दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अतिक्रमण हटाया, जेसीबी से कार्रवाई
नई दिल्ली: भारतीय अधिकारियों ने चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अनधिकृत ढांचों और अतिक्रमण को हटा दिया है। कार्रवाई में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया।
हाई कमीशन के वीजा सेक्शन के पास लगी बैरिकेडिंग, ट्रैफिक बोलार्ड, कतार प्रबंधन के अस्थायी ढांचे और अन्य संरचनाओं को हटाया गया। अधिकारी सूत्रों के अनुसार, ये ढांचे मिशन की स्वीकृत सीमा से बाहर बने थे।
यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाए जाने के तीन दिन बाद हुई है। इसे राजनयिक जवाबी कदम के रूप में देखा जा रहा है। हाई कमीशन का मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर सुरक्षित रहा।
दिपके जाएगा पंजाब? AAP सरकार में पंजाब के सरकारी स्कूलों की हालत पर उठे सवाल, ‘School Thik Karo’ अभियान को पंजाब आने की चुनौती
सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया जा रहा है कि पंजाब में चुनिंदा स्कूलों को मॉडल के तौर पर पेश कर उनका प्रचार किया गया, जबकि राज्य के कई अन्य सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इस बीच सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए ‘School Thik Karo’ अभियान चला रहे अभिजीत दीपके से भी सवाल किया जा रहा है, क्या उनका अभियान पंजाब के सरकारी स्कूलों का भी जमीनी ऑडिट करेगा?
तेजस्वी के छात्र मुद्दों वाले मार्च में उल्टा तिरंगा, प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को टोका
पटना: छात्र समस्याओं, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले गए आरजेडी के लोकभवन मार्च के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ प्रदर्शनकारी तिरंगे को उल्टा पकड़े नजर आए, जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पटना सदर एसडीएम कृतिका ने प्रदर्शनकारियों को तिरंगा सही तरीके से पकड़ने और उसे जमीन या कीचड़ से न छूने देने की हिदायत दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की भी याद दिलाई।
@Sankochii@neha_laldas आडवाणी ने BJP को ऊपर किया अब BJP नीचे गिरेगी रसातल में जाएगी। अटल आडवाणी ने कमल खिलाने का काम किया अब कमल मुरझाने का काम किया जा रहा है।
बिहार की सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाओ, 1 लाख व्यूज पर मिलेंगे 10 हजार रुपये
बिहार कैबिनेट ने बुधवार को सोशल मीडिया नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर वीडियो बनाने वाले एम्पैनल्ड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को व्यूज के आधार पर अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।
एक लाख व्यूज से अतिरिक्त हर 1 लाख व्यूज पर 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। एक वीडियो के लिए अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये तय की गई है। यह भुगतान वीडियो पब्लिश होने के 30 दिन बाद व्यूज की गणना के आधार पर होगा।
यह सुविधा सिर्फ उन क्रिएटर्स के लिए है, जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नियमों के तहत सूचीबद्ध हैं। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। नियमों में फॉलोअर्स की समय-समय पर जांच का प्रावधान भी शामिल है।
(स्रोत: कैबिनेट निर्णय एवं आधिकारिक जानकारी)
हेट स्पीच केस में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने कथित हेट स्पीच मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने यह कार्रवाई मामले में जारी समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने के बाद की।
यह मामला अगस्त 2025 में नदिया में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को लेकर मोइत्रा की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। आरोप है कि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया।
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसी प्रकरण से जुड़े पुलिस मामले में मोइत्रा को 5 अक्टूबर 2026 तक सख्त कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण दिया था, बशर्ते वह जांच में सहयोग करें। मोइत्रा 14 अगस्त को पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश भी हुई थीं।
(संलग्न वीडियो जनवरी 2026 की है।)
शिलांग में KSU की बाइक रैली हिंसक, नेताजी और विवेकानंद की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त
मेघालय की राजधानी शिलांग में बुधवार को खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) द्वारा आयोजित ब्लैक-फ्लैग बाइक रैली हिंसक हो गई। रैली के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तोड़ी गई और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के कांच के आवरण को नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, आरआर कॉलोनी में नेताजी का बस्ट उतारकर सड़क पर फेंका और लात मारी गई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के ग्लास फ्रेम को भी क्षति पहुंचाई गई। रैली के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई, कम से कम दो सरकारी वाहनों में आग लगाई गई और आम राहगीरों पर भी हमला हुआ। एक परिवार की कार पर हमला होने और उसमें सवार महिला व बच्चों के घायल होने की भी खबर है।
KSU ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों (भर्ती सुधार, प्रवासी मजदूर अधिनियम, मेघालय रेसिडेंट्स सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्ट आदि) को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। मांगें पूरी न होने पर रैली निकाली गई थी।
पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए और KSU के तीन वरिष्ठ नेताओं (जिनमें अध्यक्ष भी शामिल) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
UP में तेजी से बढ़ रही है 'गो-इकोनॉमी', दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन
गोमूत्र से बन रहे हैं शैम्पू, साबुन और अर्क, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर में भी हो रहा है उपयोग
UP सरकार की मदद से कैसे बढ़ रही है राज्य की गो-इकोनॉमी? समझा रही हैं @Saumyasuniverse
₹39 करोड़ की लागत और 20 दिन में गिट्टियां बाहर, ठेकेदार ने पुल पर तारकोल लगाया था या काजल का टीका?
राजस्थान सरकार और रेलवे ने बजट तो पूरा पचा लिया, लेकिन पुल ऐसा बनाया कि मानसून आते ही भ्रष्टाचार की परतें उधड़कर सामने आ गईं।
अगर आरोप लगाने वाला और आरोपी, दोनों एक ही जाति से हों, तो जाति के नाम पर बना पूरा नैरेटिव कहाँ खड़ा होता है?
क्या कानून का इस्तेमाल न्याय के लिए होना चाहिए या settlement के लिए?
और लाओ BJP..
उड़ीसा में जातिवादी BJP ने अपना खेल शुरू कर दिया है।
ओडिशा सरकार ने "बिदेश शिक्षा वृत्ति" नाम से एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत SC ST ke विद्यार्थियों को विदेशी संस्थानों और विश्वविद्यालयों से पोस्टग्रेजुएट तथा Ph.D. करने के लिए पैसा मिलेगा ..
यह पैसा सामान्य वर्ग और ओबीसी वाले कमाएंगे और सरकार अपने लोगों पर खर्च करेगी..
जय भीम, जय फूले, जय पेरियार, जय मोदी..
गोंडा में बुर्का पहनकर छात्राओं के डांस पर विवाद, दोनों समुदायों ने जताई आपत्ति; स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी
गोंडा, उत्तर प्रदेश: गणतंत्र दिवस के एक स्कूल कार्यक्रम में कुछ छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने प्रस्तुति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगी और शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए।
यह घटना 26 जनवरी 2026 की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे “स्कूल सील” किए जाने वाली घटना से जोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि स्कूल सील होने का मामला अगस्त 2026 में गोंडा के एक अन्य निजी स्कूल से जुड़ा था।
अयंगर योग के संस्थापक एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित योग गुरु बी. के. एस. अयंगर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उन्होंने अष्टांग योग के आसनों और प्राणायाम को जिस सूक्ष्मता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुशासन के साथ प्रतिपादित किया।