Working with @MEIL_Group | Nagpur | Associate Manager Account ! Tweets are personal | learner | बिहारी हूँ| भूमिहार ब्राह्मण होने पर गर्व है !! madhubani,bihar
या देवी सर्वभूतेषु सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
नवरात्रि के पावन अवसर पर नवम दिन देवी माँ सिद्धिदात्री की उपासना का विशेष महत्व है। यह देवी दुर्गा का नवम स्वरूप हैं, जो अपने भक्तों को समस्त सिद्धियाँ, ज्ञान और आत्मिक शक्ति प्रदान करती हैं।
माँ सिद्धिदात्री कमलासन पर विराजमान होकर चार भुजाओं में शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण करती हैं। इनकी आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और साधक को आध्यात्मिक पूर्णता की प्राप्ति होती है।
माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सिद्धि का वास हो।
#RSS को प्रतिबंधित करने और उसकी गतिविधियों पर रोक लगाने के कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के षडयंत्र को हाई कोर्ट ने नाकाम कर दिया। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि ये संवैधानिक अधिकार किसने दिया ?
कोर्ट के आदेश के बाद संघ प्रार्थना की ये पंक्तियां बरबस ही याद आ गईं :
"विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर्, विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं, समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्॥"
इसका अर्थ है ;
संगठन की एकता और विजय शक्ति को देश के धर्म की रक्षा करने और राष्ट्र को उसके सर्वोच्च गौरव तक पहुँचाने में सक्षम बनाया जाए।
कल की विजयादशमी संघ की जीवन यात्रा में एक विशेष विजयादशमी है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूर्ण करते हुए अपने राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ को यहां तक पहुंचाते हुए, कल 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संघ ने 100 विजयादशमी देखी हैं।
इस संदर्भ में भारत सरकार ने विशेष रूप से सरकार और देश का नेतृत्व कर रहे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के इस विशेष अवसर पर डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय किया।
यह स्वाभाविक रूप से संघ के स्वयंसेवकों, समाज व राष्ट्र प्रेमी जनता के लिए एक सहज आनंद का विषय है। देश में और विश्व भर में फैले संघ के सभी स्वयंसेवक, कार्यकर्ताओं की ओर से मैं भारत सरकार को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं।
सरकार की एक सत्परंपरा दशकों से चलती आई है। देश समाज में किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले राष्ट्र के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था या अभियान, ऐसे जो भी हैं उनको समाज के तरफ से एक मान्यता, एक गौरव, सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए समाज की दृष्टि से देने का यह कार्य भारत सरकार करते आई है। इसी सत्परंपरा के रास्ते पर आज संघ के शताब्दी वर्ष में इस कार्य को समस्त भारत की जनता की ओर से भारत सरकार ने एक प्रतिनिधि बनकर संघ के कार्य को मान्यता दी, गौरव दिया, ऐसा मैं मानता हूं।
- दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#OnRSS #RSS100Years