जितनी बातों पर हम चारों धर्म, एक साथ हो सकते हैं; वहाँ पर हमें एक साथ होना चाहिए। हम चारों धर्म सहमत हो सकते हैं; क्योंकि, हमारा मूल सिद्धांत ‘एक’ है। भारतीय संस्कृति एवं भारतीय धर्म सर्वोत्तम हैं। इन धर्मों की सर्वोत्तमता बरकरार रखने के दिव्य लक्ष्य की प्राप्ति हेतु: भारत के चारों धर्मों को अपना स्वतंत्र अस्तित्व बरकरार रखते हुए, परस्पर विरोध त्याग कर, प्रेम एवं एकता के सूत्र में बंध कर, उपरोक्त सिद्धांत का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
#ReligionOfPeace #Hindu
@RSSorg @VHPDigital @BJP4India @bhogleharsha @drharshvardhan
@INCIndia @IYC @INCMP @YSRCParty @SGPCAmritsar @mssirsa @diljitdosanjh @editorvskbharat @RVCJ_FB @MediaCellSP @PTI_News @medianama @CongressMediaMV @SoniaGandhi_FC @narendramodi @myogiadityanath @unitedsikhs @SikhFedUK @PTC_Network @PTC_Network @dailypostpunjab @RozanaSpokesman @RSSorg @friendsofrss @VHPDigital @NewsNationTV @DrGauravGarg4 @SanatanTalks @lokeshchugh09 @bharatjodo @ZeeNews @ZeeNewsEnglish @DDNewslive @ashwinravi99 @sikka_harinder
@rpsinghkhalsa @VHPDigital @SanatanTalks @everythings_13 @Harydunlop @HPhobiaWatch

जिसकी वजह से दिल ये बेजार हुआ है
उसका ही मेरे दिल पे इख्तियार हुआ है
उसने पूछा ऐसा मुझे देखते हो क्या ?
मैने कहा प्यार हुआ है बेशुमार हुआ है।
दीपक चौबे ~
#IndianIdolPremiereParty #PsychsiddharthaTeaser

Last Seen Hashtags on Sotwe
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
239.6M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.6M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.3M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.7M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
106.9M followers

Rihanna 
@rihanna
98.6M followers

NASA 
@nasa
92.1M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.7M followers

KATY PERRY 
@katyperry
89.9M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
83.9M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.4M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.3M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.8M followers

YouTube 
@youtube
68.6M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.3M followers

Bill Gates 
@billgates
65.1M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.1M followers

CNN 
@cnn
61.7M followers

X 
@x
60.6M followers



