प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा)-jansuraaj party
Director श्री गोबिंद कैटरर्स
Member at Sikh Gurudwara Prabandak Committe-Bihar
मीडिया प्रभारी गुरुद्वारा कमिटी, भागलपुर
“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद आज जन सुराज पार्टी की पर्यवेक्षक (Observer) बैठक में शामिल होने का अवसर मिला।
बांका ज़िले के लिए मुझे पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मनोज भारती जी द्वारा बुलाई गई, जिसमें जन सुराज पार्टी के सभी शीर्ष मार्गदर्शक, वरिष्ठ मेंटर्स एवं सभी ज़िलों के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
@ManojBhartiJSP@jansuraajonline@PrashantKishor
Why the train 13401 intercity express is delaying with the reason travelling from bhagalpur to patna ,as there is no disturbance,with the reason train has delayed 2 hours ,many of the passengers miss their flights ,offices,and regular hospital checkup
@indianrail@RailMinIndia@RailwaySeva
हार से यात्रा शुरू होती है, खत्म नहीं।
आज बिटारवा आश्रम, चंपारण से मौन व्रत के साथ एक नई लड़ाई शुरू हो रही है।
प्रशांत किशोर जी ने फिर साबित किया है कि असली जीत मैदान में उतरने वाले की होती है।
महाभारत के अभिमन्यु की तरह—रास्ता कठिन हो सकता है, घेरा मजबूत हो सकता है,
लेकिन जो भीतर से निडर हो, जो संकल्प ले चुका हो,
उसे कोई चक्रव्यूह रोक नहीं सकता।
बिहार के लिए यह सफर सिर्फ राजनीति नहीं—एक प्रण है, एक विश्वास है, एक बदलाव की शुरुआत है।
आज से कदम फिर जमीन पर हैं, दिल फिर जनता के बीच है, और नज़रें फिर बिहार की नई किस्मत पर।
हार आई थी—पर हार मानने को नहीं।
लड़ाई जारी है—और मंज़िल बिहार की जीत है।
यही जज्बा, यही ऊर्जा, यही नई कहानी है।
बिहार बदलेगा
@highlight
प्रशांत किशोर जी एवं हम जनसुराजीयों के प्रयासों में कभी कोई कमी नहीं रही।
आज एक बिहारी होने के रूप में बहुत दुख होता है कि इतनी मेहनत, ईमानदारी और पारदर्शिता के बावजूद भी हमलोग जनता में विश्वास पैदा नहीं कर पाए,
शायद इस बार जनता हमलोगों की बातों को पूरी तरह भरोसे के साथ नहीं समझ पाई,
जनसुराज जैसी साफ़, मजबूत और जनता-केन्द्रित विचारधारा आज किसी अन्य दल में मिलना मुश्किल हीं नहीं नामुमकिन है।
मैं जनसुराज और प्रशांत जी की ईमानदार कोशिशों को दिल से सलाम करता हूँ।
और एक सच्चाई यह भी है कि—
हमलोगों ने ही बिहार में रोजगार, पलायन, शिक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, युवा रोजगार व स्वरोजगार जैसे मुद्दों को फिर से राजनीतिक विमर्श का केंद्र हीं नहीं बनाया बल्की भाजपा जैसे पार्टियाँ जो सिर्फ हिंदू मुस्लिम करने के लिए कुख्यात रही है उसको भी उक्त मुद्दे पर चुनाव लड़ने पर मजबूर कर दिया ,
हमलोगों ने शिक्षा और रोजगार को प्राथमिक मुद्दा बनाकर बिहार की राजनीति को एक नई दिशा दी।
यही कारण है कि आज बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियाँ फिर से इन मूल मुद्दों पर बात करने को मजबूर हुई हैं —
लेकिन इसके बावजूद भी—
यह हार प्रशांत जी की हार नहीं है, यह एक अच्छे और सच्चे इंसान की हार जैसी महसूस होती है।
उन्होंने बिहार में जो अलख जगाई है, वह आज भी जिंदा है और जनता धीरे-धीरे उसके मूल्य को भी समझेगी
यही भरोसा है, यही उम्मीद है।मैं सरदार हर्षप्रीत सिंह प्रशांत किशोर जी के साथ था,मैं प्रशांत किशोर जी के साथ हूँ,मैं साथ खड़ा रहूँगा 🤝
जय बिहार जय जय बिहार
आने वाला 11 नवंबर आपके भविष्य का दिन है।
आपका एक-एक वोट विकास, शिक्षा, रोजगार और ईमानदारी की सरकार चुन सकता है।
📅 11 नवंबर को मतदान अवश्य करें।
आपका वोट — आपकी ताकत है,
🙏 11 नंबर पर बटन दबाएं, उज्जवल भविष्य चुनें।
आइए, मिलकर एक नई शुरुआत करें!
निवेदक :-
*सरदार हर्षप्रीत सिंह*
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रेष नेतृत्व का बेवजह गिरफ्तारी के विरोध में भागलपुर जिला में पुतला दहन।
जय बिहार