अब पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है
◆ पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करके PCC के लिए आवेदन, शुल्क जमा और अपॉइंटमेंट बुक करना आसान हो गया है
◆ वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद अंतिम PCC आपको ईमेल पर डिजिटल PDF के रूप में मिल जाएगा
#PassportOnline | PCC Apply | #PoliceVerification | #India
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसी रिपोर्ट पेश की है जिससे अरावली का दायरा सिमट गया है। अरावली राजस्थान का केवल पर्वत नहीं, हमारा 'रक्षा कवच' है। केंद्र सरकार की सिफारिश पर इसे '100 मीटर' के दायरे में समेटना, प्रदेश की 90% अरावली के 'मृत्यु प्रमाण पत्र' पर हस्ताक्षर करने जैसा है।
सबसे भयावह तथ्य यह है कि राजस्थान क�� 90% अरावली पहाड़ियाँ 100 मीटर से कम हैं। यदि इन्हें परिभाषा से बाहर कर दिया गया, तो यह केवल नाम बदलना नहीं है, बल्कि कानूनी कवच हटाना है। इसका सीधा मतलब है कि इन क्षेत्रों में अब वन संरक्षण अधिनियम लागू नहीं होगा और खनन बेरोकटोक हो सकेगा।
पहाड़ की परिभाषा उसकी ऊँचा�� से नहीं, बल्कि उसकी भूगर्भीय संरचना (Geological Structure) से होती है। एक छोटी चट्टान भी उसी टेक्टोनिक प्लेट और पर्वतमाला का हिस्सा है जो एक ऊंची चोटी है। इसे अलग करना वैज्ञानिक रूप से तर्कहीन है।
अरावली थार रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली दीवार है। विशेषज्ञों की चेतावनी है कि 10 से 30 मीटर ऊंची छोटी पहाड़ियां (रिज) भी धूल भरी आंधियों को रोकने में उतनी ही कारगर होती हैं। इन छोटी पहाड़ियों को खनन के लिए खोल देने का मतलब दिल्ली और पूर्वी राजस्थान तक रेगिस्तान को खुद निमंत्रण देना है।
अरावली की चट्टानी संरचना बारिश के पानी को रोकती है और उसे जमीन के भीतर भेजती है। ये पहाड़ियाँ पूरे क्षेत्र में भूजल रिचार्ज का काम करती हैं। इन्हें हटाने का मतलब पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम भारत में सूखे को निमंत्रण देना है।
अरावली वह दीवार है जो पश्चिम से आने वाली जानलेवा 'लू' (Heat Wave) और थार रेगिस्तान को पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उपजाऊ मैदानों में घुसने से रोकती है।
यह फैसला पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि खनन माफियाओं के लिए 'रेड कार्पेट' है। थार के रेगिस्तान को दिल्ली तक जाने का निमंत्रण देकर सरकार आने वाली पीढ़ियों के साथ जो अन्याय कर रही है, उसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
विड���बना ये है कि सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई इसलिए शुरू हुई थी ताकि अरावली को स्पष्ट रूप से पहचाना और बचाया जा सके। लेकिन केंद्र सरकार की जिस सिफारिश को कोर्ट ने माना, उसने अरावली के 90% हिस्से को ही तकनीकी रूप से 'गायब' कर दिया।
मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को देखते हुए अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करे। यह फैसला सीधा विनाश को निमंत्रण देने वाला है।
#SaveAravalli
Technical Guruji shares must-know cyber safety tips for 2025
•Always lock your phone/device
•Enable 2FA on your accounts for extra security
•Verify any money-related call, even if it sounds familiar
#I4C#MHA#CyberSafety#TechnicalGuruji#TechNews
फ़ोन बजा, उठाया… लेकिन उधर कोई आवाज नहीं?
ये कोई आम क���ल नहीं, बल्कि स्कैमर्स का तरीका है ये चेक करने का कि आपका नंबर एक्टिव है ना नहीं। ऐसे कॉल पर कॉल बैक ना करें और संचार साथी ऐप पर तुरंत रिपोर्ट करें।
थोड़ी सी समझदारी, बड़ी ठगी से बचाव
फ़ोन से जुड़े रहें, Silent Call से दूर रहें
#Silentcalls #ScamAlert
@JM_Scindia @PemmasaniOnX @neerajmittalias @USOF_India @pib_comm @PIB_India @DDNewslive
अमेरिका की खुफ��या एजेंसी CIA का दशकों पुराना एक काला कारनामा-जिसकी वजह से भारत में गंगा जैसी नदियों के पानी में जहरीला परमाणु रेडिएशन का खतरा मंडरा रहा है। इससे करोड़ों ज़िंदगियाँ जोखिम में पड़ सकती हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस पर एक बेहद सनसनीखेज रिपोर्ट प्रकाशित की है।
बात 1965 की है। एक अत्यंत गोपनीय मिशन के तहत CIA ने अमेरिकी पर्वतारोहियों की एक विशेष टीम को भारत के सहयोग से हिमालय की ऊँचाइयों में भेजा। उद्देश्य था-चीन की परमाणु गतिविधियों पर नज़र रखना।
इसके लिए नंदा देवी पर्वत पर एक गुप्त जासूसी उपकरण लगाया जाना था, जिसमें एंटीना, केबल्स और सबसे अहम हिस्सा था SNAP-19C नाम का पोर्टेबल न्यूक्लियर जनरेटर-जो रेडियोधर्मी प्लूटोनियम से संचालित होता था। यही तकनीक उस दौर में गहरे समुद्र और अंतरिक्ष अभियानों में इस्तेमाल की जाती थी।
इस डिवाइस का वज�� करीब 50 पाउंड था और इसमें मौजूद प्लूटोनियम की मात्रा नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम के लगभग एक तिहाई थी।
लेकिन जैसे ही टीम नंदा देवी की चोटी के क़रीब पहुँची, मौसम अचानक बेकाबू हो गया। तेज़ हवाएँ, बर्फीला तूफान और व्हाइटआउट ने हालात जानलेवा बना ��िए।
टीम ने बेस कैंप से पूछा कि आगे क्या किया जाए। जवाब मिला-
“डिवाइस को वहीं सुरक्षित कर दो। नीचे मत लाओ।”
टीम ने न्यूक्लियर डिवाइस को बर्फ़ की एक शेल्फ़ पर छोड़ दिया और अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर आई। वह डिवाइस फिर कभी नहीं मिली।
आज, करीब 60 साल बाद, यह परमाणु जनरेटर अब भी हिमालय की बर्फ़ और चट्टानों के नीचे कहीं दबा होने की आशंका है।
जैसे-जैसे यह सच्चाई सामने आया, चिंता और गहरी होती गई-क्��ोंकि नंदा देवी के ग्लेशियर गंगा नदी को पानी देते हैं, जो करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। स्थानीय लोग, पर्यावरणविद हैं कि पिघलते ग्लेशियरों के साथ यह प्लूटोनियम किसी जलधारा में मिल सकता है और नीचे बसे इलाकों को जहरीला बना सकता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह डिवाइस अपने आप फटेगा नहीं, लेकिन प्लूटोनियम बेहद विषैला तत्व है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ फैला सकता है। एक और डराव��ा पहलू यह है कि अगर किसी दिन यह डिवाइस बाहर आ गई और गलत हाथों में पड़ गई, तो इसका इस्तेमाल डर्टी बम के रूप में भी किया जा सकता है।
अमेरिकी सरकार ने दशकों तक इस पूरे ऑपरेशन को स्वीकार करने से इनकार किया। बाद में सामने आए दस्तावेज़ों और इंटरव्यूज़ से पता चला कि इस मिशन को छुपाने के लिए फर्जी कवर स्टोरी रची गई थी-यहाँ तक कि एक मशहूर National Geographic के फोटोग्राफर को भी इस कवर का हिस्सा बनाया गया।
1970 के दशक म��ं इस पूरे खुफिया मिशन की पहली परत सामने आई। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर और भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने इसे चुपचाप सुलझाने की कोशिश की-लेकिन यह समस्या कभी समाप्त नहीं हुई।
अब सवाल उठता है-
CIA ने इस खुफ़िया मिशन के लिए नंदा देवी पर्वत को ही क्यों चुना?
नंदा देवी हिमालय के उन गिने-चुने शिखरों में से है जहाँ से चीन की सीमा के भीतर सैकड़ों किलोमीटर तक सीधी लाइ��-ऑफ़-साइट मिलती है। CIA का आकलन था कि इस ऊँचाई से चीन के परमाणु परीक्षण स्थलों और मिसाइल कमांड सेंटर्स से आने वाले रेडियो सिग्नल्स को इंटरसेप्ट किया जा सकता है-खासकर तब, जब चीन ने हाल ही में अपना पहला परमाणु विस्फोट किया था।
इसके अलावा, उस समय नंदा देवी को बेहद दुर्गम, निर्जन और बाहरी दुनिया से लगभग कटा हुआ था। न कोई स्थायी आबादी, न ही कोई मिल्ट्री आवाजाही थी । CIA को लगा कि अगर कहीं इतना संवेदनशील ��पकरण छुपाया जा सकता है, तो वह जगह यही है।
अब इसमें क्या सच्चाई है , ये किसी को पता नहीं है, लेकिन अगर ये सच है तब क्या यह सब करते समय उन्होंने कभी सोचा होगा कि एक दिन इसकी कीमत बहुत भारी पड़ सकती है। आज सबसे बड़ी चिंता यही है-जब ग्लेशियर इतनी तेज़ी से पिघल रहे हैं, तब वह छुपा हुआ परमाणु ज़हर कब, कैसे और किस हद तक बाहर आ सकता है, यह किसी को नहीं पता।
https://t.co/wpCoKka6gh
विधायक निधि में भ्रष्टाचार की खबरों पर मुख्यमंत्री का सख्त रवैया
लोकसेवक द्वारा भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं - मुख्यमंत्री
4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति 15 दिन में जांच कर मुख्य सचिव को सौंपेगी रिपोर्ट
संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक निधि खाते फ्रीज
https://t.co/r7Nv9YUUVu
वीडियो वायरल होने के बाद खींवसर से भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
भाजपा ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्���देश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए विधायक कोष से विकास कार्यों की स्वीकृति के बदले रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं,
जिन्हें पार्टी संविधान के तहत गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। हाईकमान ने 3 दिन में जवाब मांगा है, अन्यथा कठोर कार्रवाई तय मानी जा रही है। अब सबकी नजर डांगा के जवाब पर है।
विधायक निधि में भ्रष्टाचार को लेकर आज एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर अत्यंत चिंतनीय है। जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी भी तरह का भ्रष्टाचार अस्वीकार्य और लोकतंत्र की गरिमा के विपरीत है।
इस तरह के प्रकरणों से जनता के मन में अविश्वास की धारणा बनेगी, जो स्वच्छ लोकतंत्र एवं राजस्थान की छवि के लिए उचित नहीं है।
इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति को मैंने जाँच सौंप दी ��ै, उनसे शीघ्र ही रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल लाल का बड़ा फैसला। इस मामले में मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, पुलिस को राज्य के मुख्य सतर्कता आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह) की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति से जाँच करवाने के निर्देश दिये हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के MLA LAD के ख��ते भी फ्रीज कर दिये गये हैं।
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा त��� लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
��ैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah @RahulGandhi
दैनिक भास्कर में विधायकों द्वारा 'विधायक निधि' जारी करने के बदले रिश्वत/कमीशन लेने संबंधी प्रकाशित खबर अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani को तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए सार्वजनिक जीवन में शुचिता और ईमानदारी सर्वोपरि होनी चाहिए।
#भरतपुर_पुलिस अपराधियों पर कस रही है नकेल।
🚨जिले में संगठित अपराधों पर अंकुश एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु
🚨गम्भीर प्रकृति के प्रकरण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर
📢जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद IPS द्वारा किए गए इनाम घोषित
@RajCMO@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan
केंद्र सरकार ने भारत की जनगणना 2027 में कराने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में इस योज��ा को स्वीकृति दी गई है।
इस पूरे अभियान पर लगभग 11,718 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
इस बार की जनगणना कई मायनों में अलग होगी-
यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें डेटा संग्रह मोबाइल ऐप के ज़रिए किया जाएगा।
Census Management & Monitoring System (CMMS) नामक एक विशेष पोर्टल के ज़रिए पूरी प्रक्रिया की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।
नागरिकों को Self-Enumeration, यानी खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा।
जनगणना 2027 में जाति गणना को भी शामिल किया जाएगा।
करीब 30 लाख फील्ड कर्मचारी-जिनमें गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर और अधिकारी शामिल होंगे-इस प्रक्रिया में तैनात किए जाएंगे।