जोधपुर की तपती गर्मी में जब तापमान 42 डिग्री पार कर जाता है, तब भी ट्रैफिक पुलिस के जवान बिना रुके अपनी ड्यूटी निभाते नजर आते हैं। सर्दी, गर्मी या तेज बारिश—हर हाल में 24 घंटे सेवा देना उनकी जिम्मेदारी है।
हाल ही में एक वीआईपी मूवमेंट के दौरान हालात और कठिन हो गए। जहां एक तरफ नेताजी के लिए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा के पूरे इंतजाम मौजूद थे, वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक संभालने वाले पुलिसकर्मी घंटों तक कड़कती धूप में खड़े रहे। उनके पास न छांव, न आराम—सिर्फ जिम्मेदारी।
यह तस्वीर सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि समर्पण और मजबूरी दोनों को दिखाती है। आम जनता की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये जवान अपनी सेहत तक दांव पर लगा देते हैं।
सवाल यह नहीं कि वीआईपी के लिए व्यवस्था क्यों है, बल्कि यह है कि क्या उन पुलिसकर्मियों के लिए भी उतनी ही संवेदनशीलता दिखाई जाती है, जो जमीन पर खड़े होकर हर परिस्थिति में सिस्टम को चलाते हैं?
अहमदाबाद पुलिस को लू से बचने के लिए मिली "कूलिंग जैकेट"
क्या तपते राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस को भी यह सुविधा मिलेगी ?
@RajCMO@PoliceRajasthan@1stIndiaNews
"हमारी खुशियों के पीछे किसी की रातों की नींद और अपनों का साथ कुर्बान होता है।" 🛡️👮♂️
राजस्थान के कानून मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने एक बेहद भावुक और जमीनी हकीकत बयां करता भाषण दिया। उन्होंने समाज के उस नजरिए को झकझोर दिया जो अक्सर पुलिस की आलोचना तो करता है, लेकिन उनके संघर्ष को नहीं देखता।
भाषण की मुख्य बातें जो इस पोस्ट में शामिल हैं:
बिना कैलेंडर की ड्यूटी: जब हम होली-दिवाली मनाते हैं, तब कांस्टेबल चौराहे पर खड़ा होकर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
पारिवारिक चुनौतियां: एक पुलिसकर्मी का भी परिवार है, छोटे बच्चे हैं और सामाजिक जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें वह ड्यूटी के कारण अक्सर पीछे छोड़ देता है।
सुधारों का संकल्प: मंत्री जी ने पुलिस विभाग में पे-स्केल, कैडर और सुविधाओं को लेकर 'आमूल-चूल परिवर्तन' की वकालत की है।
निर्भीक पुलिस, बेहतर परिणाम: "जब पुलिसकर्मी का परिवार सुरक्षित महसूस करेगा, तभी वह और भी बेहतर परिणाम देगा।"
हमें अपनी पुलिस की छवि को बदलने और उन्हें वह सम्मान देने की जरूरत है जिसके वे हकदार हैं। आइए, राजस्थान पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के इस विजन का समर्थन करें। ✨🤝
धन्यवाद: @zeerajasthan_@JogarampatelMLA
#RajasthanPolice #JogaramPatel #PoliceReforms #KhakiPride #RajasthanGovernment #SocialJustice #RespectPolice #PoliceWelfare
सावधान: आपका WhatsApp हो सकता है हैक: राजस्थान पुलिस ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
जयपुर 07 फरवरी। डिजिटल युग में जहाँ तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं साइबर ठगों ने अब आपके सबसे भरोसेमंद ऐप व्हाट्सएप को अपना हथियार बना लिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम के निर्देशानुसार एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे अपराधी आपके अकाउंट का एक्सेस लेकर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
कैसे जाल बिछाते है साइबर ठग:
उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर अनजान लिंक, फर्जी कॉल या स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के जरिए आमजन के स्मार्टफोन में सेंध लगाते हैं। एक बार व्हाट्सएप का नियंत्रण हाथ में आते ही, वे आपके संपर्कों से पैसों की मांग करते हैं या आपके मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर चंद मिनटों में खाता खाली कर देते हैं।
हैक हुआ अकाउंट कैसे करें रिकवर (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया):
पुलिस ने हैक हुए अकाउंट को वापस पाने के लिए एक सुरक्षित तरीका साझा किया है:
★ सबसे पहले अपने फोन से व्हाट्सएप को Uninstall कर दें और सिम कार्ड बाहर निकाल लें।
★ मोबाइल को Wi-Fi से जोड़ें और अधिकृत ऐप स्टोर से एक विश्वसनीय एंटीवायरस डाउनलोड कर Full Scan करें। संदिग्ध फाइल्स और बोट्स को तुरंत डिलीट करें।
★ मोबाइल की सुरक्षा के लिए Install from unknown sources को डिसेबल करें और कॉल/एसएमएस फॉरवर्डिंग की जांच कर उसे बंद करें।
★ अब सिम को किसी साधारण फोन में डालें और स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप फिर से इंस्टॉल करें।
★ वेरिफिकेशन के समय एसएमएस के बजाय Call me विकल्प चुनें। साधारण फोन पर कॉल के जरिए प्राप्त कोड को दर्ज करते ही आपका अकाउंट पुनः आपके नियंत्रण में आ जाएगा।
इन नंबरों पर तुरंत दें सूचना:
यदि आप इस घटना के शिकार हुए हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें। आप अपनी शिकायत https://t.co/DlzOGY02R9 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
पुलिस का संदेश: जागरूकता ही बचाव है। अपनी सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या स्क्रीन साझा न करें।
#RajasthanPolice
#CyberAlert
#WhatsAppHack
#CyberCrimeAwareness
#StayCyberSafe
#DigitalSafety
#OnlineFraud
#CyberSecurity
#ThinkBeforeYouClick
#1930CyberHelpline
#SafeInternet
#PublicAwareness
राजस्थान पुलिस की न्यायोचित मांगें—
✅ कांस्टेबल भर्ती: ग्रेजुएशन + कम्प्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य
✅ प्रथम ACP: GP 3600 (पटवारी/ग्राम सेवक की तर्ज पर)
✅ DPC से टाइम-स्केल पदोन्नति लागू
✅ आर्म्ड पुलिस कोर व अन्य राज्यों की तर्ज पर ASI पद का विलोप
#RajasthanPolice#Budget2026_27
सड़कों पर गश्त, खतरे में जान डालकर,
कांस्टेबल करता देश की रक्षा निरंतर।
ग्रेड पे 3600 हो प्रथम ACP उसकी,
न्याय की मांग पूरी हो, खुशहाल बने उसका जीवन,
#राजस्थान_पुलिस