अयोध्या में बना भव्य राम मंदिर की आड़ में अगर आस्था से ठगी और अपनी राजनीति चमकाने का ही जरिया बनकर रह जाए
तो राम-द्रोह का यह अक्षम्य अपराध मारीच और कालनेमि से भी अधिक भयावह है।
#rammandirchori
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हर नए खुलासे के साथ सवाल और गंभीर होते जा रहे हैं।
अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महाकुंभ के दौरान संगठित तरीके से चढ़ावे की चोरी को अंजाम दिया गया। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रस्ट की सिफारिश से अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया, लेकिन जिन लोगों को करोड़ों रुपये का चढ़ावा गिनने की जिम्मेदारी दी गई, उन्हें न बैंकिंग का अनुभव था और न ही कैश काउंटिंग का। बताया गया कि वे पहले हाउसकीपिंग का काम करते थे।
अगर यह सब ट्रस्ट की जानकारी और सिफारिश से हुआ, तो जवाबदेही किसकी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस मामले पर कब बोलेंगे? ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और आखिर दोषियों को कौन बचा रहा है?
श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके नाम पर जुटाई गई श्रद्धा और चढ़ावे में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा अधर्म है।
छत्तीसगढ़ की लोक कला पंडवानी को वैश्विक पटल पर अमिट पहचान देने वालीं महान कलाकार, पद्मविभूषण तीजन बाई जी का देहांत अत्यंत दुखद और अपूरणीय है।
छत्तीसगढ़ की माटी सदैव आपकी कला और आपके योगदान से महकती रहेगी।
विनम्र श्रद्धांजलि 💐
डबल इंजन सरकार
गरीबों पर प्रहार!!
रायपुर के नकटी गांव में गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायकों का आवास बनाना एक क्रूरता भरा कृत्य है.
हम सब इसका विरोध करते हैं. अगर विधायकों का आवास बनाना ही है तो नया रायपुर में बहुत जगह है, सरकार वहाँ भी बना सकती है.
भाजपा के इस जनविरोधी महापाप के खिलाफ हम सब खड़े हैं.
सबका साथ सबका विकास वाले आज सबका एक साथ सर्वनाश करने पर तुले हैं। जनता सब देख रही है और इसका जवाब भी अपने तरीके से देगी।
वीडियो क्रेडिट : विभिन्न छत्तीसगढ़ मीडिया परिवार
अयोध्या के कई घरों में बुलडोजर चलाया गया था मंदिर कारीडोर बनाने के लिए,
तो अब राम मंदिर के चढ़ावा चोरों के घर भी बुलडोजर चलना चाहिए ।
#RamMandirCase#rammandirchadhavachor
कबीरा कुंआ एक हैं, पानी भरैं अनेक।
बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।।
हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग के पुरोधा व समाज सुधारक संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
#kabirdasjayanti#kabeerdasjayanti
हूबनाथ पांडेय की कविता- “गिरो” - राजेंद्र गुप्ता जी की ज़ुबानी
गिरो
गिरो कि अभी और गिरने की संभावनाएं भरपूर हैं
इतना गिरो कि गुरुत्वाकर्षण बल भी शर्म के मारे गिर पड़े
अभी तो गिरने की शुरुआत है
गिरने के अपने सामर्थ्य पर भरोसा गिरने मत दो
सारा विश्व तुम्हारा गिरना देख रहा है
और ख़ुद न गिर पाने पर अफ़सोस कर रहा है
गिरो !
पर अकेले मत गिरो
रुपए के साथ गिरो
चरित्र के साथ गिरो
गर्व के साथ गिरो
कि एक तुम्हीं हो
जिसमें गिरने का इतना साहस है
उस साहस के साथ गिरो
बेशर्मी के साथ गिरो
बेदर्दी के साथ गिरो
कि दुनिया तुमसे गिरना सीख रही है
किसी एक ही मामले में सही तुम्हें विश्वगुरु होने से कोई रोक नहीं सकता
आनेवाली पीढ़ियां तुम्हारे गिरने में
अपने गिरने की संभावनाएं तलाशेंगी
वे तुमसे भी ज़्यादा गिरने का पराक्रम करेंगी
उनके पराक्रम पर यकीन करते हुए
ज़रा और ज़ोर से गिरो
थोड़े शोर से गिरो
चारों ओर से गिरो
निपट भोर से गिरो
और गिरते रहो, गिरते रहो
यह सच है
कि इससे पहले
तुम्हारी तरह कोई नहीं गिरा
इसका कोई नहीं गिला
बल्कि तुम्हें तो ख़ुश होना चाहिए
कि सदियों से खड़े समाज को
तुम गिरना सिखा रहे हो
एक ही जगह खड़े खड़े
लोग जड़ हो गए थे
उन्हें जड़ से तुम्हीं हटा रहे हो
यह कोई आसान काम नहीं
जो तुम ज़माने को बता रहे हो
कि जो गिरने में असमर्थ हैं
वे तुम्हारी आलोचना करेंगे
तुम्हारी निंदा करेंगे
इन सबसे घबराना नहीं
गिरने से डगमगाना नहीं
आज तक जो कुछ न गिरने के लिए प्रतिबद्ध था
वह सब लेकर गिरो
धर्म लेकर गिरो
कर्म लेकर गिरो
देश लेकर गिरो
भेस लेकर गिरो
पेड़ लेकर गिरो
रेंड़ लेकर गिरो
पानी लेकर गिरो
पहाड़ लेकर गिरो
सावन लेकर गिरो
अषाढ़ लेकर गिरो
प्रकृति लेकर गिरो
संस्कृति लेकर गिरो
विकृति लेकर गिरो
ओ वर्तमान सदी के महानतम महापुरुष
पूरी कायनात को दिखा दो कि तुम और कितना गिर सकते हो
कल हो सकता है
कि तुम्हारा गिरना देखकर ही
लोगों में उठने की कामना जाग उठे
आनेवाली पीढ़ियों को उठने का अर्थ बताने
के लिए
कम और ज़्यादा गिरने का फ़र्क बताने के लिए गिरो!
बिना किसी की फ़िक्र
सिर्फ़
और सिर्फ़
गिरो!
गिरते रहो!
जब तक
गिरने की प्रक्रिया
निष्क्रिय न हो जाय !!!
गिरो! गिरो! गिरो!
प्रभु राम के मंदिर में करोड़ों का घोटाला करने के बाद अब खबर आ रही है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय ने इस्तीफ़ा दे दिया है. मतलब वह झोला उठा के निकल लिए हैं
लेकिन चपत लगाने के बाद वह इतनी आसानी से निकल नहीं सकते, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए
क्योंकि उनका इस्तीफा इस बात का सबूत है कि राम मंदिर में चढ़ावे की भयंकर चोरी हुई है और चंपत राय सिर्फ इस्तीफा देकर बचने में लगे हैं.
पहले दिन से पूरा तंत्र चंपत राय और चोरों के गुट को बचाने में लगा रहा.
SIT की जांच भी लीपा पोती करने के लिए ही कराई गई, ताकि चोरों को समय मिल जाए और माल ठिकाने लगा दिया जाए.
बहुत से लोग बता रहे हैं कि उन्होंने मंदिर में चढ़ाने के लिए सोना चांदी चंपत राय को दिया, लेकिन आज तक उसकी कोई रसीद उन्हें नहीं मिली. ये बताता है कि इस चोरी का कितना बड़ा लेवल है.
करोड़ों हिंदुओं की आस्था उनके चढ़ावे में घोटाला महापाप है. जिसकी सजा सिर्फ इस्तीफा नहीं हो सकता है. इस पूरे प्रकरण की अच्छे से जांच होनी चाहिए. चंपत राय पर भी FIR होनी चाहिए.
यह पूरा ट्रस्ट भी भंग किया जाना चाहिए - क्योंकि चोरी तो हुई है
इसके अलावा राम मंदिर में शिलान्यास से लेकर उद्घाटन, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण करने वाले नरेंद्र मोदी चुप नहीं रह सकते
इस महापाप, इस चंदा चोरी पर आपको बोलना ही पड़ेगा
प्यादों के पीछे छुपने से काम नहीं चलेगा
राज्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाली साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
#RaniDurgavati
छत्तीसगढ़ को उद्योगपतियों के हवाले नहीं करने देंगे । किसानो की जमींन को सौंपने नहीं देंगे ।
किसानो के हक के लिए @bhupeshbaghel जी लड़े है और लड़ते रहेंगे ।
देश और प्रदेश संविधान से चलेगा.
अगर नियम-क़ानून को ताक पर रखकर जनता को परेशान किया जाएगा तो कांग्रेस का एक-एक बब्बर शेर वहाँ खड़ा मिलेगा.
तिल्दा में न्याय की लड़ाई में शामिल हुए कांग्रेस के सभी बब्बर शेर साथियों का आभार.
लड़ेंगे-जीतेंगे.
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम अल्दा, देवरी के किसानो के जल जमीन को छीनने के विरोध में पूर्व सीएम श्री @bhupeshbaghel जी ने हजारों ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर FIR दर्ज करवाया ।
हिंदू जगाने वालों ने असल में हिंदुओं को सुला दिया है,
वरना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर से 200 करोड़ की चढ़ावा चोरी की खबर पर हिंदू खामोश नहीं बैठता ।
#योग संगीत की तरह है!
शरीर की लय, मन की मधुरता,
आत्मा के सद्भाव मिलकर,
जीवन को एक सुर में पिरोते हैं!
योग दिवस पर नगर पंचायत पलारी द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर में शामिल हुआ। आप सबके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#InternationalYogaDay
जिसे शौक़ नहीं है मुरझाने का, मैं उस गुल के साथ खड़ा हूँ
कैसा भी दौर आये लेकिन, मैं राहुल के साथ खड़ा हूँ
मान. श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ
@priyankagandhi@INCIndia