योग जोड़ता है तन, मन और आत्मा को,
धरती, आकाश और विराट ब्रह्माण्ड को ।
यह केवल व्यायाम नहीं, जीवन का अंतर्ज्ञान है,
स्वयं से स्वयं के मिलन का पावन अभियान है।
श्वास में संतुलन, विचारों में प्रकाश,
योग जगाता है भीतर का विश्वास।
जहाँ योग है, वहाँ स्वास्थ्य और शांति का वास है ,
यही है मानवता के उज्ज्वल भविष्य की आस है ।
“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ”
#अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस
#InternationalYogaDay
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi
“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”
इस विराट ब्रह्मांड में अनगिनत ग्रह, नक्षत्र और आकाशगंगाएँ हैं,पर जीवन को अर्थ देने वाली सबसे अद्भुत शक्ति — “माँ” है।माँ केवल जन्म नहीं देती,वह प्रेम से आत्मा को गढ़ती है, संस्कारों से भविष्य रचती है और अपने आशीर्वाद से जीवन को दिशा देती है।
जिस प्रकार पृथ्वी समस्त सृष्टि को धारण करती है,
उसी प्रकार माँ अपने हृदय में पूरे परिवार और संसार को समेटे रहती है।
“मातृ दिवस पर समस्त मातृशक्ति को नमन”
#अंतरराष्ट्रीयमातृदिवस
#InternationalMothersDay
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi
7th May — the birth anniversary of Rabindranath Tagore — has always been more than a date in history. It is a reminder of Bengal’s eternal soul: its poetry, intellect, courage and humanity.
And when history itself witnesses a change in the political and cultural currents of Bengal around this sacred time, it feels as though the universe is gently scripting the beginning of a brighter chapter.
From the land that gave the world Gurudev’s vision of freedom, beauty and universal harmony, may a new Golden Bengal arise — enlightened in thought, compassionate in spirit, fearless in action and prosperous in destiny
“Happy Ravindra Nath Tagore Anniversary week “
#रवीन्द्रनाथटैगोरजन्मदिवस
#RavindranathTagoreanniversary
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi #fyp
May this vibrant New Year bring prosperity like the golden harvests, harmony like the festive melodies, and joy that blossoms in every heart.
Let us celebrate the richness of our diverse traditions and step into the year ahead with positivity, gratitude, and togetherness.
#भारतीयत्योहार
#IndianFestival
#वैशाखी
#बिहू
#पोइलाबैसाख
#बिशु
#पुथांडु
#नववर्ष
#NewYear
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabad
रामनवमी मेरे लिए इसलिए भी विशेष है कि न केवल प्रभु राम का प्रादुर्भाव इस दिन हुआ वरन् मुझे भी उन्होंने आज के दिन धरती पर भेजा , सोचती हूँ ऐसा क्यों ,फिर समझ में आता है कि वो मेरे जीवन को भी उस संघर्ष से गुजारना चाहते थे जिससे मैं समाज में कुछ आदर्श स्थापित करूँ और संघर्ष की आग से तप कर उनकी विहंगम दृष्टि की एक झलक पा जाऊँ । मेरा रोम रोम उनकी इस
कृपा के आभार में डूबा हुआ है , कुछ पीड़ा , कुछ युद्ध जो मेरे हिस्से उन्होंने दिए आभार सहित लिए और उनके अनुसार तपी , जो बनी उनके आशीर्वाद से ,आपका आभार ये जीवन आपके नाम रस में डूबा रहे मेरे राम 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
मेरे राम के जन्म दिन की बधाइयाँ 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
“रामनवमी की अनंत शुभकामनाएँ”
#रामनवमी
#Ramnavami
#चैत्रनवरात्रि
#Chaitranavratri
#भारतीयपर्व
#IndianFestival
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi
“नव गति, नव लय, ताल-छंद नव,
नवल कंठ, नव जलद-मंद्र रव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को,
नव पर, नव स्वर दे!”
भगवती इस नव वर्ष पर सभी को नई ऊर्जा से ओत प्रोत करें 🙏🏻🙏🏻
“भारतीय नव वर्ष ,नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 की अनंत शुभकामनाएँ “
#भारतीयनववर्ष#BhartiyaNavVarsh
#विक्रमसंवत्२०८३
#VikramSamvat2083
#Jharkhandi_aadhiaabadi
#झारखंडी_आधीआबादी
स्त्री के लिए साभार
“तू चल अपनी चाल कि नदी भी बहने लगे तेरे साथ - साथ...
तू ठठाकर हँस कि बच्चे भी खिलखिलाने लगें तेरे साथ-साथ...
तू नाच कि पेड़ भी झूमने लगें तेरे साथ-साथ...
तू नाप धरती का कोना – कोना कि दुनिया का नक्शा उतर आए तेरी हथेली पर... “
स्त्री शक्ति के उत्सव की निरंतरता के साथ
“अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ”
#अंतराष्ट्रीयमहिलादिवस
#Internationalwomensday
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi
“May the year ahead bring peace, good health, happiness, and prosperity to all, and strengthen our collective resolve to build a stronger and developed India “
“Happy New Year“
#नववर्ष#NewYear#झारखंडी_आधीआबादी#Jharkhandi_aadhiaabad
ज्योतिर्मय बने जीवन के हर कोने,
मन में प्रेम, करुणा और श्रद्धा के दीप जलें।
देव दीपावली पर भगवान शिव के चरणों में दीप जलाएँ ,
गुरु नानक देव जी के सबद जीवन को दिशा दें ।
“देव दीपावली,गुरु परब ,कार्तिक पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएँ“
#देवदीपावली#Devdeepawali#गुरुपरब#GuruParab
#कार्तिकपूर्णिमा
#KartikPurnima
#भारतीयउत्सव
#IndianFestival
#झारखंडी_आधीआबादी
#Jharkhandi_aadhiaabadi