"आज नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह से माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री मनोहर लाल पंथ जी के साथ सुखद भेंट की!साथ ही उनसे निवेदन किया रक्षा विभाग की अनुपयोगी "272" एकड़ भूमि पड़ी हुई है जिसे जनपद के विकास हेतु हस्तांतरित कर दिया जाए!
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता सदस्य विधान परिषद/ प्रदेश उपाध्यक्ष/ निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय मानवेंद्र सिंह जी चौहान की पुत्री के विवाह समारोह में उपस्थित होकर बर बधू को उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं दी
भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आज राजकीय इण्टर काॅलेज ललितपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब के विचारों पर एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री भानू प्रताप वर्मा जी मौजूद रहे
तालबेहट में श्री राजेन्द्र अग्निहोत्री व संजीव अग्निहोत्री की माता जी श्रीमती कुसुम अग्निहोत्री का आकस्मिक निधन होने के उपरांत उनके आवास पर पहुँच कर परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
आज तहसील सभागार तालबेहट में बार संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह में स्नेह पूर्वक स्वागत से अभिभूत हूँ। में बार संघ के सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आज गोल्डन ड्राइव होटल में आयोजित जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर क द्वारा सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं स्नेह पूर्वक स्वागत करने पर में सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
तुवन मंदिर प्रागंण में श्री राम लीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ललितपुर द्वारा कैलासवासी पंडित रामस्वरूप देवालिया जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पंडित सुधीर रावत जी, व्यास जी, के द्वारा होने वाली भजन संध्या आयोजन में पहुंचकर भजन संध्या का धर्म लाभ लिया
सभी का आभार •
वर्ष 2025 में जनपद के समस्त 06 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में समाहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान 2025 का उद्घाटन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बरेली पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत कर कई सौगातों को जनता के लिए सौंपा।