Top Tweets for #Insp_Subhash
चाहे तो रस्सी का सांप बना दे और मन ना करे तो गुनहगार पर भी मेहरबान!
कहानी @DelhiPolice के @DCPDwarka के मातहत एक थाने की है और जिला वही है जहां नशे के सौदागरों से वसूली के आरोपी #Insp_Subhash पर हुई #CBI कारवाई में #DCP की भूमिका पर भी सवाल उठे थे!
वैसे सवाल तो तीन आईपीएस अफसरों पर उठे थे, लेकिन सरकार मेहरबान तो सब पहलवान!
बहरहाल ताजा मामला जिला के #PS_Bindapur इलाके में हुई लाखों की चोरी की वारदात से जुडी है।
दरअसल उत्तम नगर में रहने वाले तरुण शर्मा ने अपना घर बदलने के लिए स्थानीय मजदूर बुलाए थे, जिस समय दो मजदूर और वह घर में अकेले थे तो घर में रखी तीन सोने की अंगूठियां और एक ब्रेसलेट गायब हो गए।
शक के आधार पर उन्होंने दोनों मजदूरी को स्थानीय बिंदापुर पुलिस को सौंप दिया और पूरी कहानी भी बयान कर दी।
लेकिन अधिकारी प्रेरणास्त्रोत होते हैं तो थाने के कर्तव्यपरायण अफसरों ने भी मुकदमा तो दर्ज किया ही नहीं, मजदूरों को भी छोड़ दिया।
लिहाजा पीड़ित ने अगले दिन ऑनलाइन FIR दर्ज करा दी और शायद महकमे द्वारा उपलब्ध कराई गई इसी सुलभ सेवा का सदुपयोग खाकी को बहुत खल गया।
जानकारी के अनुसार मामले के जाँच अधिकारी #Sachin_Mann ने महज 24 घंटे में पीड़ित को बता दिया कि पूछताछ में कुछ नहीं निकला, लिहाजा संदिग्धों पर कारवाई नहीं होगी, बल्कि वो लोग खुद को बदनाम करने के लिए पीड़ित के खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज करा सकते हैं।
और सबसे बड़ी बात "वह इस केस को फाइल कर रहा है!"
और मजे की बात यह है कि जब इस मामले में SHO का कार्यभार संभल रहे अधिकारी से बात की गई तो उनका जवाब था कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है, जानकारी लेकर अवगत कराएंगे।
गजब के लोग भर्ती कर रखे हैं ?
@PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi

आईपीएस अफ़सरों का 2012 बैच सुर्खियों में हैं या यूँ कहें कि इस बैच के कुछ अफ़सर!
मामला जुड़ा है @DelhiPolice में तैनात अफ़सरों और @CBIHeadquarters के अलावा @police_haryana के दो #IPS अधिकारियों से।
@DCPDwarka में तैनात वसूलीबाजी के आरोपी #Insp_Subhash की कारगुज़ारी का ख़ुलासा हुआ तो अलग-अलग काडर के दो #IPS अफ़सर चर्चा का विषय बन गए!
एक अफ़सर दिल्ली में तैनाती के दौरान सुभाष को संरक्षण देने के आरोप में चर्चा का केन्द्र बन गया तो एक सीबीआई में तैनाती की वजह से सुभाष के ठिकानों पर सर्च नहीं कराने के लिए!
अब जब दिल्ली पुलिस में तैनात एक ओर इंस्पेक्टर #Pradeep_Singh एजेंसी के हत्थे चढ़ा है तो हरियाणा का एक अन्य IPS सुर्खियों में आ गया है।
अब इत्तेफाक कहें या गड़बड़ी, मामला सैटल कराने के लिए तीन करोड़ में हुए कथित सौदे का आरोपी और मामले की जाँच से जुड़ा अफ़सर दोनों की एक काडर और एक ही बैच से संबंध रखते हैं।
तो क्या पिंजरे का तोता भी संक्रमित हो गया है या संक्रमित लोक सेवक उसे बीमार बना रहे हैं?
@PMOIndia @HMOIndia @DoPTGoI @CVCIndia @cmohry @DGPHaryana @LtGovDelhi @DelhiPolice @BJP4India

वसूली के मामले में @CBIHeadquarters के हत्थे चढ़े #Insp_Subhash को कथित तौर पर संरक्षण देने वाले अफसर सरकार के रडार पर तो हो सकते हैं, लेकिन महकमे में मेहरबानी का दौर बरकरार नज़र आ रहा है!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार @DCPDwarka के #SO के तौर पर सुभाष से प्रगाढ़ संबंध रखने के आरोपी का तबादला जब मध्य जिला में हुआ तो वह यहाँ भी खूब चर्चा में रहा।
और चर्चा में तो अक्सर दो ही क़िस्म के लोग रहते हैं, या तो जो सख्ती के लिए जाने जाते हैं या जो बटोरने में माहिर हों!
बात करें मशहूर #SO की तो उसका तबादला @dtptraffic में करा दिया गया, लेकिन सर्किल ऐसा नहीं था जिसे मोटी कमाई के लिए बेहतरीन कहा जाता हो।
मगर रसूख़ का खेल देखिए, इधर सुभाष से जुड़े तार के चक्कर में #IPS अफ़सरों पर लगातार तलवार लटकने की चर्चा थम भी नहीं रही थी कि मुख्यालय में बैठे अधिकारियों ने इसी गठजोड़ के कथित आरोपी को फिर से द्वारका ज़िले में ही तैनात कर दिया।
इतना ही नहीं सर्किल भी ऐसा ज़बरदस्त दिया गया है जिसे जिले के सबसे कमाईदार माने जाने वाले #Circle में गिना जाता है!
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या और भी ऐसे कई अधिकारी अभी क़ाबिज़ हैं जो भ्रष्टाचार कम करने की जगह उसे बरकरार ही नहीं बल्कि पोषित करने के लिए अग्रसर नज़र आ रहे हैं?
@PMOIndia @HMOIndia @DoPTGoI @LtGovDelhi @DelhiPolice @SplCPTrafficDel

कमाने का हुनर और अफ़सरों में रसूख़ होना चाहिए, आरोप और दाग़ दोनों छिप जाते हैं!
कहानी @DCPDwarka में वसूलीबाजी के आरोपी #Insp_Subhash से जुड़ रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वसूलीबाज ने अपनी मेहनत की कमाई पर सीधी निगाह खने के लिए तीन डीसीपी साहेबान को नजराने में #Fortuner दी थी!
एक साहब की कार चलाने वाला सारथी इस जिले के बाद साहब के दहेज में दूसरे जिले में गया तो वहाँ भी कमाई का हिसाब-किताब इसी के जिम्मे था।
मगर साहब की रुखसती कहीं ओर हो गई तो सारथी को फिर से कमाई के लिए यातायात पुलिस में काम करने का मौक़ा दे दिया गया।
महकमे में चर्चा है कि सारथी ने काली कमाई से रोहतास नाम के हवलदार के नाम से द्वारका इलाक़े में संपत्ति ख़रीद रखी है!
महकमे ने इसकी तो जाँच करने की ज़हमत तो नहीं उठाई, मगर इतनी मेहरबानी ज़रूर कर दी कि सारथी को उसी ज़िले के सर्किल में भेज, कमाई का मौक़ा दे दिया, जहाँ उसने साम्राज्य स्थापित करना प्रारंभ किया था।
अब मेहरबानी मुख्यालय स्तर से हुई है तो खेल भी किसी बड़े साहब ने ही किया होगा?
@PMOIndia @HMOIndia @DoPTGoI @LtGovDelhi @DelhiPolice @CPDelhi @dtptraffic

द्वारका #Narcotics_Cell के वसूली कांड में नए-नए ख़ुलासों से धमाके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं!
जानकारी मिल रही है कि #Insp_Subhash ने एक डीसीपी को जो #Toyota_Fortuner भेंट की थी, उसका उपयोग साहब अपने #SO के ज़रिए करते थे!
जब फरमान मिलता #SO ही सारथी बनकर उड़नखटोले को पंख लगाने का काम करता था!
#SO हुनरबाजी में भी कम नहीं था, जिले में जो भी बिल्डर अवैध कालोनी काटता, #SO उसमें पैसा नहीं बल्कि बेमानी प्लाट लेता था।
सूत्रों की मानें तो @DCPCentralDelhi के स्पेशल स्टाफ़ में तैनात अपने रिश्तेदार के नाम से तो उसने द्वारका इलाके में क़ीमती भूखंड भी लिया हुआ है!
मामले की शिकायत भी हुई और जाँच भी शुरू हुई, मगर #SO के संरक्षक साहब के कंधे पर लिखे #IPS ने रंग दिखाया और जाँच पर ऐसी आँच आई कि किसी का कुछ नहीं बिगड़ा!
#SO का रसूख़ अभी भी कम नहीं है और यही वजह है कि अब वह @dtptraffic के बेहद मलाईदार सर्किल में बतौर #TI पोस्टिंग काट रहा है।
वैसे हैरानी की बात है कि महकमे में सबको सारी जानकारियाँ मिल रही हैं, लेकिन इसकी #Vigilance का अँधेरा नहीं छँट पा रहा है?
@PMOIndia @HMOIndia @DoPTGoI @LtGovDelhi @DelhiPolice @DCPDwarka @BJP4India

Last Seen Hashtags on Sotwe
mgai video ()()filter:videos
Seen from Canada
alinaangel
Seen from India
snapchat filter:videos min_faves:-27
Seen from Germany
nsfwtwt
Seen from United States
twink
Seen from Spain
anneporno
Seen from Turkey
เลสเบี้ยนนัดเย็ด
Seen from Thailand
smno()*************************************************************** filter:native_video()
Seen from Norway
vcs binor
Seen from Indonesia
snapchattt
Seen from United States
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
240.8M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.7M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.5M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.9M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.3M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.4M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.8M followers

YouTube 
@youtube
68.7M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.4M followers

Bill Gates 
@billgates
65.2M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.2M followers

CNN 
@cnn
61.7M followers

X 
@x
60.6M followers
