Top Tweets for #MbdTalk
⚪⚪
जब भावनाएँ चरम सीमा पर होती हैं, तब बहुत कुछ कहने-लिखने का मन होना स्वाभाविक है। पर कहने-लिखने से पहले सोचना भी बहुत ज़रूरी है। अफवाहें परिस्थितियों के विपरीत प्रभाव उत्पन्न कर सकती हैं। सम्भवतः बेहतर है कुछ ना लिखना, कुछ ना कहना। मिथ्या बातें फैलाने से बचिए।
#MbdTalk

🥁🥁
कृपया ध्यान दीजिए....
महत्त्वपूर्ण बातें सीखिए-समझिए।
और इन सब बातों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बात,
अफवाहों से बचिए...
सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने से पहले,
कोई भी Message, Forward करने से पहले,
सोचिए, परखिए....
जय हिंद!!
Victory To Thee!!
#mockdrills
#MbdTalk
@UPGovt

⚪⚪
SOCIAL MEDIA हमें लिखने का SPACE देता है। हम इस SPACE को कुछ भी लिखने का LICENSE समझ लेते हैं। शब्द ज़िम्मेदारी हैं। मिथ्या/असत्य/भ्रम/छल फैलाने से बचिए। परिस्थितियों को जाँचिए और अपने व्यवहार में बेहतर सोच-समझ का पुट लाइए।
#mockdrills
#MbdTalk
@ndmaindia
⚪⚪
COLOR BLINDNESS...जब व्यक्ति को रंगों के मध्य भेद करने में कठिनाई होती है। COLOR BLIND व्यक्तियों की अपनी परेशानियाँ होती हैं, ज़िंदगी की अपनी मुश्किलें...दूसरों का उपहास उड़ाने की प्रवृत्ति से बचिए। जानने-समझने के प्रयास करिए। जानकारी... ज्ञान...बच्चों का ख्याल...
#MbdTalk

⚪
आधी आबादी के हिस्से में STEREOTYPES ही अधिक हैं। सोच की बेड़ियों से कार्यस्थल भी मुक्त नहीं। महिलाओं के TALENT को GENDER से आँका जाता है। उनकी उन्नति को GENDER से मापा जाता है। भद्दी टिप्पणियाँ,बेहूदी बातें...हमारी सोच सुधरने में कितनी सदियाँ लगेंगी?
#MbdTalk
@missionshaktiup

⚪⚪
कपड़ा बैंक
📍रैन बसेरा
इम्पीरियल तिराहा
निकट रेलवे स्टेशन
मुरादाबाद
यहाँ आप दान कर सकते हैं ठण्ड से बचाव के लिए वस्त्र। पर थामे रखिए सभ्यता और संस्कारों की डोर...अर्थात् कटे-फटे,गंदे वस्त्र दान मत करिए। क्योंकि दान लेने वाले व्यक्ति की भी एक मानवीय गरिमा होती है।
#MbdTalk

⚪⚪
नगर निगम,मुरादाबाद ने एक कोशिश की है जिसमें आप सहभागी बन सकते हैं। बात हो रही है "कपड़ा बैंक" की। यहाँ आप ठण्ड से बचाव के लिए वस्त्र दान कर सकते हैं। पर थोड़ी सभ्यता और संस्कारों के साथ...यानी फटे-नुचे,गंदे वस्त्र दान ना करें। क्योंकि दान की भी एक मर्यादा होती है।
#MbdTalk

💛💛
DEPRESSION...PANIC ATTACKS... ANXIETY...DE-ADDICTION...AIDS... NEUROLOGICAL DISORDERS....
बीमारियों से जोड़ा गया Stigma,शर्मिंदा होने का भाव,व्यक्ति के कष्टों को और अधिक बढ़ा देता है। मानव होने के गूढ़ अर्थ सीखना अभी बाकी है। हमारी समझ अत्यंत सिमटी हुई है...सीमित..
#MbdTalk

CANCER..नाम भय पैदा कर देता है। हालाँकि कैंसर से लड़ना सम्भव है। यहाँ समय की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। अत: और अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है कैंसर से युद्ध में तार्किक मार्ग का चुनाव। सम्भवतः और भी अधिक अहम है हम कैंसर से लड़ रहे व्यक्ति को भटकाने के बजाय ज़रूरी हौसला दें।
#MbdTalk

MBD TALK
⚪⚪
यह उपहास/छिछली बात/सतही प्रशंसा का विषय नहीं। प्रश्न है ज़िम्मेदारी की समझ का। यह विषय है सामान्य व्यवहार से जुड़े एहसास का कि समय ग़ैर-ज़रूरी बातों में व्यर्थ करने के लिए नहीं, रचनात्मक कार्यों में व्यय करने के लिए है। प्रश्न है समय की मर्यादा समझने का।
#MbdTalk

⚪⚪
हम सोशल मीडिया को अपना ढेर सारा समय देते हैं। पर सोशल मीडिया की दुनिया सरल नहीं है। वायरल होने की जल्दी और लाइक्स पाने की होड़ ने सोशल मीडिया को अलग ही स्वरूप दे दिया है। संभवतः और अधिक ज़रूरी हो गया है वर्चुअल दुनिया के शोर से अपनी मानसिक शांति की रक्षा करना....
#MbdTalk

⚪⚪
DISABILITY अभी भी उपहास का विषय है। घर-परिवार,स्कूल-कॉलेज,परिजन,अपरिचित, शिक्षक..विचार विकृत ही हैं। विकलांग व्यक्ति का उपहास उड़ाना,उन्हें अलग व कमतर महसूस कराना...सोच एवं बर्ताव की समस्याएँ विकट हैं। हम Empathy के बजाय Antipathy से भरे हैं।
PARALYMPICS
29 Medals
#MbdTalk

❤️❤️
अंगों की आवश्यकता के सापेक्ष अंगों की उपलब्धता अत्यंत अल्प है। ससमय अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण कई जीवन नष्ट हो जाते हैं। अंग दान कर आप जीवन बचाने में सहभागी बन सकते हैं। मृत्यु के बाद भी जीवन चुनिए।
प्रण लीजिए
👇
https://t.co/cYeq4psPug
#OrganDonation
#MbdTalk
@NottoIndia

⚪⚪
सोशल मीडिया जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। हम भूलने लगे हैं इसने एक दिखावटी दुनिया की रचना की है। भ्रम को तथ्य का चोंगा पहनाकर वायरल किया जा रहा है। दूसरों पर भद्दे कमेंट्स करने वाली तुच्छ बुद्धि का गुणगान किया जा रहा है। आपको नहीं लगता?
Your mind deserves better?
#MbdTalk

⚪⚪
दर्पण में दृष्टिगत जीवन का रूप निर्भर है हमारी सोच पर। हमारा मन भूमि का खाली टुकड़ा है। हमारे हाथों में है बीज चुनने की ताकत। हम एक सुंदर शांत उपवन का निर्माण कर सकते हैं। लेकिन हमने हमारे मन को स्वयं कूड़ेदान बना कर कचरे का ढेर एकत्र कर लिया है,करते जा रहे हैं...
#MbdTalk

💛💛
हमें दूसरों का मज़ाक उड़ाने की आदतें हैं। किसी की बौद्धिक क्षमता का,शारीरिक बनावट का,तथाकथित बदसूरती का,विचारों का,सोचने के ढंग का..फ़ेहरिस्त बहुत लम्बी है। हम अपनी यही आदतें,अपने बच्चों को भी सिखा देते हैं। हमने अपने दिमाग को कचरा रखने की जगह बना लिया है। स्वयं...
#MbdTalk

⚫⚫
CYBER BULLYING...डिज़िटल मीडिया के माध्यम से किसी को डराना, शर्मसार करना, भद्दे कमेंट्स करना, आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो पोस्ट करना, किसी के विषय में मिथ्या बातें फैलाना...
चुप मत बैठिए। सहायता लीजिए। बच्चों का खास ख्याल रखिए।
#MbdTalk
@Cyberdost

🔴🔴
हमारी एक विचित्र आदत है। सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, सार्वजनिक परिवहन के साधनों, सड़कों पर महिलाओं को घूरने की। हमारा दृढ़ विश्वास है कि ऐसा करना सामान्य है,इसमें कोई दिक्कत नहीं है। विचित्र! यदि आपको घूरा जाए,आपको कैसा महसूस होगा? यह गलत है। नितांत गलत। अनुचित।
#MbdTalk

🌻🌻
ज़िंदगी दिलचस्प है। मृत्यु की प्रचंडता के सम्मुख स्वप्नों को वास्तविकता में बदलती हुई। हमारी मृत्यु की कहानी थोड़ी-बहुत हम स्वयं लिख सकते हैं।
एक व्यक्ति अंगदान कर 8 जीवन बचा सकता है।
अंगदान का संकल्प लीजिए;
👇👇
https://t.co/fWFyZmsqfp
#OrganDonation
#MbdTalk
@NottoIndia

⚪️⚪️
जो लोग हमसे भिन्न होते हैं,हमारी प्रवृत्ति है उनका उपहास उड़ाने की या तिरस्कार करने की। कभी-कभी हम ऐसी दया भी प्रदर्शित करते हैं जो व्यक्ति को हीनता का एहसास करा जाती है। दिक्कत यह है हम यही प्रवृत्ति अपने बच्चों में भी भर देते हैं। इस तरह शुरू होता है उत्पीड़न....
#MbdTalk

Last Seen Hashtags on Sotwe
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.5M followers

Barack Obama 
@barackobama
119M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
113.9M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.2M followers

Rihanna 
@rihanna
98.6M followers

NASA 
@nasa
92.4M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.7M followers

KATY PERRY 
@katyperry
89.7M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
83.6M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.1M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
72.9M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.7M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
65.9M followers

Bill Gates 
@billgates
64.9M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
62.8M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.3M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

X 
@x
60.7M followers

