अपने 12 साल के लाल की निर्जीव देह को छाती से चिपटाए विलाप कर रही माँ को थप्पड़ मारने वाले संवेदनाहीन प्रधान आरक्षक को सिर्फ लाइन हाज़िर करना पर्याप्त नहीं है। इसकी बर्ख़ास्तगी होनी चाहिए गृहमंत्री @drnarottammisra जी। घटना शहडोल के जैतपुर की, जहां सांप के काटने से मृत बालक को गोद में लिए माँ पोस्टमार्टम के छोड़ नहीं रही थी तो पुलिसकर्मी ने तमाचा जड़ दिया।