Top Tweets for #LiteratureAdda
यह दुनिया एक रंगमंच है और सभी पुरुष और स्त्रियाँ महज किरदार हैं। उनको आना और जाना होता है और एक व्यक्ति अपने जीवन में कई किरदार निभाता है।
◆◆
विलियम शेक्सपीयर | #literatureadda

कितना भी बड़ा दुःख क्यूं ना हो, इंसान कभी ना कभी रोटी का कौर गले से नीचे उतारने बैठता ही है।
पहली सांत्वना उसी से मिलती है!
इवान तुर्गेनेव | #Literatureadda
कुछ लोग पाँवों से नहीं दिमाग़ से चलते हैं ये लोग जूते तलाशते हैं अपने दिमाग़ के नाप के।
◆◆
नरेश सक्सेना | #literatureadda

दर्द का एहसास
हमें अपने आप में जिंदा रखता है।
◆◆
रमेश धोरावत। #LiteratureAdda

Kajal Mehtani
सुनो
कहते हैं कि
लड़कियां जब गुस्से में
होती हैं
तो बालों को बांध लेती हैं
कभी मै
बाल बांधकर
तुमसे मिलने आऊं
तो मना लेना मुझे....
◆◆
काजल | #literatureadda

ख़ामोश रहने वाली
लड़कियों की हँसी में
कोई जादू नहीं होता
हँसी में निकलते हैं
ख़ामोशी के अवसाद
इसलिए
ख़ामोश रहने वाली लड़कियाँ
खुलकर हँसती हैं
अवसादों से मुक्त होती लड़कियाँ सचमुच
ख़ूबसूरत दिखती हैं!
◆◆
हरप्रीत कौर | #literatureadda
प्रेमी ढूँढत मैं फिरौं, प्रेमी मिले न कोई।
प्रेमी कौं प्रेमी मिलै, सब विष अमृत होइ।।
◆◆
कबीर | #literatureadda
मेरी दुनिया मे
सुख कम है
सुख का उत्सव ज्यादा
दुख कम है
दुख का शोक ज्यादा
कम है प्रेम
प्रेम की अभिव्यक्तियां ज्यादा।
◆◆
निरंजन कुमार । #LiteratureAdda

जन्मदिवस : शरद जोशी
आदमी हैं, मगर मनुष्यता नहीं रही. दिल हैं मगर मिलते नहीं. देश अपना हुआ, मगर लोग पराये हो गए
◆◆
शरद जोशी। #LiteratureAdda

जिनके सिर ढँकने के लिए
छतें होती हैं
वही रखते हैं छाते
इस शहर के लोगों के पास जो छाता है
उसमें कोई एक ही आता है
इसलिए
सोचता हूँ
मैं लूँगा
तो लूँगा आसमान
कि जिसमें सब आ जाएँ
और बाहर खड़ा भीगता रहे
बस मेरा अकेलापन
◆◆
प्रेमरंजन अनिमेष | #literatureadda

स्वयं को
बचाए रखना भी प्रार्थना है।
◆◆
अनुराधा शर्मा। #LiteratureAdda

जब हम कविताएं पढ़ या
लिख नहीं रहे होते
तब वह हमारे साथ
घट रही होती है
◆◆
आनंद। #LiteratureAdda

जन्मदिन: सुमित्रानंदन पंत
इस युग का की जन्म
महत जन काव्य है
कोई कवि बन जाय
सहज सम्भाव्य है ।
सुमित्रानंदन पंत। #LiteratureAdda

लड़कियां सिर्फ शक्ल और जिस्म की वजह से खूबसूरत नही लगती ,
वो इसलिए भी प्यारी होती है कि कॉलेज से घर तक लड़कों का पीछा नहीं करती ।
◆◆
आनंद । #LiteratureAdda

दरिंदा साथ रहकर पा गया मासूमियत मेरी
उसे लगने लगा है डर मुझे बर्बाद करने में
◆◆
संजू शब्दिता | #literatureadda

मशहूर लेखक रस्किन बॉण्ड जी को जन्मदिन कि शुभकामनाएं।💐
@ruskinbondofficial
और जब सारी जंग ख़त्म होंगीं,
तितली तब भी सुंदर होगी।
◆◆
रस्किन बॉण्ड | #literatureadda
अनुवाद: @PuneetKusum

वो मांडने नहीं सजाती
अपने कच्चे आंगन में
उसकी बेटी
अब पांव पांव चलने लगी है
◆◆
निशेष | #literatureadda

हमेशा बंद रहने वाली उस खिड़की से
सिर्फ वही से रोशनी और हवा आती है
जिसे मैं चाहूं भी तो नहीं रोक सकती...
टूटे हुए कांच
टूटते हुए लोगों के सबसे बड़े हितैषी होते हैं!
◆◆
पूनम सोनछात्रा | #literatureadda

जिसको तुम नाकामी कहकर थककर बैठ रहे हो ना उससे केवल चार क़दम पर मंज़िल का दरवाज़ा है।
◆◆
चिराग़ जैन | #literatureadda
#poetry #twitterpoetry

Last Seen Hashtags on Sotwe
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241M followers

Barack Obama 
@barackobama
119.2M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
111.8M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107M followers

Rihanna 
@rihanna
98M followers

NASA 
@nasa
92.2M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.2M followers

KATY PERRY 
@katyperry
88.3M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
82.2M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
73.7M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
70.9M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.1M followers

YouTube 
@youtube
68.7M followers

Bill Gates 
@billgates
64.3M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
63.8M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.4M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
61.4M followers

X 
@x
60.8M followers
