मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) 2023 के अंतिम परिणाम में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
⚠️ सावधान रहें ऐसी कोचिंग से! ⚠️
कोटा के केशवपुरा चौराहे पर स्थित राजधानी फाउंड कोचिंग के संस्थापक जितेंद्र यादव ने बच्चों से पूरी फीस लेकर सिर्फ 4 महीने पढ़ाया और फिर जयपुर ब्रांच जाकर बच्चों को बीच में ही छोड़ दिया।
हर बच्चे ने ₹12,000 फीस दी थी, वादा किया गया था कि एग्जाम तक क्लास चलेगी (8 मार्च 2026 तक) — लेकिन बीच में ही पढ़ाई रोक दी गई।
जब बच्चों ने कहा कि “सर, दोबारा आकर पढ़ा दीजिए,” तो उन्होंने फीस लौटाने से भी इनकार कर दिया, और पढ़ाने से भी।
मजबूर होकर बच्चों ने केशवपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
अब उसी जगह पर किसी और कोचिंग का बोर्ड लगा दिया गया है — सीकर इंस्टिट्यूट — जो बच्चों से फिर ₹3000 मांग रही है।
सोचिए…
जिन बच्चों ने एक बार फीस देकर मेहनत से पढ़ाई शुरू की, आज वो आर्थिक शोषण और मानसिक तनाव झेल रहे हैं।
कई बच्चे डिप्रेशन में चले गए हैं, क्योंकि उनका सपना और मेहनत दोनों अधर में लटक गए हैं।
🙏 इसलिए मेरा सभी छात्रों से निवेदन है —
ऐसी कोचिंग से सावधान रहें जो आपके सपनों के साथ खिलवाड़ करती हैं।
भरोसा कोचिंग पर नहीं, अपने खुद के मेहनत और आत्मविश्वास पर करें।
क्योंकि – “किसान का बेटा जब ठान ले, तो खुद अपनी कोचिंग बन जाता है।” 🌾💪
🎯 सच्चाई और शिक्षा — दोनों साथ चलनी चाहिए!
राजस्थान के जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU) के कुलपति डॉ. बलराज सिंह जी का निलंबन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
इसमें न कांग्रेस का हाथ है, न बीजेपी का —
ये केवल कृषि छात्रों और किसान परिवारों के भविष्य का सवाल है।
हम सभी को ये समझना होगा कि यह फैसला राजनीतिक द्वेष से नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय और कृषि शिक्षा के हित में लिया गया है।
अगर डॉ. बलराज सिंह जी सच्चे और ईमानदार हैं,
तो जांच में सत्य ज़रूर सामने आएगा और उन्हें न्याय मिलेगा।
लेकिन अगर उन्होंने गलत किया है,
तो उन्हें सज़ा भी मिलनी चाहिए —
क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है।
SKNAU जोबनेर में सैकड़ों किसान परिवारों के बेटे-बेटियाँ पढ़ रहे हैं।
उनका भविष्य, उनकी शिक्षा और उनका आत्मविश्वास
किसी एक व्यक्ति के गलत फैसलों की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।
हम चाहते हैं कि वहाँ ऐसा कुलपति आए
जो वास्तव में कृषि, शिक्षा और नैतिकता का प्रतीक हो —
जो छात्रों के सपनों को दिशा दे,
न कि विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुँचाए।
👉 हमारी मांग बस इतनी है कि
सरकार और जांच समिति पूरी निष्पक्षता से काम करे,
और जो सही है — उसी का साथ मिले।
कृषि छात्रों की आवाज़ यही कहती है —
“ईमानदार व्यक्ति लौटे, भ्रष्टाचार जाए!”
क्योंकि शिक्षा तभी पवित्र होगी,
जब सत्ता नहीं, सत्य हावी होगा। 🌾✊
राजस्थान के जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बलराज सिंह जी को उनका कार्यकाल पूर्ण होने से 7 दिवस पर द्वेषता की भावना से निलंबित करना पुनः यह साबित करता है कि BJP के नेतृत्व वाली सरकारों में हमेशा उच्च पदों पर बैठे किसानों के बेटों को हमेशा भेदभाव वाले नजरिए से देखा है | कल सैकड़ों किसानों ने मुझे ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग रखी ,मैं राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय का ध्यान इस मामले की तरफ आकर्षित करते हुए यह अवगत करवाना चाहता हूं कि इस मामले पुनः विचार कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि शोध क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व प्रोफेसर बलराज सिंह जी को पुन: बहाल करें ,मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका पुन: वीसी बनने के पैनल में नाम था इसलिए कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत इस इस मामले में राजभवन को गुमराह किया है |
@RajBhavanJaipur @ChouhanShivraj@RajCMO@AgriGoI
भारत की आत्मा गाँवों में बसती है, लेकिन गांवों के दिल में छिपा हुआ है घाव – मेढ़ काटकर खेत कब्ज़ा करना और रास्ता रोकना बन गया है ग्रामीण समाज का ज़हर।
भारत के अधिकतर गाँव आज एक अनदेखी बीमारी से जूझ रहे हैं। अपने ही समाज के लोगों एवं पड़ोसी द्वारा मेढ़ काटकर ज़मीन पर कब्ज़ा करना, गली या मुख्य मार्ग पर बाउंड्री बनाना, कंटीले तार एवं झाड़ियाँ खड़ी करना, रास्ते पर कभी पेड़ लगाकर तो कभी अन्य कोई गैर उपयोगी चीजें रखकर रास्ता रोकना, और दूसरों के द्वार के सामने कूड़ा या मवेशी बाँधकर परेशान करना।
ये हर प्रदेश के अधिकतर गाँव में दिखने वाली छोटी हरकतें अब बड़ी सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। लोग चुप रहकर खुद पर हो रहे उत्पीड़न को सहते रहते हैं ताकि अपने ही समाज के लोगों/ पड़ोसियों से झगड़ा न बढ़े, लेकिन इसी चुप्पी से दबंगों एवं कब्ज़ेदारों का हौसला बढ़ता है और धीरे-धीरे सार्वजनिक रास्ते निजी हक में बदलते जाते हैं।
कई जगह एंबुलेंस तक गाँव में नहीं पहुँच पाती, शादी में लड़की की विदाई के लिए कार जैसे छोटे वाहन तक नहीं आ पाते है, बरसात के महीनों में बच्चे स्कूल जाने में कठिनाई झेलते हैं– कब कौन सा कीचड़ लबेडे मवेशी पूंछ मारकर उनके चमकते कपड़े पर नेपाल का नक्शा न बना दे इस बात का डर उन्हें घर से निकलते ही सताने लगता है, बुजुर्ग/ बीमार और महिलाएँ रोज़ इस उत्पीड़न से परेशान होती रहती हैं।
इसमें भी सबसे दुखद यह कि गाँव के विकाश हेतु चुनी गई पंचायतें दबाव या वोट बैंक की राजनीति के कारण न तो कोई कड़ा फैसला ले पाती है और न ही ऐसी समस्याओं को गंभीरता से लेती हैं। साथ ही, प्रशासनिक स्तर पर शिकायत करने के बाद पुलिस/ प्रशासन अक्सर इसे “छोटा झगड़ा” मानकर अनदेखा कर देते हैं।
गांवों का यह विवाद,
सिर्फ जमीनी विवाद नहीं, बल्कि गाँव की एकता और भरोसे पर हमला है। आज जरूरत है कि हर पंचायत ऐसे अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई करे, सार्वजनिक मार्गों की सीमाएँ स्पष्ट करे और लोगों में यह समझ पैदा करे कि दूसरे का रास्ता रोकना, गाँव की आत्मा को रोकने जैसा अपराध है।
ध्यान रहें कि –
गाँव तब ही तरक्की करेगा जब हर राह खुली होगी, हर मेढ़ सुरक्षित होगी, दिलों के बीच कोई दीवार नहीं होगी और गाँवों की मिट्टी में जहर घोल रहे गैर सामाजिक सोच के व्यक्तियों और रास्ता रोकने की मानसिकता से मुक्ति मिलेगी।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱〽️
"करवा चौथ का व्रत तो हर साल आता है,
पर इस बार दिल कह रहा है – तेरे यार गुलाबी का व्रत सबसे खास है… 🌙❤️
खेतों में मिट्टी की खुशबू भी आज तेरे नाम सी लग रही है..."
आज श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के इतिहास में
एक नया अध्याय जुड़ा है —
प्रो. त्रिभुवन शर्मा जी ने आज कुलपति पद का कार्यभार संभाला है। 🙏
ज्ञान, अनुभव और समर्पण की मिसाल —
अब विश्वविद्यालय को मिलेगी नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई पहचान। ✨
💬 “नेतृत्व वही जो संस्था को ऊँचाई नहीं, पहचान दे।”
शुभकामनाएँ इस नई शुरुआत के लिए 💐
🚨 बड़ी खबर – SKNAU Jobner से जुड़ी
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जी ने डॉ. बलराज सिंह, कुलगुरू (Vice Chancellor), श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
👉 आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के आखिरी महीनों में नियमों का उल्लंघन करते हुए
कर्मचारियों की बर्खास्तगी व ट्रांसफर किए,
जूनियर अधिकारियों को ऊँचे पदों पर बैठाया,
और विश्वविद्यालय का माहौल व छवि खराब की।
इन सब शिकायतों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
📅 आदेश: 7 अक्टूबर 2025
✍️ आदेश जारी करने वाले: राज्यपाल एवं कुलाधिपति, हरिभाऊ बागड़े जी
*🔸सरसों की बुवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:🌱*
1. *बीज का बीजोपचार*: सरसों की फसल को प्रारंभिक अवस्था से लेकर अंत तक कई रोगों और बीमारियों से बचाने के लिए बीजोपचार बहुत ही जरूरी है।
*बीजोपचार के लिए सिफारिशें:*
- *फफूंदनाशी दवा*: कार्बेंडाजिम 50% WP या Metalaxyl 8% + Mancozeb 64% का उपयोग करें, जो 3-4 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से प्रभावी है। यह तना गलन (सफेद रोली रोग) से बचाती है।
- *कीटनाशक*: इमिडाक्लोरपीड 17.5 SL का उपयोग करें, जो 5 मिली/किलोग्राम बीज की दर से प्रभावी है।
2. *उर्वरकों का चयन*: DAP की जगह SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट) का उपयोग करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसमें फॉस्फोरस के साथ-साथ सल्फर भी होता है, जो पौधों के लिए फायदेमंद है।
*इन सिफारिशों का पालन करके, आप अपनी सरसों की फसल को स्वस्थ और उत्पादक बना सकते हैं।*
जब देश फाइनल मैच देख रहा था…
उसी वक्त कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बीकानेर में नकली उर्वरक माफ़ियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे थे।
🚨 ऑपरेशन डिकॉय — जारी था, जारी है और जारी ही रहेगा।
🔹 बीकानेर में देर रात की बड़ी छापेमारी
🔹 1200 टन नकली बायो फर्टिलाइज़र व DAP से भरे अवैध गोदाम सीज़
🔹 किसानों तक शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानक कृषि उत्पाद पहुँचाना ही लक्ष्य
👉 “नक पर नकेल अभियान”
"दोस्तों, आधा सच हमेशा धोखा देता है,
सच पूरा जानो और समझो।
हिंदू-दलित की राजनीति करने वाले दलाल
सिर्फ अपना घर भरते हैं… जनता का नहीं।
जय संविधान – जय भारत।"
🌾 सवाल सिर्फ नंबरों का नहीं है...
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमान आलोक राज जी @alokrajRSSB को 10 में से कितने नंबर दें?
👉 पारदर्शिता और नवाचार पर — कुछ लोग कहेंगे 7/10
👉 लेकिन जब बात कृषि छात्रों की भर्ती की आती है, तो सच्चाई यही है — 0/10
क्योंकि दोस्त,
पारदर्शिता तभी मायने रखती है जब हर वर्ग को बराबरी का न्याय मिले।
और नवाचार तभी सफल है जब किसान के बेटे को भी उसका हक़ मिले।
आज एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स का सपना अधर में है,
उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
लेकिन याद रखो — 🌱
किसान का बेटा अगर अन्नदाता है, तो वही देश का भविष्य निर्माता भी है।
⚡हमारी आवाज़ रुकने वाली नहीं,
हमारे हक़ की लड़ाई थमने वाली नहीं।
आज नहीं तो कल,
सिस्टम को झुकना ही पड़ेगा — एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स के हक़ के आगे। 🚜✊
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष साहब श्रीमान आलोक राज @alokrajRSSB जी की अध्यक्ष पद की पारदर्शिता और उनके कार्यकाल मे लागू किए गए नवाचार को लेकर आप 10 में से कितने नंबर देना चाहते हो।
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती मे पद बढ़ाने को लेकर हम लगातार प्रयासरत है
माननीय कृषि मंत्री जी @DrKirodilalBJP
जी निवेदन है जिस प्रकार सभी भर्तियो मे पदो की संख्या बढ़ाई है
उसी प्रकार कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025 मे पद बढ़ाकर युवाहित मे निर्णय लो
#कृषि_पर्यवेक्षक_के_नये_पद_सृजित_करो