बदरीनाथ धाम में दान चोरी के आरोप पर विवाद। भैरव सेना ने BKTC अध्यक्ष के कथित निजी सहायक पर FIR व निलंबन की मांग की। BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच समिति गठित होने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। #Breaking#News#India#Badrinath#BKTC#Uttarakhand#latestnews
#दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस के अनुसार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र में कथित तौर पर एक्सपायरी खाद्य उत्पादों की तारीख बदलकर बिक्री करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ। ₹20 लाख+ का माल जब्त, 7 गिरफ्तार। जांच जारी। #Delhi#BreakingNews#FoodSafety#LatestUpdate
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित तौर पर जुड़े 8 आरोपियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। सभी पर UAPA और BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
#GujaratATS#JaishEMohammed#BreakingNews#IndiaNews
https://t.co/yrFSbbW3fN
शामली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद गड्ढों का वीडियो वायरल हुआ। NHAI के अनुसार, स्थानीय कारणों से ड्रेनेज पूरा नहीं हो सका था, जिससे सड़क का हिस्सा प्रभावित हुआ। मरम्मत पूरी हो चुकी है, यातायात सामान्य है। #DelhiDehradunExpressway#Shamli#NHAI#latestnews
हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजस्थान के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे की वजह बताई जा रही है। #AtalTunnel#HimachalPradesh#RoadAccident
💔 Sarthak Mattoo Hit & Run Case: सार्थक मट्टू के माता-पिता ने भावुक वीडियो जारी कर बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से निष्पक्ष जांच व इंसाफ की अपील की। #SarthakMattoo#JusticeForSarthak#delhi
https://t.co/cM6YBfgzEz
जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख के रूप मे ं पदभार संभाला। उन्होंन े जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया। समारोह में अपने सेवानिवृत्त पिता और छोटे भाई को सलामी देन े का भावुक पल भी दिखा। #IndianArmy#ArmyChief
https://t.co/hNc3PF4ZtJ
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भालेसा क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और मलबे से कई सड़कें बंद। कई गांवों का संपर्क कटा। राहत एवं बचाव कार्य जारी, जबकि प्रशासन ने लोगों को पहाड़ी रास्तों और उफनते नदी नालों से दूर रहने की दी सलाह। #DodaCloudburst#JammuKashmir#BreakingNews
दिल्ली के उत्तम नगर में मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे एक तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियों और 75 से ज्यादा कर्मियों ने सुबह करीब 6:30 बजे आग पर काबू पा लिया। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। #DelhiFire#UttamNagar#BreakingNews
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं। लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। #Uttarakhand#Rain#Alaknanda#WeatherAlert
https://t.co/MG6myn79Pq
नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक अमृतकुंड में संरक्षण कार्य के दौरान वर्षों बाद शिवलिंग दिखाई दिया। ASI ने सफाई के लिए कुंड का पानी निकाला, जिसके बाद 65 फीट गहरे तल पर शिवलिंग के दर्शन हुए।
#Trimbakeshwar#Nashik#Shivling#ASI#Maharashtra
मसूरी में गुरुग्राम से आए एक पर्यटक व स्थानीय लोगों के बीच मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूध की क्रेट से हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और वाहन का चालान भी किया। #Mussoorie#Uttarakhand#ViralVideo