आज हरियाणा जनसेवक पार्टी के महम कार्यालय पर खेलो इंडिया के तहत नार्थ ज़ोन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कबड्डी में कांस्य पदक जीतने पर नितेश कुमार और विजय गोयल का ज़ोरदार स्वागत किया गया तथा सभी लोगों ने भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
कल हरियाणा जनसेवक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी संत गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती के शुभ दिन के मौक़े पर गाँव मदीना, गाँव भैणी भरों और गाँव निदाना के दादा दियाला मंदिर भंडारा में सम्मिलित हुई और गुरू रविदास जी के आदर्श विचारों को लोगों तक पहुँचाया।
आज गांव बहलबा में शहीद संदीप मलिक जी की याद में आयोजित द्वितीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विश्वा कुण्डू जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचकर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
आज गाँव मिर्ज़ापुर खेड़ी में हरियाणा जनसेवक पार्टी के छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मलिक जी की शादी में पहुँचकर उन्हें नये वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
आज महम चौबीसी चबूतरा में 6th ओपन मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एंड फ़िज़िक चैंपियनशिप में विश्वा कुण्डू जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा सभी पहलवान भाईयों को पुरस्कार देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
मुझे तो बीजेपी वाले भी टिकट देने को तैयार है,कॉंग्रेस वाले भी टिकट देने को तैयार है।अगर चाहता तो मैं भी मंत्री बनकर लाखों करोड़ों कमा सकता था।लेकिन मैंने भाजपा का मंत्री पद ठुकरा दिया क्योंकि मैं उस मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बन सकता जिसमे किसान भाईयों का गला काटने की नीति बनती हो
आपके बेटे ने आपके आशीर्वाद से जो 9 साल पहले जो संकल्प लिया था सभी संकल्प को पूरा करने का काम कर रहा हूँ। अब तक महम हल्के की 3000 से ज़्यादा बेटियों को आशीर्वाद देने का काम कर चुका हूँ। बेटियों की शिक्षा के लिए घर से कॉलेज तक सुरक्षित बस सेवा चालू है।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
आज #हरियाणा_जनसेवक_पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी के हल्का जुलाना के गाँव ब्राह्मणवास,देवरड, राजगढ़,गढ़वाली,बखता खेड़ा में पहुँचने पर लोगों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने लोगों के द्वारा दिये गये इस स्नेह व प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया
जब भी किसी ग़रीब आदमी ने मेरे घर पर आकर कहा है कि मेरा इलाज करवा दो, तो मैंने इलाज करवाया है इन 9 सालों में। क्योंकि आज अस्पतालों में ना डॉक्टर है, ना दवाई है। इसीलिए आज व्यवस्था परिवर्तन करने की ज़रूरत है।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
HSSC भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहाँ नौकरी उसी को मिलती है जिसके पास सूटकेस होता है।
4.5 साल बाद बाद परीक्षा परिणाम आता है, जहां पर कट ऑफ से कम नंबर पाने वाले का चयन होता है और कट ऑफ से ज़्यादा नंबर पाने वाले को बाहर कर दिया जाता है। HSSC के पोर्टल की कमी की वजह से आज छात्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो गये है।
सरकार तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेकर जाँच करे और पास हुए सभी छात्रों को नौकरी दें।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
https://t.co/ffDPST2Qxr
आज हल्का जुलाना के पौली, हथवाला, अकाल घागर, लजवाना कलाँ व लजवाना खुर्द गाँवों में हरियाणा जनसेवक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी ने 18 फ़रवरी को #जनसेवा_मिशन_2024 के तहत होने वाली जुलाना रैली के लिए जन संपर्क किया।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
आज हरियाणा जनसेवक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी ने 18 फ़रवरी को जुलाना में होने वाली रैली के लिए हल्का जुलाना के मालवी, झमोला, करेला, देशखेड़ा और कमाचखेड़ा गाँवों में जनसंपर्क किया।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
बेटियों की शिक्षा के लिए व जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाती हुई हरियाणा जनसेवक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी ने हल्का महम के गाँव भराण में एक और निःशुल्क (23वीं) बस का शुभारंभ किया।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी
पढ़ेंगी बेटियाँ, बढ़ेंगी बेटियाँ
जनसेवा की सोच की भावना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा जनसेवक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कुण्डू जी ने आज महम हल्के के भराण गांव की बेटियों की माँग पर शिक्षा को नया आयाम देने के लिए 23वीं बस को हरी झंडी दिखाई।
#हरियाणा_जनसेवक_पार्टी